भारती सिंह ने दिखाई बेटे गोला की नर्सरी की झलक, 31,000 रुपए के पालने ने खींचा ध्यान

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने नवजात बेटे की नर्सरी की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। उनके पालने ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भारती सिंह ने दिखाई बेटे गोला की नर्सरी की झलक, 31,000 रुपए के पालने ने खींचा ध्यान

भारतीय कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) की पूरी दुनिया बदल गई है। पहले उनका जीवन उनके पति हर्ष लिम्बाचिया, उनके परिवार और उनके हास्य अभिनय के इर्द-गिर्द घूमता था, लेकिन अब उनके बेटे ने उनका दिल जीत लिया है और वह उनका पालन-पोषण करने में व्यस्त हैं। जी हां, भारती सिंह अपने बेबी बॉय की मां बनने के हर पल का लुत्फ उठा रही हैं, जिसे वह प्यार से 'गोला' कहती हैं। वह अपने इंस्टा हैंडल और अपने YouTube चैनल पर अपने प्रशंसकों को अपने नए फेज के बारे में अपडेट देती रहती हैं।

bharti singh

3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने बच्चे के आगमन के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ ही कपल ने खुलासा किया था कि, उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है।

bharti singh

(ये भी पढ़ें- मिलिए क्रिकेटर उमेश यादव की डिजाइनर पत्नी तान्या वाधवा से, काफी फिल्मी है इनकी लव स्टोरी)

4 मई 2022 को भारती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति हर्ष के साथ एक प्यारी स्टोरी शेयर की। उनकी इस तस्वीर से उनके नवजात बेटे की नर्सरी की झलक देखने को मिली, इसमें एक प्यारा सफेद रंग का पालना था, जिसे रंगीन इंद्रधनुष-थीम वाले बेडस्प्रेड और एक नरम खिलौनों से सजाया गया था। अपने बेटे की पालने के बगल में पोज देते हुए यह जोड़ा प्यारा लग रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खाट की कीमत 31,500 रुपए है।

bharti singh

भारती के बेटे गोला की एक प्यारी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लेकर प्यार से उसके माथे पर किस कर रही हैं। यहां देखें वो फोटो।

bharti singh

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने बर्फीली पहाड़ियों की शादी में पहना क्रिस्टल लहंगा, 'प्रतिज्ञा' वाले दस्ताने ने खींचा ध्यान)

याद दिला दें कि, 15 अप्रैल 2022 को भारती सिंह अपने बेबी के जन्म के मात्र 12 दिन बाद ही काम पर लौट आई थीं। अपने शो 'हुनरबाज' के सेट से एक वीडियो में भारती ने खुलासा किया था कि, वह बहुत रोई थीं। उन्होंने साझा किया था कि, उनका बच्चा वास्तव में छोटा है और उसे घर पर छोड़ना एक कठिन काम था। वह ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं और उनके चेहरे पर नई मां की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पहली बार 'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे, जिसमें भारती एक प्रतियोगी थीं और हर्ष पटकथा लेखक थे। हालांकि यह 'पहली नजर का प्यार' नहीं था, लेकिन जब उन्होंने एक साथ काम किया था, तो उन्होंने एक जुड़ाव महसूस किया था। कुछ सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने गर्व से कबूल किया था कि, वे एक-दूसरे का पहला प्यार हैं। इसके कुछ साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी और अब वह अपनी फैमिली के साथ बेहद खुश हैं।

Bharti Singh with hubby Harsh Limbachiyaa

फिलहाल, हमें तो भारती के बेटे का पालना बेहद पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.