भारती सिंह अपने 5 महीने के बेटे गोला के साथ गई थीं बैंकॉक, दिखाई ट्रिप की खूबसूरत झलकियां

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल से एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे गोला के साथ पहली बार इंटरनेशनल ट्रिप पर बैंकॉक जा रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

भारती सिंह अपने 5 महीने के बेटे गोला के साथ गई थीं बैंकॉक, दिखाई ट्रिप की खूबसूरत झलकियां

'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह (Bharti Singh) दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। टीवी के साथ-साथ वह यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य सिंह लिंबाचिया के साथ मजेदार व्लॉग्स अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने गोला की पहली इंटरनेशनल जर्नी का एक व्लॉग शेयर किया है। 

BHARTI SINGH

पहले ये जान लीजिए कि भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में स्क्रिप्ट राइटर व टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी। 3 अप्रैल 2022 को दोनों ने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। इसके बाद से दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

BHARTI SINGH

(ये भी पढ़ें- न्यू मॉम विन्नी अरोड़ा ने बेटे संग शेयर की क्यूट तस्वीरें, लाडले को प्यार से सुलाती दिखीं एक्ट्रेस)

अब बात करते हैं भारती के लेटेस्ट व्लॉग की, जिसमें वह अपने अपने बेटे गोला के साथ पहली बार इंटरनेशनल वेकेशन के लिए बैंकॉक गई थीं। व्लॉग में भारती शिकायत करती हुई नजर आती हैं कि सुबह की फ्लाइट कभी नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि उसमें कोई ठीक से सो नहीं पाता है। इसके बाद वह गोला से ये भी अनुमान लगाने के लिए कहती हैं, ''बताओ हम कहां जा रहे हैं?''

BHARTI SINGH

फ्लाइट में भारती के बेटे गोला के लिए एयरलाइन के कर्मचारियों ने एक खास तरह की व्यवस्था की हुई थी, जिसे देखकर भारती काफी सरप्राइज हो गई थीं। दरअसल, एयरलाइन के कर्मचारी गोला के लिए स्वीट्स लाए थे, जिसके लिए भारती ने उनका दिल से धन्यवाद किया। 

GOLA

(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, अपने रिलेशनशिप का बताया सच)

व्लॉग में आगे हम देखते हैं कि भारती की बहन उन्हें तैयार होने के लिए कहती हैं। भारती कहती हैं, "मैं फ्रेश हो गई। हम लोग बैंकॉक क्या करने आए हैं?'' मेरी बहन ने मुझसे कहा, ''हम यहां घूमने-फिरने और शॉपिंग करने आए हैं और तू सो रही है! तो हम तीनों निकल रही हैं मार्केट में और हम इतनी शॉपिंग करेंगे कि प्रोडक्ट खत्म हो जाएंगे, आप देखना।"

BHARTI SINGH

भारती के साथ उनकी बहनें और मां भी गई थीं। व्लॉग में हम देखते हैं कि भारती की मां भी शॉपिंग के लिए तैयार हो जाती हैं। हालांकि, वह अपनी मां से कहती हैं कि बाहर बहुत तेज गर्मी है, लेकिन उनकी मां कहती हैं कि वह किसी भी तरह चली जाएंगी और उन्हें गर्मी की परवाह नहीं है।

BHARTI SINGH

भारती ने अपने व्लॉग में साझा किया कि बैंकॉक में बहुत गर्मी है। उन्होंने कहा, "हम लोग ऐसे ही घूम रहे हैं, भटक रहे हैं। मेरी बहनों ने, जो इस उम्मीद से शॉपिंग के लिए गई थीं कि बहुत कुछ खरीदेंगे, कुछ नहीं मिला। मिला है तो सिर्फ 'टाइगर बाम', जो हमारा सर दुखाता है खुद ही बोल-बोल के।" इसके बाद वे मॉल जाने के लिए सड़कों से निकल गए। भारती ने अपनी बहन के बारे में मजाक में कहा, "अभी इनका पैसा खर्च नहीं हुआ है। अब इंडिया कैसे जा सकती हैं वापस, जब पैसा ही खर्च नहीं हुआ।" 

इसके बाद, व्लॉग के अंत में देखा जा सकता है कि भारती बैंकॉक से मुंबई वापस लौट चुकी हैं, जहां उनके पति हर्ष लिंबाचिया उन्हें रिसीव करने आते हैं। पति हर्ष के अचानक आने से भारती हैरान रह जाती हैं। भारती बैंकॉक के अपने एक्सपीरियंस के बारे में कहती हैं कि उन्हें खरीदारी करने में मज़ा नहीं आया, बहुत गर्मी थी, उनकी मां भी बहुत ज्यादा नहीं चल सकती थीं और गोला भी धूप से लाल हो जाता, लेकिन उन्होंने एक साथ बहुत चिल किया, तो यह सब अच्छा था।

HARSH

(ये भी पढ़ें- 'तेरे बिना' सिंगर निरवैर सिंह की कार दुर्घटना में मौत, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर)

फिलहाल, भारती का यह व्लॉग आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.