भारती सिंह ने बेबी को छोड़कर काम पर लौटने की ट्रोलिंग पर दिया जवाब, कहा- 'बेबी मेरा ही दूध पीता है'

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह अपने बेबी के जन्म के 12 दिन बाद काम शुरू करने की वजह से ट्रोल हो गईं, जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं कॉमेडियन ने क्या कहा है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

भारती सिंह ने बेबी को छोड़कर काम पर लौटने की ट्रोलिंग पर दिया जवाब, कहा- 'बेबी मेरा ही दूध पीता है'

एक महिला जब मां बनती है, तो उसकी दुनिया हमेशा के लिए बदल जाती है। कुछ महिलाओं की जिंदगी अपने बच्चों के ईर्द-गिर्द घूमने लगती है, जबकि कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ अपने करियर पर भी ध्यान देकर लोगों को प्रेरित करती हैं। फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) भी उन्हीं में से एक हैं। भारती ने अपने बेबी बॉय को जन्म देने से एक दिन पहले तक काम किया था।

Bharti Singh

3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शादी के चार साल बाद पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया था। हाल ही में, एक बार फिर स्ट्रॉन्ग भारती ने अपने काम पर वापसी कर ली है औऱ वह भी बेटे के जन्म के महज 12 दिन के बाद ही। इसको लेकर जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ नेटिजंस ने उन्हें इसके लिए ट्रोल कर दिया।

(ये भी पढ़ें- लॉक अप: अली मर्चेंट ने अपनी दूसरी शादी और तलाक के बारे में की बात, किए कई खुलासे)

दरअसल, वर्तमान समय में भारती सिंह ‘द खतरा खतरा शो’ होस्ट कर रही हैं। हाल ही में, वह इसकी शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी ट्रोलिंग पर बात की और बताया कि, ये शो उनके लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसके लिए उन्हें अपने बेटे को घर पर छोड़कर काम पर आना पड़ा। भारती ने कहा, “द खतरा खतरा शो’ हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है और हम इसे इग्नोर नहीं कर सकते हैं। कुछ लोग कहते हैं, ‘बेबी छोटा है, उसको छोड़कर कैसे आ गए।’ ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं बेबी को फीड कराती हूं, मेरा ही दूध पीता है।”

Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa

भारती सिंह ने आगे ये भी कहा कि, वह इंडस्ट्री में एक मात्र महिला नहीं हैं, जो अपने बेबी के जन्म के तुरंत बाद काम पर लौटी हैं। ऐसी कई महिलाएं इंडस्ट्री में मौजूद हैं। कॉमेडियन ने कहा, “कुछ लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं कि, अरे बच्चा छोड़कर आ गई। इतनी भी क्या जल्दी थी। लोग हमेशा बोलते हैं, लेकिन हमेशा पॉजिटिव बातों को सुनना चाहिए। हम ऊपर से उड़ती हुई परियां नहीं हैं, जो इतना आराम करें। बहुत सारी वर्किंग महिलाएं होती हैं, जो अपने एक हफ्ते के बेबी को छोड़कर काम पर आ जाती हैं।”

Bharti Singh with baby and hubby

(ये भी पढ़ें- विवियन डीसेना मिस्र की पत्रकार नूरन एली को कर रहे डेट, कहा- 'अब घर बसाना चाहता हूं')

जानकारी के लिए बता दें कि, भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने बेटे को जन्म दिया था। कपल ने अभी तक अपने बेटे का ऑफिशियल नाम नहीं बताया है। हालांकि, उन्होंने बताया है कि, वह और हर्ष अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं, क्योंकि वह काफी गोलू-मोलू से हैं।

Bharti Singh

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने अपने कुकिंग स्किल्स पर दी प्रतिक्रिया, इंफ्लुएंसर के पोस्ट पर किया ये कमेंट)

फिलहाल, इस बात में कोई दो-राय नहीं है कि, भारती सिंह एक मजबूत महिला हैं। वैसे, उनके बयान के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.