भारती सिंह ने अपने बेटे का घर में खास अंदाज में किया स्वागत, छोटे 'प्रिंस' का केक है बेहद खास

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अब एक मां बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने प्यारे बेटे का अपने घर में खास अंदाज में स्वागत किया, जिसकी एक झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

भारती सिंह ने अपने बेटे का घर में खास अंदाज में किया स्वागत, छोटे 'प्रिंस' का केक है बेहद खास

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सालों से अपने परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाती आ रही हैं। वह कॉमेडी जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं और अब वह एक मां बनकर अपनी जिंदगी के नए फेज का भरपूर आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का शानदार अंदाज में अपने घर में स्वागत किया, जिसकी झलक सामने आई है।

Bharti Singh

पहले ये जान लीजिए कि, भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा की थी। फोटो में कपल को सफेद आउटफिट में एक टोकरी पकड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा था, 'लड़का हुआ है'।

(ये भी पढ़ें- धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा ने प्रेग्नेंसी और पैरेंटिंग पर की बात, बताया कौन बनेगा सख्त पैरेंट)

Bharti Singh with hubby Harsh

बेटे के जन्म के बाद बीते दिन 7 अप्रैल 2022 को भारती सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं और अपने 'प्रिंस' का पहली बार अपने घर में स्वागत किया। ये वेलकम बेहद खास अंदाज में हुआ था। इसकी एक झलक कॉमेडियन ने 8 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में एक सुंदर केक देखा जा सकता है, जो ब्लू और व्हाइट कलर में है। इसके पीछे ब्लू और व्हाइट गुब्बारे भी लगे हुए हैं। केक के टॉप पर एक बेबी बना हुआ है और नीचे के साइड में ‘वेलकम लिटिल प्रिंस’ लिखा हुआ है।

Bharti Singh Welcoming Her Baby

भारती सिंह 7 अप्रैल 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर पहली बार पब्लिक प्लेस पर अपने बच्चे के साथ स्पॉट की गई थीं। इस दौरान उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे को एक बेहद महंगे कपड़े में कवर किए हुए दिखाई दिए थे। थोड़ा खोजबीन करने के बाद हमें पता चला था कि, जिस कपड़े में भारती ने अपने बच्चे को लपेटा था, वह 'वर्साचे' ब्रांड का था और इसकी कीमत 36,100 रुपए थी।

Bharti Singh with son and hubby

Bharti Singh Son's Baby Nest Cost

(ये भी पढ़ें- क्या आलिया भट्ट अपनाएंगी 'सासू मां' नीतू का वेडिंग लुक? शादी के जोड़े में ऐसी दिखी थीं रणबीर की मां)

भारती सिंह जानती हैं कि, बेबी के आने के बाद उनके कंधों पर जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। 6 अप्रैल 2022 को कॉमेडियन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डिलीवरी के बाद एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “अब नींद नहीं, जागना है बस”।

Bharti Singh

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा- 'मेरा बेबी')

फिलहाल, भारती और हर्ष माता-पिता बनने के अनुभव का आनंद ले रहे हैं। वैसे, आपको उनके बेबी का वेलकम केक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.