भोजपुरिया क्वीन अक्षरा सिंह के आलीशान घर की झलकियां, लग्जीरियस लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस

आइए यहां हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह के घर का वर्चुअल टूर कराते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भोजपुरिया क्वीन अक्षरा सिंह के आलीशान घर की झलकियां, लग्जीरियस लाइफ जीती हैं एक्ट्रेस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। अक्षरा एक रॉयल और बेहतरीन लाइफस्टाइल जीने के लिए जानी जाती हैं और उनके पास एक आलीशान बंगला भी है। अक्षरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' से साल 2010 में की थी। 

akshara singh

अक्षरा मुंबई के पोर्श इलाके के एक बेहद आलीशान घर में रहती हैं। अक्षरा के खूबसूरत घर की झलक कई बार उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में भी देखने को मिलती है। सजी हुई रंगीन दीवारें बताती हैं कि अक्षरा का घर कितना खूबसूरत है। तो आइए जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के घर और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में...

akshara singh

अक्षरा सिंह महाराष्ट्र में पैदा हुई थीं। वैसे तो अक्षरा के पिता का घर बिहार के पटना में भी है, पर वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। मुंबई में उनका आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। सोशल मीडिया पर अक्षरा काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ कई फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिनमें उनके आलीशान घर और कमरे की झलक देखने को मिलती है। 

akshara singh

(ये भी पढ़ें: अभी तक कुंवारी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

अक्षरा सिंह के घर का बेडरूम 

अक्षरा के बेडरूम की बात करें, तो उसमें काफी लाइट्स लगी हुई हैं साथ ही बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल रखी हुई है, जिसपर हर जरुरी मेकअप का सामान रहता है। इसके अलावा, रूम को बहुत ही अच्छे से डेकोरेट किया गया है। रूम में कई तरह के छोटे पौधे भी रखे हुए हैं और काफी अच्छी लाइटिंग की गई है। अक्षरा अक्सर अपने बेडरूम से कई वीडियोज बना कर शेयर करती रहती हैं।  

अक्षरा सिंह के घर की बालकनी

एक्ट्रेस की बालकनी से नवी मुंबई की बड़ी-बड़ी इमारतों का काफी अच्छा व्यू आता है। साथ ही एक साइड से समुद्र का भी नज़ारा देखने को मिलता है। अक्षरा अक्सर अपनी बालकनी पर नजारे एन्जॉय करते देखी जाती रहती हैं। कभी सनसेट, तो कभी मुंबई की रातों का खूबसूरत मंजर एन्जॉय करती नजर आती हैं।  

अक्षरा सिंह के घर का हॉल

एक्ट्रेस के घर के हॉल में एक बेहद बड़ा सोफा रखा हुआ है, जिसपर अक्षरा अक्सर अपनी फैमिली के साथ बैठकर इंस्टाग्राम रील्स बनाती नजर आती रहती हैं। हॉल को बहुत ही खूबसूरत पर्दों और लाइटिंग से सजाया गया है।  

(ये भी पढ़ें: ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस हैं शादीशुदा, मोनालिसा से लेकर सीमा सिंह तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

अक्षरा सिंह के घर का गार्डन

खूबसूरत अदाकारा का गार्डन भी देखने लायक है। गार्डन में हर तरफ हरियाली है और यहां काफी पेड़-पौधे लगे हुए हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने गार्डन से भी अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने गार्डन में क्लिक की हुई फोटोज शेयर की हैं।

akshara singh

अक्षरा सिंह के घर का मंदिर 

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ईश्वर में काफी आस्था रखती हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ़ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने घर के एक कोने में एक छोटा सा और बेहद खूबसूरत सा मंदिर बना रखा है। अक्षरा पूजा करते हुए अक्सर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

akshara singh

अक्षरा सिंह की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन 

बात करें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा की गाड़ियों के कलेक्शन की, तो अपने आलीशान घर की तरह अक्षरा महंगी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जो कि उन्हें बाकी भोजपुरी एक्ट्रेस से अलग बनाती हैं। अक्षरा के पास ‘जाइलो कार’ (Xylo car) है जिसकी कीमत 12-15 लाख रूपए है। इसके अलावा उनके पास ‘टोयोटा फार्च्यूनर’ (Toyota Fortuner) और ‘महिंद्रा स्कार्पियो’ (Mahindra Scorpio)  जैसी कई मंहगी गाड़ियां भी हैं।

(ये भी पढ़ें: इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस का हो चुका है तलाक, अंजना सिंह से पाखी हेगड़े तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह की नेट वर्थ 50-60 करोड़ रुपए के आस-पास है। अक्षरा एक फिल्म के लिए 20 से 22 लाख रुपए तक फीस लेती हैं। इतना ही नहीं, स्टेज शो के लिए भी अक्षरा को काफी बड़ी रकम मिलती है। एक्ट्रेस एक घंटे के शो के लिए 3 से 5 लाख रुपए चार्ज करती हैं। 

akshara singh

फिलहाल, आपको अक्षरा सिंह के घर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.