भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छोटे भाई केशव को विश किया बर्थडे, लिखा दिल को छू लेने वाला नोट

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने छोटे भाई केशव सिंह के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छोटे भाई केशव को विश किया बर्थडे, लिखा दिल को छू लेने वाला नोट

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की एक-एक अदा पर लोग अपना दिल हार जाते हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इसके जरिए वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने छोटे भाई केशव सिंह (Keshav Singh) को बर्थडे विश किया है। इस खास मौके पर उन्होंने अपने भाई के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Akshara Singh

पहले तो ये जान लीजिए कि, 30 अगस्त 1993 को मुंबई में जन्मी अक्षरा सिंह के पिता मूल रूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। अक्षरा को बचपन से ही डांसिंग व सिंगिंग का शौक था। वह बचपन से ही डांस क्लासेस लिया करती थीं। अक्षरा के पिता इंद्रजीत सिंह और माता नीलिमा सिंह दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखते हैं। अक्षरा ने अपनी शुरूआती ज़िन्दगी के ज्यादातर समय को मुंबई में ही गुज़ारा है। अक्षरा मुंबई में अपने दादाजी के साथ रहती थीं। मुंबई के ही एक प्राइवेट स्कूल से उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई की। जिसके बाद विज्ञान विषय में ग्रेजुएशन भी उन्होंने मुंबई के ही एक विश्वविद्यालय से किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही अक्षरा को यह समझ में आ गया था कि उन्हें क्या करना है? अक्षरा ने धीरे-धीरे मनोरंजन जगत की तरफ पांव बढ़ाने शुरू कर दिए। मुंबई में वो कई टीवी शोज के लिए ऑडिशन देने भी जाने लगीं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी में कई हिट फिल्में दीं। अक्षरा सिंह एक्ट्रेस होने के साथ ही एक भोजपुरी गायिका भी हैं, जिन्होंने भोजपुरी को कई हिट गाने भी दिए हैं। (ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग शेयर की रोमांटिक फोटो, बनाई दिल की इमोजी तो एक्टर ने दी ये प्रतिक्रिया)

अब आइए आापको दिखाते हैं एक्ट्रेस के द्वारा भाई केशव के लिए शेयर किया गया बर्थडे पोस्ट। दरअसल, 24 अप्रैल 2021 को अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से छोटे भाई केशव सिंह के बर्थडे के मौके पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है। शेयर की गई फोटो में एक्ट्रेस के माता-पिता के साथ उनके भाई केशव भी नजर आ रहे हैं। ये फोटो किसी फंक्शन की लग रही है।

Akshara Singh

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''मेरे बेबी ब्रदर, मेरे सबसे प्यारे बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मुझे उम्मीद है कि आपका दिन मज़े से भरा हो। जैसे-जैसे साल बीतते हैं, आप कई तरीकों से बदलते हैं, लेकिन एक बात इन सभी के माध्यम से पूरी होती है, आप हमेशा छोटे बच्चे होंगे मेरा दिल ऐसे ही है जब आपने शुरू से ही सही किया जब आप हमारे जीवन में आए और यह हमारे लिए चमत्कार जैसा था। मैं तुमसे प्यार करती हूं और तुम्हारे जैसा भाई पाकर गर्व है।'' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस कमेंट करके उनके भाई को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, बहन के इस पोस्ट पर भाई केशव ने कमेंट करते हुए लिखा, ''धन्यवाद दीदी, लव यू।'' (ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ ने सासू मां के लिए बनाई इफ्तारी, वीडियो में देखें एक्ट्रेस के फैमिली लव की झलक)

Akshara Singh

Akshara Singh

वहीं, एक्ट्रेस के पिता इंद्रजीत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के लिए एक बर्थडे पोस्ट शेयर किया। इंद्रजीत ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें बेटे केशव के सामने बर्थडे केक रखा हुआ नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए इंद्रजीत ने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे बेटा, भगवान आपका भला करे।''

Keshav Singh

पवन सिंह से रह चुका है अक्षरा सिंह का अफेयर

भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ समय तक काम करने के बाद साल 2015 के करीब अक्षरा सिंह और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों को अधिकतर साथ देखा जाने लगा था। दोनों की फ़िल्में और गाने दर्शकों के बीच हिट होने लगे थे। इन दोनों के साथ में आए गाने 'भर जाता ढोड़ी में पसीना', 'तनी फेरे दी करवटिया', 'हमऊ जवान बानी तुहु जवान', 'दैय्या रे दैय्या', और 'पातर छीतर छोटकी जहजिया' आज तक लोगों की जुबान पर छाए हुए हैं। (ये भी पढ़ें- बुआ सबा अली खान ने भतीजी सारा के बचपन की अनदेखी फोटो की शेयर, सूट पहने बेहद क्यूट लग रहीं एक्ट्रेस)

अक्षरा ने पवन सिंह पर लगाया था ये आरोप

लगभग तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह अलग हो गए। दोनों की राहें एक-दूसरे से जुदा हो गयीं। अक्षरा का आरोप था कि पवन सिंह ने बिना बताए रातों-रात शादी कर ली। जिसके बाद अक्षरा ने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया। पत्रिका को दिए गए एक इंटरव्यू में जब उनसे ये सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने जवाब दिया था, ''शादी के बाद मैं किसी की लाइफ में दखलंदाजी नहीं करना चाहती थी। ना ही मैं किसी की रखैल बनकर रहना चाहती थी। किसी और महिला की ज़िन्दगी भी बर्बाद नहीं करना चाहती थी।'' तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों के बीच अब बातचीत तक नहीं है।

फिलहाल, पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षरा सिंह इन दिनों तन्हा ज़िन्दगी गुज़ार रहीं हैं। अब देखना ये होगा कि वो भविष्य में किसको अपना लाइफ पार्टनर बनाती हैं। वैसे, एक्ट्रेस द्वारा अपने भाई के लिए शेयर किया गया पोस्ट आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।  

फोटो क्रेडिट: (अक्षरा सिंह)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.