भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने BF यश कुमार संग लिए सात फेरे, शादी के बाद की पहली फोटो आई सामने

हाल ही में, भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने बॉयफ्रेंड व अभिनेता यश कुमार के साथ शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने BF यश कुमार संग लिए सात फेरे, शादी के बाद की पहली फोटो आई सामने

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निधि झा (Nidhi Jha) अब अपने जीवन के प्यार व अभिनेता यश कुमार (Yash Kumar) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। यश की निधि संग ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी, भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से हुई थी, जिनसे उन्हें अदिति नाम की एक बेटी भी है।

Nidhi Jha and Yash Kumar

बहरहाल, अंजना संग तलाक के बाद करीब तीन सालों से यश एक्ट्रेस निधि झा को डेट कर रहे थे और कुछ महीनों पहले ही उन्होंने सगाई की थी। 11 फरवरी 2022 को निधि और यश ने सगाई की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इंगेजमेंट में यश जहां ब्लैक सूट-बूट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं निधि ने पिंक कलर का लॉन्ग गाउन पहन रखा था, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा था, “और ये आधिकारिक हुआ। हमारी सगाई हो गई।”

(ये भी पढ़ें- सैफ अली खान को सता रही है बेटे इब्राहिम के फ्यूचर की टेंशन, कहा- 'मैं डरकर प्रार्थना कर रहा हूं')

अब निधि झा ने अपनी शादी की पहली तस्वीर के साथ यश कुमार संग अपनी शादी की घोषणा की है। निधि ने 4 मई 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति यश कुमार के साथ शादी की एक तस्वीर शेयर की है। फोटो सिंदूर रस्म के दौरान की लग रही है। इस दौरान लाल रंग के दुपट्टे के साथ येलो कलर की साड़ी में निधि को सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान निधि के हाथ में सिन्होरा (सिंदूर रखने का पात्र भी) देखा जा सकता है। वहीं, व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ येलो दुपट्टे में यश भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ निधि ने कैप्शन में लिखा है, “नए जीवन की शुरुआत। मैं और मेरे पतिदेव।”

Nidhi Jha and Yash Kumar wedding

वहीं, शादी के बाद की एक तस्वीर यश कुमार ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। फोटो में सी ग्रीन और रेड कलर की साड़ी में निधि नई नवेली दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं ग्रीन शर्ट में यश भी हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो के साथ यश ने कैप्शन में लिखा है, “अपनी धर्मपत्नी निधि मिश्रा के साथ शादी के बाद पहली तस्वीर।”

(ये भी पढ़ें- यूट्यूबर गौरव तनेजा की बेरोजगारी के चलते पत्नी रितु राठी का हो गया था गर्भपात, बयां किया दर्द)

Nidhi Jha and Yash Kumar wedding

इसके अलावा यश कुमार की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है, जो उनके वरमाला रस्म के दौरान की है। फोटो में दुल्हन निधि जहां भारी गोल्डन कढ़ाई वाले गहरे लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं यश क्रीम और रेड कलर के आउटफिट में अपनी लेडीलव के साथ जच रहे थे। निधि ने अपने आउटफिट को भारी ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था और उनका दुल्हन अवतार वाकई काफी प्यारा था।

Nidhi Jha and Yash Kumar wedding

(ये भी पढ़ें- शहनाज गिल ने ईद पार्टी में सलमान खान को किया किस, नाराज नेटिजंस बोले- 'ड्रिंक की है क्या?')

फिलहाल, हम भी कपल को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.