भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया बड़ा एलान, साल के अंत तक कर सकती हैं बॉयफ्रेंड संग शादी

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इस साल के अंत तक शादी करने जा रही हैं। जानिए किसे डेट कर रही हैं एक्ट्रेस और क्या है उनका शादी का प्लान।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया बड़ा एलान, साल के अंत तक कर सकती हैं बॉयफ्रेंड संग शादी

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की फेमस एक्ट्रेस और टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) का हिस्सा रह चुकी रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इस बार अपनी फिल्मों के चलते नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लाखों फैंस का दिल तोड़ते हुए इस बात का खुलासा किया है कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपना हमसफर चुन लिया है और वो इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति का नाम अभी तक किसी को नहीं बताया है। रानी ने अपनी बात में ये भी कहा कि समय आने पर वे खुद उन्हें सामने लाएंगी।

स्पॉटबॉय की एक खबर के मुताबिक रानी चटर्जी टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े किसी व्यक्ति को डेट कर रही हैं और उसको लेकर काफी गंभीर भी हैं। स्पॉटबॉय से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, 'हां, मुझे अपने जीवन का प्यार मिल गया है और हम काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही, हमने इस साल दिसंबर में शादी करने का फैसला किया है। हालांकि, हम अभी तारीख तय कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Jawaani Jaaneman: सैफ संग आलिया नहीं सारा अली खान आने वाली थीं नजर, जानिए एन्ड मौके पर क्या हुआ ऐसा)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

जब एक्ट्रेस से उनके सपनों के राजकुमार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में ज्यादा बात ना करते हुए कहा,'  मैं इतनी जल्दी उसकी पहचान सबके सामने नहीं लाना चाहती हूं। वरना हमारा प्यार दुनिया को पता चल जाएगा, लेकिन मैं अपने फैंस से ये वादा करती हूं कि हमारी शादी के कुछ महीने पहले ही मैं सभी को उनसे परिचय कराउंगी। तब तक के लिए इसे सीक्रेट ही रखते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात का जिक्र किया की उनके यहां निकाह होता है और ये उनके परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होगा। चलिए आपको रानी चटर्जी से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताते हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। रानी का असली नाम मिर्जा शेख है। 2003 में जब वो 10वीं क्लास में पढ़ रही थीं तब उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने का चांस मिला था। एक्ट्रेस ने महज 14 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से 2004 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। (ये भी पढ़ें: दिल्ली की सर्दी में प्यार बिखेरते नजर आए चारु ओसपा और राजीव सेन, देखिए कपल की रोमांटिक तस्वीरें)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अब आप ये सोच रह होंगे की मिर्जा शेख आखिर रानी चटर्जी बनी कैसे? तो आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग के वक्त डायरेक्टर अजय सिन्हा ने उन्हें रानी नाम दिया था। एक्ट्रेस को 2017 में दादा साहेब फालके फाउंडेशन ने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 2019 तक एक्ट्रेस 300 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में एंट्री करने वाली पहली भोजपुरी एक्ट्रेस बनी थी। इसके साथ ही उन्हें पिछले हफ्ते दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड क्वीन ऑफ द भोजपुरी सिनेमा से सम्मानित किया गया था। (ये भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी ने ऐसे मनाई पेरेंट्स की मैरिज एनिवर्सरी, देखिए तस्वीरें)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे भोजुपरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने जिस तरह से शादी करने का एलान किया है वो सही में उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। आप रानी चटर्जी को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए कितने बेताब है हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.