ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस हैं शादीशुदा, मोनालिसा से लेकर सीमा सिंह तक इस लिस्ट में हैं शामिल

यहां हम आपको उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस हैं शादीशुदा, मोनालिसा से लेकर सीमा सिंह तक इस लिस्ट में हैं शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ही तरह, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी अक्सर किसी न किसी सेलिब्रिटी के अफेयर की बात सामने आ ही जाती है। कई सेलिब्रिटी अपने रिश्ते को बस अफेयर तक ही सीमित नहीं रखते, बल्कि उसे एक कदम आगे बढ़ा कर शादी में भी बदल देते हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

1. मोनालिसा

Monalisa

एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड, टॉलीवुड और मॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं और वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से अपने पति विक्रांत के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने 'बिग बॉस सीजन-10' में अपने प्रेमी विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी।

Monalisa

दोनों ने 18 जनवरी 2017 को 'बिग-बॉस' के सेट पर ही शादी की थी और हाल ही में उनकी शादी को पांच साल पूरे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी से पहले मोनालिसा और विक्रांत 10 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। मोनालिसा पहली बार विक्रांत से भोजपुरी फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर मिली थीं। शादी के बाद एक इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया था कि, उन्होंने मोनालिसा को शादी से 10 साल पहले ही मंगलसूत्र पहना दिया था और उन्होंने उसी समय मोनालिसा को अपनी धर्मपत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था। 

(ये भी पढ़ें: इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस का हो चुका है तलाक, अंजना सिंह से पाखी हेगड़े तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

2. सीमा सिंह

seema singh

'भोजपुरी आइटम क्वीन' कही जाने वाली सीमा सिंह ने 13 मार्च 2019 को सौरव कुमार से शादी की थी। सीमा सिंह भोजपुरी फिल्मों के 500 से ज्यादा आइटम सॉन्ग्स में काम कर चुकी हैं। सीमा सिंह और उनके पति सौरव की मुलाकात एक डांस शो के दौरान हुई थी और सौरव ने सीमा को उस शो में ही प्रपोज किया था। कुछ समय बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।

seema singh

अपनी शादी के एक साल बाद एक्ट्रेस सीमा सिंह ने अपने परिवार के लिए एक्टिंग और भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना ली थी। सीमा सिंह का एक बेटा भी है, जिसका नाम शिवाय है। आजकल सीमा अपने बेटे के साथ ही अपना कीमती समय बिता रही हैं और वह अक्सर अपने बेटे शिवाय के साथ अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

3. आकांक्षा अवस्थी

AAKANKSHA AWASTHI

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी ने जुलाई 2019 में बिजनेसमैन विवेक कुमार से शादी की थी। शादी से पहले आकांक्षा और विवेक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आकांक्षा और विवेक की शादी में केवल उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद आकांक्षा ने बताया था कि, उन्हें विवेक का सिंपल लाइफस्टाइल बहुत पसंद है और विवेक के दूसरी फील्ड से होने के बावजूद एक-दूसरे के लिए उनकी अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी है।

AAKANKSHA AWASTHI

आपको बता दें कि, आकांक्षा अवस्थी ने भोजपुरी सिनेमा में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म 'दबंग सरकार' से की थी और उनकी दूसरी भोजपुरी फिल्म एक्टर पवन सिंह के साथ 'जय हिंद' थी।

(ये भी पढ़ें: अभी तक कुंवारी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

4. अंजना सिंह

anjana singh

भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड अदाओं के जानी जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह ने वर्ष 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की थी। अंजना और यश भोजपुरी फिल्म ‘बिंदास सांवरिया’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। मीडिया में दोनों की अफेयर की खबरों से अंजना परेशान थीं, जिसके बाद उन्होंने यश से जल्दी शादी करने के लिए कहा था और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। अंजना और यश की लव मैरिज ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को तलाक दे दिया था। अंजना और यश की एक बेटी भी है, जो फिलहाल अंजना के साथ ही रहती है। इनकी बेटी का नाम अदिति सिंह है और अंजना अक्सर सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

anjana singh

तलाक के बाद अंजना सिंगल पेरेंट के रूप में अपनी बेटी के साथ ही रहती हैं, लेकिन उनके एक्स हस्बैंड यश ने इसी साल भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा से सगाई कर ली है। सगाई के बाद अंजना सिंह ने अपने एक्स हसबैंड यश और उनकी मंगेतर निधि को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बधाई भी दी थी।

anjana singh

फिलहाल, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.