अभी तक कुंवारी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल

इस आर्टिकल में हम आपको उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अभी तक कुंवारी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल

पिछले कुछ वर्षों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सुपरस्टार्स की अच्छी फैन फॉलोइंग है, जो हर दिन और बढ़ती जा रही है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी अपनी दमदार एक्टिंग और अपने ग्लैमरस लुक से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से अक्सर तमाम सुपरस्टार्स के अफेयर की खबरें भी सामने आती रहती हैं।

kajal raghwani

आज हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जो अभी तक कुंवारी हैं और अपने ग्लैमरस लुक व दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

1. आम्रपाली दुबे

Dubey Aamrapali

आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती हैं और उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। करियर की शुरुआत में ही आम्रपाली को 'बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस' का अवार्ड भी मिला था। उनके अफेयर की बात की जाए तो, आम्रपाली का नाम भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। फिलहाल, आम्रपाली दुबे की उम्र 35 साल है और वह अभी तक कुंवारी हैं।

(ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)   

2. काजल राघवानी

kajal raghwani

एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है और वह इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। कुछ समय पहले तक अक्सर काजल और खेसारी लाल यादव के अफेयर की चर्चाएं सोशल मीडिया पर होती रहती थीं और यह अफवाह भी थी कि, दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली है। लेकिन सच ये है कि, 31 साल की उम्र में भी उन्होंने अभी तक अपना घर नहीं बसाया है।

(ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच आई दरार! एक्ट्रेस ने कहा- 'क्या वह मेरे साथ शादी करते?')

3. रानी चटर्जी

Rani Chatterjee

एक्ट्रेस रानी चटर्जी की उम्र 42 साल है और उनकी गिनती भी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। रानी अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ समय पहले तक रानी चटर्जी, मनदीप बावरा के साथ रिलेशनशिप में थीं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी भी होने वाली थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिलहाल, रानी चटर्जी ने अभी तक शादी नहीं की है

4. अनारा गुप्ता

anara gupta

भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं और उनकी भी एक अच्छी फैन-फॉलोइंग है। अनारा का नाम भी कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ जुड़ चुका है। अनारा की उम्र अभी 35 वर्ष है और उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है।

5. अक्षरा सिंह

akshara singh

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा सिंह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ साल 2019 तक रिलेशनशिप में थीं और फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया था कि, पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप का उनका अनुभव काफी खराब रहा है और अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।

(ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लव लाइफ: पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का हो गया था बुरा हाल)

6. मधु शर्मा

madhu sharma

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मधु शर्मा अक्सर अपनी अदाओं से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मधु एक जाना-माना चेहरा हैं और सोशल मीडिया पर उनकी भी अच्छी फैन-फॉलोइंग है। अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली मधु की उम्र 37 वर्ष हो चुकी है और वह भी अभी तक कुंवारी हैं। 

madhu sharma

ऐसी ही रोचक स्टोरी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.