भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय बने पापा: शेयर की पहली फैमिली फोटो, पवन सिंह ने दी बधाई

भोजपुरी सिंगर व एक्टर रितेश पांडेय पापा बन गए हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय बने पापा: शेयर की पहली फैमिली फोटो, पवन सिंह ने दी बधाई

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने गायक व अभिनेता रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) किसी परिचय के मोहताज नही हैं। उन्होंने 'पियवा से पहिले हमार रहलू', 'जा ए चंदा ले आवा खबरिया' और 'हैलो कौन' जैसे भोजपुरी गानों से यूपी-बिहार में तहलका मचाया है। रितेश पांडेय ने मई 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब वह एक प्यारे से बेटे के पिता भी बन गए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Ritesh Pandey

पहले तो ये जान लीजिए कि, 14 मई 1991 को बिहार के सासाराम जिले में जन्मे रितेश पांडेय का बचपन से ही सिंगिंग की तरफ रुझान था। उन्होंने वाराणसी के 'महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ यूनिवर्सिटी' से 'बैचलर इन म्यूजिक' की डिग्री हासिल की है। रितेश पांडेय ने वैसे तो कई गाने गाए, लेकिन 'करुआ तेल' से इन्हें प्रसिद्धि मिली। इसके बाद, रितेश ने कई हिट गानों की झड़ी लगा दी। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता व गायक हैं।

Ritesh Pandey

(ये भी पढ़ें: इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस का हो चुका है तलाक, अंजना सिंह से पाखी हेगड़े तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

30 मार्च 2022 को रितेश पांडेय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने नवजात बेबी और पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे को गोद में लिया हुआ है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''शिव जाने क्या भाग्य है मेरा, मैं जानूं बस शिव हैं मेरे। हर हर महादेव।'' इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी रितेश पांडेय को पापा बनने पर बधाई दे रहे हैं।

ritesh pandey

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल से रितेश की इसी फैमिली फोटो को शेयर करते हुए सिंगर को बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरे घर में एक वंश आया ... जय श्री राम।''

pawan singh

दरअसल, 28 मार्च 2022 को ही रितेश के नन्हे मेहमान का आगमन हो गया था। उस दिन सिंगर ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटे के साथ एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ''हर हर महादेव।''

ritesh pandey

(ये भी पढ़ें: अभी तक कुंवारी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल)

जानकारी के लिए बता दें कि, रितेश पांडे 14 मई 2021 को अक्षय तृतीया और अपने जन्मदिन के मौके पर वैशाली पांडे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय लगे लॉकडाउन की वजह से रितेश पांडेय की शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रितेश पांडेय ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी थी। शादी के लिए वैशाली ने लाल रंग का लंहगा पहना था और इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। वहीं, रितेश ने क्रीम कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी पहनी हुई थी।

Ritesh Pandey Marriage

फिलहाल, हम भी एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय को पापा बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनके द्वारा शेयर की गई फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.