भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने मंगेतर वैशाली संग रचाई शादी, जानें कौन हैं सिंगर की खूबसूरत दुल्हनिया

भोजपुरी सिंगर व एक्टर रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक्टर की वेडिंग की फोटोज। 

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने मंगेतर वैशाली संग रचाई शादी, जानें कौन हैं सिंगर की खूबसूरत दुल्हनिया

'पियवा से पहिले हमार रहलू', 'जा ए चंदा ले आवा खबरिया', 'करुआ तेल' और 'हैलो कौन' जैसे भोजपुरी गानों में अपनी आवाज देकर यूपी-बिहार में तहलका मचाने वाले भोजपुरी सिनेमा के फेमस गायक व अभिनेता रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) किसी पहचान के मोहताज नही हैं। रितेश पांडेय हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक्टर की वेडिंग फोटोज और बताते हैं इनकी वाइफ के बारे में। 

Ritesh Pandey

पहले ये जान लीजिए कि, भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके रितेश पांडेय का जन्म 14 मई 1991 को बिहार के सासाराम जिले में हुआ था। जन्म के पहले से ही परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जिसकी वजह से इनका बचपन काफी बदहाली में बीता। जन्म के कुछ ही सालों बाद से यह अपनी मां से दूर वाराणसी में रहने लगे। रितेश के पिता ने इनकी पढ़ाई और घर का खर्च चलाने के लिए वाराणसी जाने का निर्णय लिया। वाराणसी पहुंचकर रितेश के पिता ने रितेश का दाखिला उसी स्कूल में कराया, जिसमें वो खुद टीचर थे। रितेश ने पांच साल की उम्र में ही शास्त्रीय संगीत सीखा था। बचपन से ही उनका रुझान सिंगिंग की तरफ ही था। उन्होंने वाराणसी के 'महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ यूनिवर्सिटी' से 'बैचलर इन म्यूजिक' की डिग्री हासिल की। रितेश पांडेय ने वैसे तो कई गाने गाए, लेकिन 'करुआ तेल' से इन्हें प्रसिद्धि मिली। इसके बाद, रितेश ने कई हिट गानों की झड़ी लगा दी। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता व गायक हैं।

Ritesh Pandey

(ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे की लाइफ स्टोरी: अभी तक नहीं की है शादी, 'निरहुआ' के ही साथ क्यों जुड़ता है नाम?)

अब आइए आपको बताते हैं रितेश पांडेय की शादी के बारे में। दरअसल, रितेश पांडे 14 मई 2021 को अक्षय तृतीया और अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मंगेतर वैशाली पांडे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से रितेश पांडेय की शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 

Ritesh Pandey

रितेश पांडेय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 मई 2021 को अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन परफेक्ट कपल लग रहे हैं। फोटोज में वैशाली ने लाल रंग का लंहगा पहना है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। वहीं रितेश ने क्रीम कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी पहनी हुई है। पहली तस्वीर में रितेश और वैशाली कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दूसरी फोटो में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को निहार रहे हैं। तीसरी तस्वीर में वैशाली, अपने पति रितेश के पैर छूती हुई दिखाई दे रही हैं।

Ritesh Pandey Marriage

Ritesh Pandey Marriage

Ritesh Pandey Marriage

(ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)

इसे शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा है, 'गृहस्थ आश्रम में प्रवेश। आप सभी के आशीर्वाद की अभिलाषा है।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद भोजपुरी सिनेमा के कई सितारों ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं। आम्रपाली ने लिखा, 'बधाई।' रानी चटर्जी लिखती हैं, 'बधाई, बहुत प्यारी जोड़ी है, खुश रहिए और लॉकडाउन के बाद पार्टी चाहिए।' इसके अलावा काजल राघवानी और अरविंद अकेला जैसे कई भोजपुरी स्टार्स ने कपल को बधाई दी। 

रितेश पांडेय

रितेश पांडेय की सगाई की तस्वीर

कुछ दिन पहले, रितेश पांडेय की सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीर एक्टर संजय पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी।

Ritesh Pandey Engagement

(ये भी पढ़ें: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)   

कौन हैं रितेश पांडेय दुल्हनिया?

रितेश की दुल्हन वैशाली पांडे सैदपुर, गाजीपुर की रहने वाली हैं। वो सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। 

Vaishali Pandey

ज्यादा फ़ीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हैं रितेश पांडेय

एक्टर रितेश पांडेय ने भोजपुरी सिनेमा में बहुत ही कम समय में एक अलग नाम बना लिया है। एक्टर को न सिर्फ़ यूपी और बिहार में प्यार मिलता है बल्कि, इनकी फ़िल्मों और एक्टिंग की तारीफ मॉरीशस और थाईलैंड में भी होती है। रितेश पांडेय का नाम भोजपुरी सिनेमा के टॉप मोस्ट एक्टर्स में शामिल है। ये पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। रितेश पांडेय एक फ़िल्म के लिए 15-20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

Ritesh Pandey

फिलहाल, रितेश पांडेय अब अपनी लाइफ की शुरुआत कर चुके हैं। तो आपको एक्टर की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? कमेंट करके ज़रूर बताएं।

फोटो क्रेडिट: (रितेश पांडेय
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.