भूमि पेडनेकर ने बहन समीक्षा के बर्थडे पर शेयर कीं तस्वीरें, एक-दूसरे की कॉपी लग रहीं दोनों

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भूमि पेडनेकर ने बहन समीक्षा के बर्थडे पर शेयर कीं तस्वीरें, एक-दूसरे की कॉपी लग रहीं दोनों

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अपने भाई-बहनों की हमशक्ल लगते हैं। अगर उन्हें एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो, एक बार आप भी चौंक जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि, असल में स्टार कौन है? इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर (Samiksha Pednekar)। इन दोनों बहनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ कभी न भूलने वाले पलों को स्पेंड करती हैं, इसकी झलक हमें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। ऐसे में, अगर बहन समीक्षा का बर्थडे हो और भूमि उनके लिए कोई पोस्ट न शेयर करें, भला ऐसा हो सकता है? बिल्कुल नहीं! तो आइए आपको दिखाते हैं बहन समीक्षा के बर्थडे पर भूमि पेडनेकर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट, जिसमें दोनों बहनों की तस्वीरें देखकर पहचान लगा पाना बहुत मुश्किल है। 

पहले तो ये जान लीजिए कि, भूमि पेडनेकर की मां सुमित्रा एक्ट्रेस व स्क्रिप्ट राइटर रही हैं। उन्होंने  हरियाणवी फिल्म 'बहू रानी' में काम किया है। वहीं, भूमि पेडनेकर ने अपने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का जमाया है। भूमि ने साल 2019 में 'सांड की आंख', 'बाला' और 'पति, पत्नी और वो' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। बात अगर उनकी बहन समीक्षा की करें तो, वो एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं और लॉयर बनना चाहती हैं। फिलहाल वे लॉ की पढ़ाई कंप्लीट हो चुकी है।

अब आइए आपको दिखाते हैं, भूमि पेडनेकर का पोस्ट। दरअसल, भूमि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 23 फरवरी को बहन समीक्षा के बर्थडे के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में हम दोनों बहनों के अटूट प्यार को देख सकते हैं। पहली फोटो में हम दोनों बहनों को बेड पर लड़ते हुए देख सकते हैं, दूसरी फोटो में भूमि बहन समीक्षा को फ्रिज से निकालकर कुछ पिला रही हैं, तीसरी फोटो दोनों के बचपन ​की है, जिसमें भूमि अपनी छोटी बहन समीक्षा को अपनी गोद ​में लिए हुए हैं। चौथी और अंतिम फोटो में दोनों कैमरे के लिए पाउट बना रही हैं। इन फोटोज में दोनों बहनों को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। (ये भी पढ़ें- 'अमृत मंथन' फेम वसीम मुश्ताक दूसरी बार बने पिता, बेबी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम)

इसे शेयर करते हुए भूमि ने लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे @Samikshapednekar मैं नहीं जानती कि तुम्हें विश करने के लिए क्या करना है, क्योंकि जो प्यार मैं तुम्हारे लिए महसूस करती हूं वह मुझसे केवल यही चाहता है कि तुमको मेरी खुशी और सभी चीजों के साथ-साथ सब कुछ अच्छा मिले। हमेशा अच्छा स्वास्थ्य खुशी और उत्साह मिले। #HappyBirthdaySamu।'' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करके उनकी बहन को बर्थडे विश कर रहे हैं।

ध्यान रहे कि, समीक्षा फैशन से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल तक के मामले में अपनी बहन भूमि को फॉलो करती नजर आती हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। लेकिन एक बात तो सच है कि अगर आप समीक्षा और भूमि के इंस्टा अकाउंट पर नजर डालें तो, दोनों की फोटोज देख हैरान हो जाएंगे कि और सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर समीक्षा कौन हैं और भूमि कौन? इसका एक नजारा भूमि द्वारा 16 फरवरी 2021 को शेयर किए गए कुछ फोटोज में देखा जा सकता है। इन फोटोज में दोनों बहनों ने एक जैसा ड्रेस पहना हुआ है। इसे देखकर कोई भी हैरत में पड़ सकता है। (ये भी पढ़ें- पिता राज कपूर, मां कृष्णा और बहन रितु के साथ रणधीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने)

भूमि ने एक इंटरव्यू में किया था अपने संघर्ष के दिनों को याद

पिछले दिनों, भूमि पेडनेकर ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की थीं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि 18 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और इसके बाद से वो लगातार संघर्ष कर रही हैं। भूमि ने बताया था, 'हम बहुत यंग थे, मैं 18 साल की तो समीक्षा 15 साल की थीं जब हमारे पिता का कैंसर से निधन हो गया था। हमने उन्हें लंबी बीमारी से जूझते हुए देखा जो काफी दुखदाई था। जाहिर सी बात है कि पेरेंट को खोना बहुत मुश्किल होता है और वह बेहतरीन पिता थे। हम उन्हें बहुत मिस करते हैं लेकिन हमारी मां कुछ अलग ही हैं। उन्होंने हमें बांधे रखा। मेरे ख्याल से पिता को खोने की घटना के बाद एक परिवार के तौर पर हम वॉरियर मोड में आ गए थे। इस ट्रेजेडी के बाद मैंने अपने काम को 10 गुना ज्यादा मेहनत से करना शुरू कर दिया। हम तब बड़े ही हो रहे थे और लगने लगा था कि सब गलत हो रहा है तो हमने इसका सामना करने की ठानी। शुरुआती दो साल बहुत ही बुरे गुजरे, लेकिन हमने अपने आपको दोबारा हिम्मत दी। आज हम जब उस दौर को देखते हैं तो हमें लगता है कि हमने इतना बुरा दौर कैसे काटा, खैर! वो कट गया।' (ये भी पढ़ें- बड़ी दर्दभरी रही मधुबाला की लाइफ: नसीब में तो थे दो प्यार, लेकिन अंतिम समय में किसी ने नहीं दिया साथ)

भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत यश राज के बैनर तले असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर की थी। यहां उन्होंने 6 साल तक काम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को 2015 में 'दम लगा के हईशा' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के काम को खूब सराहा गया और उन्हें इसके लिए 'फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर फीमेल डेब्यू' मिला था। भूमि बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।

Bhumi Pednekar

फिलहाल, आज भूमि पेडनेकर सफलतम अभिनेत्रियों में शामिल हैं। तो आपको दोनों बहनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही कोई सलाह भी है तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.