Bigg Boss 13: आरती सिंह के नाम से पहचाने जाने पर कृष्णा अभिषेक ने दिया रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में आरती सिंह (Arti Singh) इस समय बेहद ही शानदार गेम खेल रही हैं। इस शो से उन्हें वो पहचान मिल रही है जो वो चाहती थी। यहीं वजह है कि अब कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने उनके लिए ये बात कही हैं।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

Bigg Boss 13: आरती सिंह के नाम से पहचाने जाने पर कृष्णा अभिषेक ने दिया रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में सभी कंटेस्टेंट इस समय एक से बढ़कर एक है। चाहे यहां हम बात करें आरती सिंह (Arti Singh) की या फिर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की। हर कोई अपने हुनर और अपने दिमागी चाल से इस शो में जबरदस्त परफॉर्मेस देता हुआ नजर आ रहा है। वैसे भी बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसने कई जाने-माने चेहरे को एक अलग ही पहचान बनाने में मदद की हैं। उन्हीं में से एक कंटेस्टेंट हैं आरती सिंह। जोकि अपनी खुद की पहचान बनने के लिए बिग बॉस 13 के घर में आईं। यहां न केवल उन्होंने जबरदस्त पहचान बनाई बल्कि घर में उन्हें उनके एकल व्यवहार के लिए खूब तारीफे भी मिली।

बिग बॉस के घर में आरती सिंह अकेले ही अपना गेम खेलकर कई कंटेस्टेंट पर भारी पड़ती हुईं नजर आ रही हैं। यहीं वजह है कि उनको लेकर कहा जाता है कि वो एक इंडिपेंडेंट होकर अपना गेम खेल रही हैं। आरती सिंह के गेम ने घर के बाहर मौजूद कई लोगों को अपना फैन बना दिया है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी बड़ी गई है कि अब उनके भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) को उनके नाम से जाना जाता है। ये बात हम नहीं बल्कि खुद कृष्णा अभिषेक हाल ही में कहते हुए नजर आए हैं। (ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के साथ बीच पर कुछ यूं छुट्टियां मना रही हैं आलिया भट्ट, खुद को बताती दिखी गुड़ गर्ल )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बिग बॉस के घर में कई बार कंटेस्टेंट आरती सिंह को अपने निशाने पर लेते हुए भी नजर आते हैं। उन्हें कभी-कभार शो में पसंद भी नहीं किया जाता। इसके बावजूद उनके भाई कृष्णा अभिषेक को उन पर गर्व है। कृष्णा ने अपनी और आरती की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसे शेयर करते हुए कॉमेडियन ने कैप्शन में लिखा- पिछले दिनों मैं दिल्ली में था। एक शख्स मेरे पास आया और उसने मुझे कहा आप आरती के भाई हो ना। उस वक्त मैंने गर्व महसूस किया। मुझे अच्छा फील हुआ। एयरपोर्ट पर, शो पर, हर कोई आरती के बारे में बात करता है।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अपनी बात को जारी रखते हुए कृष्णा ने आगे कहा- एक महिला मेरे पास आकर कहती हैं, हम आरती को बहुत प्यार करते हैं। लोग कहते हैं कि सर, हम आरती को देख रहे हैं वो शो में अच्छा खेल रही हैं। ऐसी बात सुनकर आप ही बताए एक भाई के लिए इससे बड़ा गर्व का पल क्या होगा। (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने शेयर की प्री डिलीवरी से जुड़ी पहली फोटो, तस्वीर देख आपका दिल भी हो जाएगा खुश )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, कुछ वक्त पहले कृष्णा अभिषेक शो के दूसरे कंटेस्टेंट और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़कते हुए नजर आए थे। दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला जिस तरह से आरती सिंह से बात करते हैं वो कृष्णा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। सिद्धार्थ शुक्ला के व्यवहार और उनके बारे में बात करते हुए कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था, सिद्धार्थ को सोचना चाहिए कि एक लड़की पर इतना गुस्सा होना शायद ऑडियंस भी पसंद नहीं करेगी। कृष्णा ने कहा कि अगर वो सिद्धार्थ शुक्ला की जगह गेम में होते तो वो कभी लड़कियों से इस तरह से बर्ताव नहीं करते।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाश बसु भी आरती सिंह का खुलकर सपोर्ट करते हुए नजर आईं हैं। हाल ही में बिपाश बसु आरती सिंह की कुकिंग की जमकर तारीफ की हैं। बिपाशा बसु ने ये भी कहा था कि आरती उनके पति करण सिंह ग्रोवर के शूट्स पर उनके लिए खाना भिजवाती थी। (ये भी पढ़ें: केजीएफ स्टार यश और पत्नी राधिका ने शेयर की न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, ऐसे किया फैंस को न्यू ईयर विश )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बिग बॉस 13 में एक वक्त ऐसा आया था जब उन्हें वीक कंटेस्टेंट का टैग दिया गया था। हर बार घर के सदस्यों उन्हें नॉमिनेट करते हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें इतना चाहते हैं कि उन्हें बेघर होने से बचा लेते हैं। क्या बिग बॉस के घर में आपको भी पसंद आया है आरती सिंह का ये अंदाज तो हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हैं तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.