Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह को लेकर कही ये बड़ी बात, बताया क्यों खत्म किया रिश्ता

बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) की एक्स-कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) ने अपने पूर्व प्रेमी विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका और विशाल का रिश्ता क्यों खत्म हुआ।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह को लेकर कही ये बड़ी बात, बताया क्यों खत्म किया रिश्ता

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का सबसे विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) अब अपने आखिरी चरण में है। शो का फाइनल एपिसोड 16 फरवरी को दिखाया जाएगा। जहां शो अपने अंतिम पड़ाव पर है तो वहीं शो सबसे ज्यादा सुर्खियां घर के अंदर हो रहे झगड़ों की वजह से बटोर रहा है। यही नहीं, बिग बॉस के घर में अभी भी लड़ाई-झगड़े जारी हैं। वहीं, शो से बाहर हो चुकीं टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) अपने पूर्व प्रेमी और शो के एक्स-कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

दरअसल हाल ही में बिग बॉस के घर के अंदर दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होती नजर आई थी। तब बहसबाजी के बाद बात इतनी बढ़ गई थी कि मधुरिमा ने विशाल की जमकर पिटाई कर दी थी, जिसके बाद सलमान खान ने मधुरिमा को तुरंत घर से बाहर निकाल दिया था। विशाल को फ्राई पैन मारना मधुरिमा को काफी महंगा पड़ा था, जिसके बाद वह घर से बेघर हो गई थीं। हालांकि, अब विशाल आदित्य सिंह भी घर से एविक्ट हो गए हैं। मालूम हो, बिग बॉस सीजन 13 में एंट्री करने से पहले मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह ने एकसाथ नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था, लेकिन तभी से दोनों के रिश्ते की डोर कभी मजबूत तो कमजोर होती नजर आई थी। (ये भी पढ़ें: अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा के रिसेप्शन में जब इन बीटाउन कपल्स ने की एंट्री, तो देखती रह गईं पब्लिक)

वहीं, बिग बॉस के घर बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद दोनों के बीच दूरियां और ज्यादा बढ़ गईं, जिसके बाद अब विशाल को लेकर मधुरिमा ने एक बड़ा बयान दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर से बाहर आने के बाद मधुरिमा ने विशाल से अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए हैं। यही नहीं, मधुरिमा ये भी कहती हुई नजर आईं कि अब बस बहुत हो गया है और उनकी तरफ से ये रिश्ता खत्म हो गया है। उन्होंने आगे कहा, 'मेरी तरफ से चीजें हमेशा वास्तविक रही हैं लेकिन विशाल लगातार मुझे उकसाते और गुस्सा दिलाते रहे हैं। विशाल का उकसाना ही वो वजह थी जिसके चलते मुझे शो से बाहर होना पड़ा था। विशाल अब मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते हैं।'

आपको बता दें कि जब मधुरिमा तुली घर से बेघर हुई थीं, तब उन्होंने विशाल आदित्य सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। मधुरिमा ने कहा था, ‘जब विशाल और मैं रिलेशनशिप में थे, तब विशाल मुझे कई बार पीटते थे। मगर मैंने हमेशा विशाल को माफ़ ही किया है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं उनसे प्यार करती थीं। मैं हमेशा इन सभी बातों को इग्नोर कर देती थी।’ मधुरिमा ने आगे कहा था कि जब कोई महिला प्यार में होती है तो वो कई बातों को बड़ी आसानी से माफ़ कर देती है क्योंकि वो सोचती है कि उसे अपने पार्टनर के साथ रहना है। इसलिए मैंने उसे हमेशा ही माफ़ किया। (ये भी पढ़ें: जब अभिषेक बच्चन असली की बजाए नकली अंगूठी से ऐश्वर्या राय को कर बैठे थे प्रपोज, कई साल बाद हुआ खुलासा)

मधुरिमा तुली ने ये भी बताया था कि विशाल के साथ रहना उनके लिए किसी मेंटल टॉर्चर से कम नहीं था, क्योंकि उसने हमेशा ही झूठी उम्मीदें दी थीं। मधुरिमा ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि विशाल ने कभी भी मुझसे प्यार किया है। जब मैं बिग बॉस के घर के अंदर थी, तब भी वो मेरे ऊपर कमेंट करता था। साथ ही, वो मुझे उकसाता भी था। यही नहीं, विशाल ने मुझे जीरो कहा। उसने कहा कि मैंने अपने करियर में उसके बिना कुछ भी नहीं किया है।’ (ये भी पढ़ें: अरमान जैन के रिसेप्शन में रणबीर कपूर संग पहुंचीं आलिया भट्ट, क्या तैमूर की मामी बनने को हैं तैयार?)

फिलहाल जो भी हो प्यार हुआ है तो तकरार भी हर रिश्ते में होती है। ऐसे में जहां कई फैंस मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का रिश्ता टूटने से निराश हैं तो कई लोग खुश भी हैं। वैसे आपका इस जोड़ी के बारे में क्या कहना है, हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.