सिंगर नेहा भसीन की लाइफ: अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप से समीर संग शादी तक, ऐसी है कहानी

आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको सिंगर नेहा भसीन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सिंगर नेहा भसीन की लाइफ: अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप से समीर संग शादी तक, ऐसी है कहानी

भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने नए सीजन के साथ अपनी धमाकेदार वापसी के लिए बिल्कुल तैयार है। हालांकि, इस बार मेकर्स ने शो में एक ट्विस्ट जोड़ा है और इसे पहली बार OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। इस बार का ‘बिग बॉस’ OTT प्लेटफॉर्म ‘वूट सेलेक्ट’ पर स्ट्रीम होगा। जैसे ही मेकर्स ने इसकी घोषणा की, वैसे ही फैंस शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जानने के लिए बेकरार हैं। हालांकि, अब इसका इंतजार भी खत्म हो गया है। जी हां, मेकर्स ने ‘बिग बॉस 15’ के पहले कंटेस्टेंट का नाम ऑफिशियल कर दिया है।

Neha Bhasin

इस साल ‘बिग बॉस’ की पहली कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) हैं। नेहा ने ‘लौंग गवाचा’, ‘जग घूमेया’, ‘कुछ खास’, ‘दिल दियां गल्ला’ जैसे सुपरहिट गानों से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, यकीनन आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा मालूम नहीं होगा। इसलिए आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको नेहा भसीन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- कुमार सानू की लव लाइफ: रचाई है दो शादियां, मीनाक्षी शेषाद्रि संग जुड़ा था सिंगर का नाम)

नेहा भसीन का शुरुआती करियर

Neha Bhasin

नेहा भसीन ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ‘Coke [V] Popstars’ के लिए ऑडिशन दिया था और इसमें वो सेलेक्ट भी हो गई थीं। इस शो के कार्यकाल के दौरान नेहा ने भारत का पहला ऑल-गर्ल्स बैंड बनाया था, जिसका नाम ‘Viva’ था। सिंगर ने महज 18 साल की उम्र में अपनी गर्ल टीम के साथ इस शो का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, शो खत्म होने के दो साल बाद नेहा का बैंड ज्यादा वक्त तक टिक नहीं सका। बाद में नेहा भसीन ने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई।

मनोरंजन जगत में नेहा भसीन की उपलब्धि

Neha Bhasin

18 नवंबर 1982 को जन्मी नेहा भसीन ने 9 साल की उम्र में सिंगिंग में एक पुरस्कार जीता था। हालांकि, सिंगर को बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म ‘फैशन’ के गाने ‘कुछ खास है’ से मिली थी। इस फिल्म में एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और मुग्धा गोडसे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड के अलावा उन्हें साउथ इंडस्ट्री में भी बतौर सिंगर प्रसिद्धि मिली है, जिसके लिए उन्होंने कई बार 'फिल्मफेयर' पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

जब छोटे कपड़े पहनने के लिए नेहा भसीन को स्टेज से हटाया गया था

Neha Bhasin

‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ के एक एपिसोड के दौरान नेहा भसीन ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया था कि, उन्हें एक परफॉर्मेंस के दौरान छोटे कपड़े पहनने की वजह से स्टेज से जाने के लिए कह दिया गया था। इसके आगे उन्होंने बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा था कि, वो दो दशक से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में मेहनत कर रही थीं और अब जाकर उन्हें असली पहचान मिली है।

Neha Bhasin

नेहा भसीन ने एक बार अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने अपने करियर में मिले रिजेक्शन के बारे में बात की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘मैं अभी बहुत भावुक हूं। मां (रेखा भसीन) आखिरकार आपकी बेटी को प्यार और स्वीकृति मिल रही है। मेरी खुशी की गहराई अभी 20 साल की तलाश, चाहत और मिले रिजेक्शन को राहत पहुंचाने का काम कर रही है।’

इसके आगे नेहा भसीन ने अपने कैप्शन में जी टीवी को धन्यवाद देते कहा था कि, वो उनके छोटे कपड़ों के लिए उन्हें जज नहीं करते हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘धन्यवाद @zeetv, धन्यवाद @ipml_official मुझे आपके बड़े स्टेज पर बदलाव करने की अनुमति देने के लिए। एक महिला के सपनों की लंबाई उसके कपड़े, उसके शरीर, उसके जबरदस्ती दिखावे वाले नैतिकता से नहीं मापी जा सकती है। उसके सपने गहरे नीले आकाश की तरह शुद्ध और अखंड हैं। हमें उड़ने दो, हमें जीने दो, हमें निडर ऊंचाइयां छूने दो। मैं एक आवारा पंछी हूं, मुझे खुले आसमान में उड़ने दो। मेरी पीठ थपथपाने के लिए मेरे सभी प्रशंसकों का धन्यवाद। मैं आपसे प्यार करती हूं।’

(ये भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली और वैभवी मर्चेंट की लव स्टोरी: शादी करना चाहते थे दोनों, जानें कैसे हुए अलग)

जब नेहा भसीन ने अनु मलिक पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

Anu Malik And Neha Bhasin Controversy

नेहा भसीन ने एक बार बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सिंगर ने कहा था कि, जब वो इंडस्ट्री में नई थीं और सिर्फ 21 वर्ष की थीं, तब उनके साथ अनु मलिक ने यौन उत्पीड़न किया था। नेहा ने इसको लेकर अपने ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए थे और अनु मलिक को शिकारी बताया था।

Neha Bhasin

ट्वीट में नेहा ने लिखा था, ‘हम बहुत ही सेक्सिस्ट दुनिया में रहते हैं। अनु मलिक एक शिकारी हैं, मैं भी 21 साल की उम्र में उनकी अजीब हरकतों की वजह से भाग गई थी। वो स्टूडियो में मेरे सामने बैठकर मेरी आंखों के बारे में अजीब बातें कर रहे थे, हालांकि मैंने खुद को उस स्थिति में आने से रोका और वहां से भाग गई और अपनी मां का इंतजार करने लगी। इसके बाद उन्होंने मुझे मैसेज और कॉल भी किया, जिसका मैंने जवाब देना बंद कर दिया।’ हालांकि, अब ये ट्वीट, ट्विटर हैंडल से हटा दिए गए हैं।

नेहा भसीन का वैवाहिक जीवन

Neha Bhasin Husband Sameer Uddani

नेहा भसीन ने संगीतकार समीर उद्दीन के साथ साल 2017 में इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। नेहा ने अपने पति समीर संग अपनी शादी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। नेहा ने कैप्शन में लिखा था, ‘मैं आपको यह बताते हुए बहुत रोमांचित हूं कि, मैंने 23 अक्टूबर को टस्कनी में अपने सबसे अच्छे दोस्त और अपने जीवन के प्यार से शादी की।’

Neha Bhasin Wedding Photo

‘IANS’ को दिए एक इंटरव्यू में नेहा भसीन ने अपने पति समीर संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। सिंगर ने कहा था कि, वो समीर को तब से जानती हैं, जब वो टीनेजर थीं। हालांकि, उस वक्त दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। संगीत की दुनिया ने उन्हें फिर से मिलवाया और वे अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे के लिए प्यार का एहसास हुआ और फिर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।

Neha Bhasin Wedding Photo

(ये भी पढ़ें- अदनान सामी की लव लाइफः सिंगर ने दूसरी पत्नी से की थी दो बार शादी, चौथी वेडिंग से लाइफ में आई खुशियां)

फिलहाल, उनकी स्टोरी से इतना तो पक्का है कि, वो इस बार के ‘बिग बॉस’ में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक होंगी। वैसे, इस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.