साल 2022 में इन सेलेब कपल्स का हुआ ब्रेकअप, दिव्या-वरुण से सुष्मिता-ललित तक, कई नाम हैं शामिल

साल 2022 मनोरंजन जगत के कई सेलिब्रिटी कपल्स के लिए दर्द भरा रहा है। इस साल में कई कपल्स एक-दूसरे से अलग हो गए। इस लिस्ट में कई सितारों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 10 नाम यहां हम आपको बताने जा रहे है।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

साल 2022 में इन सेलेब कपल्स का हुआ ब्रेकअप, दिव्या-वरुण से सुष्मिता-ललित तक, कई नाम हैं शामिल

मनोरंजन जगत जितना चमक-दमक से भरा है, उतने ही इस इंडसट्री में ट्विस्ट एंड टर्न्स भी हैं। हाथों में हाथ डाले, लवी-डवी तस्वीरें शेयर करते सेलेब्स आखिर किसे नहीं पसंद। अक्सर इनके हैशटैग ट्रेंड्स में होते हैं, लेकिन जब यही कपल अचानक अलग हो जाते हैं, तो फैंस के लिए भी इस पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस साल भी इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स रहे हैं, जिन्होंने अचानक अपने रास्ते अलग कर लिए। इस लिस्ट में दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद (Varun Sood) से लेकर शमिता शेट्टी और राकेश बापट तक शामिल हैं।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

1. दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद

'बिग बॉस ओटीटी' विनर दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे, लेकिन एका-एक दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबर देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। दिव्या को हाल ही में उनके बिजनेसमैन-बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर ने उनकी बर्थडे पार्टी में अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज भी किया था और अंगूठी पहनाई थी, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

2. दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग कपल दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप ने फैंस को तगड़ा झटका दिया था। दोनों के ब्रेकअप से हर कोई शॉक्ड था। टाइगर श्रॉफ ने इस बात का खुलासा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में किया था। उन्होंने शो में कहा था कि ''मैं ऐसा मानता हूं कि मैं सिंगल हूं और फिलहाल मैं किसी को डेट करने के लिए देख रहा हूं।'' बता दें कि टाइगर और दिशा ने लगभग 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

3. शमिता शेट्टी और राकेश बापट

'बिग बॉस ओटीटी' की एक और जोड़ी ने अचानक अपने रास्ते अलग करके फैंस को निराश कर दिया था। #Shara यानी राकेश बापट और शमिता शेट्टी ऐसे कपल थे, जिन्होंने कुछ समय डेटिंग के बाद अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

4. ईशान सहगल और माइशा अय्यर

'बिग बॉस हाउस' में ईशान सहगल और माइशा अय्यर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे, लेकिन 'बिग बॉस' के घर में अक्सर एक-दूसरे के इर्द-गिर्द नजर आने वाला यह कपल अब अलग हो चुका है। बाहर आने के बाद कुछ समय तक तो दोनों का रिश्ता कायम रहा, लेकिन फिर अचानक दोनों ने सितंबर 2022 में अलगाव का ऐलान कर दिया था।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

5. सुष्मिता सेन और ललित मोदी 

सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिश्ता साल 2022 का सबसे विवादित रिश्ता रहा है। अरबपति ललित को पूर्व 'मिस यूनिवर्स' सुष्मिता से प्यार हो गया था। इसके लिए सुष्मिता को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था। साथ ही कई लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' तक कहा था। हालांकि, दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

6. श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कथित तौर पर अपने बचपन के दोस्त रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही थीं। उनके परिवारों ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार किया था। दोनों को कई बार साथ में सार्वजनिक रूप से भी देखा गया था। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की घोषणा नहीं की, लेकिन अब खबरों की मानें, तो दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

7. अनन्या पांडे और ईशान खट्टर

अपनी एक्टिंग के अलावा, अनन्या पांडे अक्सर अपने कथित लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रही हैं। काफी समय से ऐसी अफवाहें थीं कि अनन्या एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ एक खुशहाल रिश्ते में थीं। दोनों को समय-समय पर पारिवारिक पार्टियों में एक साथ हैंगआउट करते भी देखा गया था। हालांकि, दोनों ज्यादा समय तक एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाए और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

8. सोहेल खान और सीमा सजदेह

साल 1998 में शादी के बाद सीमा सजदेह और सोहेल खान का बेटा निर्वाण साल 2000 में पैदा हुआ था। इसके बाद इस जोड़े ने सरोगेसी से साल 2011 में योहान का स्वागत किया था। हालांकि, 24 साल एक साथ बीताने के बाद दोनों ने एक-दूसके को तलाक दे दिया था।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

9. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम करने के दौरान उन्हें प्यार हो गया था। अपने एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने विजय के लिए अपनी भावनाओं को कबूल किया था और कहा था, ''विजय देवरकोंडा एक सीधे-सादे लड़के हैं, जो अपनी दुनिया में खुश हैं। 'गीता गोविंदम' के दौरान हम सिर्फ दोस्त थे, लेकिन एक ऐसी चिंगारी थी, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते थे। कभी-कभी, मेरा दिल कहता था 'वह खास हैं, वह खास हैं।' हालांकि, जब हमने 'डियर कॉमरेड' में साथ काम करना शुरू किया तो कुछ चीजें बदल गईं।'' रिपोर्ट की मानें, तो अब दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, उनके बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

10. शिव ठाकरे और वीना जगपात

'बिग बॉस 16' के प्रतियोगी शिव ठाकरे ने शो में अपनी लव स्टोरी सुनाकर दर्शकों के साथ एक खास रिश्ता बना लिया है। 'बिग बॉस मराठी' की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले एक्टर शिव को शो में वीना जगताप से प्यार हो गया था। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और मई 2022 में दोनों अलग हो गए, लेकिन शिव आज भी अपने इस प्यार भरे रिश्ते से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

Biggest Celebrity Breakups Of 2022

खैर, मनोरंजन जगत में तो ये लवी-डवी रिश्ते बनते और टूटते रहते हैं। फिलहाल, आपको इनमें से किसका रिश्ता सबसे ज्यादा पसंद था? हमें कमेंट में जरूर बताएं।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.