बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द बनेंगे पैरेंट्स, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज कीं शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द बनेंगे पैरेंट्स, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज कीं शेयर

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है, क्योंकि कपल ने प्यार से भरी तस्वीरों के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की है। शादी के 6 साल बाद बिपाशा और करण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

BIPASHA

पहले ये जान लीजिए कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की हॉरर फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ था और साल 2016 में दोनों ने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। अब शादी के करीब 6 साल दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।

KARAN BIPASHA

(यह भी पढ़ें : कैटरीना के लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक ने फिर दी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा, फैंस बोले- 'क्यूट मम्मी')

कुछ दिनों पहले, ,खबर आई थी कि, बिपाशा और करण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करेंगे। कपल के करीबी एक सूत्र ने बताया था कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत खुश हैं और जल्द ही माता-पिता बनने के लिए उत्साहित हैं। अब कपल ने इसकी पुष्टि कर दी है। दरअसल, 16 अगस्त 2022 को बिपाशा और करण ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की है। शेयर की गई तस्वीरों में बिपाशा पति करण के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फोटोज में दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं। 

bipasha

bipasha

(यह भी पढ़ें : आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बेबीमून से आए वापस, एक्ट्रेस के पीछे चलने पर फैंस ने RK को किया ट्रोल)

इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा है, ''एक नया टाइम, नया फेज एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है, ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है, हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक-दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है, ये हमें सही नहीं लगता है, इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है। इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया, आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस से लेकर कपल के दोस्त तक हर कोई बिपाशा और करण को बधाई दे रहा है।

bipasha

(यह भी पढ़ें : देबिना-गुरमीत दूसरी बार बनने वाले हैं पैरेंट्स, 4 महीने की बेटी संग की प्रेग्नेंसी की घोषणा)

फिलहाल, हम भी दोनों को ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.