बिपाशा ने बेबी शॉवर पार्टी किया एंजॉय, पति करण को कहा- 'पापा बनने वाले हैं, हरकतें बेबी वाली हैं'

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी दोस्त द्वारा आयोजित किए गए बेबी शॉवर पार्टी में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

बिपाशा ने बेबी शॉवर पार्टी किया एंजॉय, पति करण को कहा- 'पापा बनने वाले हैं, हरकतें बेबी वाली हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बिपाशा और करण दोनों ही इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। बिपाशा अक्सर अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती नज़र आती हैं। 

Bipasha Basu Baby Shower

(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने दिखाया बेटे अयांश का पूरा चेहरा, परिवार संग खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर)

हाल ही में, बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी दोस्त द्वारा आयोजित किए गए बेबी शॉवर पार्टी में पहुंचीं। इस पार्टी में बिपाशा ने केवल अपने कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

Bipasha Basu Baby Shower

पहले तो ये जान लीजिए कि बिपाशा बसु और टीवी के फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। अपने प्यार को एक कदम आगे बढ़ाते हुए दोनों ने शादी की और अब कपल शादी के बाद अपने पहले बेबी का स्वागत करने जा रहा है। कपल ने 16 अगस्त 2022 को अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी और अब एक्ट्रेस मुंबई में अपनी गोद भराई की रस्म में शामिल हुई हैं। 

Bipasha Basu Baby Shower

(ये भी पढ़ें : दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य के 35वें बर्थडे पर शेयर की प्यारी तस्वीर, लव नोट लिखकर किया विश)

दरअसल, यह बेबी शॉवर पार्टी बिपाशा की एक खास दोस्त ने मुंबई के 'लोअर परेल' के एक मॉल में आयोजित की है, जिसमें बिपाशा और करण के परिवार के अलावा उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त भी शामिल हुए हैं। वेन्यू को बेहद ही खूबसूरत रंग के गुब्बारों से सजाया गया है। वहीं, गोद भराई के लिए बिपाशा बसु ने बेहद कम्फर्टेबल आउटफिट को चुना। बिपाशा ने पार्टी में बेबी पिंक मैक्सी गाउन पहना था और खुले बालों व लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं करण के आउटफिट की बात करें, तो वह ब्लू सूट में किसी जेंटलमैन से कम नहीं लग रहे थे। 

 

(ये भी पढ़ें : तनुश्री दत्ता ने किए सनसनीखेज खुलासे, #MeToo के आरोपों के बाद कई बार की गई थी मारने की कोशिश)

बिपाशा की गोद भराई की तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में, 'voompla' ने कपल का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें कपल अपनी खुशी को मीडिया के साथ केक काटकर सेलिब्रेट करते नज़र आ रहा है। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान बिपाशा, करण की टांग खींचती भी नज़र आईं। उन्होंने कहा, ''यह पापा बनने वाले हैं, लेकिन खुद बेबी वाली हरकतें करते हैं।''  

 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों ही इस खुशी के आने से काफी एक्साइटेड हैं। कपल को इस घड़ी का काफी समय से इंतजार था, इसलिए दोनों अब अपना आने वाला वक्त पूरी तरह से बच्चे को ही देना चाहते हैं। यही वजह है कि बिपाशा फिलहाल कोई भी प्रोजेक्ट हाथ में नहीं ले रही हैं और उनका पूरा फोकस उनके बच्चे पर है। 

खैर, हम भी बिपाशा के बेबी की अच्छी सेहत की कामना करते हैं। फिलहाल, आपको बिपाशा का ये पार्टी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.