Bipasha Basu Birthday: आधी रात को कुछ ऐसे मनाया पति करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु का बर्थडे, वीडियो

बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ मस्ती कर रही है। फिल्मी दुनिया का ये पावर कपल इन दिनों मालदीव्स में है। जहां दोनों ने बेहद ही बिपाशा बसु का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

Bipasha Basu Birthday: आधी रात को कुछ ऐसे मनाया पति करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु का बर्थडे,  वीडियो


फिल्म अजनबी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज यानि 7 जनवरी को पूरे 41 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने भले ही बॉलीवुड की दुनिया से कई सालों से दूरी बनाए रखी हो लेकिन उनकी फिट बॉडी और अपने पति के साथ उनकी केमेस्ट्री उनके फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी कड़ी में आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर उन्हें कई बॉलीवुड सितारें बधाई दे रहे हैं। लेकिन सबसे खास विश रही उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की। जिन्होंने एक बार फिर अपनी पत्नी पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है। उन्होंने जिस अंदाज में बिपाशा को विश किया उसे देखने के बाद फैंस इस कपल की काफी तारीफ करते नहीं थक रहे।

एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी बिपाशा बसु की कुछ सेल्फी शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर उन्हें बेहद ही खूबसूरत अंदाज से बर्थडे विश किया है। करण ने अपनी पत्नी को बर्थडे विश करते हुए लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरी डार्लिंग स्वीट लिटिल बेबी बंबी पाई मंकी प्रिंसेस! इतना ही नहीं करण सिंह ने आगे और भी कई प्यार भरी बातें बिपाशा बसु के लिए लिखी। एक्टर ने लिखा मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको खूब सारी खुशियां-प्यार और सफलता मिले। आप इसी तरह हमेशा रोशन होती रहें। आप हम सभी के लिए भगवान का दिया तोहफा हैं, खासतौर से मेरे लिए! जन्म लेने के लिए शुक्रिया माई लव। (ये भी पढ़े: नानी के साथ कुछ यूं खेलती नजर आई जय भानुशाली-माही विज की बेटी तारा, वीडियो हुआ वायरल )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि अपनी पत्नी के बर्थडे को खास बनने के लिए करण बिपाशा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए इन दिनों मालदीव्स में है। उन खूबसूरत पलों की झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी और करण की प्यारी सेल्फीज शेयर करते हुए लिखा, हैपी हैपी अपने हैपी बर्थडे पर। इस दौरान अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा ने खूब मस्ती भी की।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ऐसा पहला मौका नहीं है जब इस कपल ने अपना प्यार दुनिया के सामने दिल खुलकर दिखाया हो। इससे पहले भी ऐसे कई मौके आए है जब दोनों अपने प्यार के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हैं। ऐसे में चलिए करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी बिपाश बसु की लव स्टोरी से लेकर शादी तक के सफर पर एक नजर डालते हैं। (ये भी पढ़ें: सास हो तो ऐसी! जब एक ही लुक में नजर आईं नीता अंबानी-श्लोका मेहता की जोड़ी, फैंस बोले- क्या बात)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

करण सिंह और बिपाशा बसु की लव स्टोरी की शुरुआत बेहद ही खूबसूरत नोट पर हुई थी। 2015 में दोनों की फिल्म अलोन आई थी, जिसमें बिपाशा और करण ने साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आए थे। जब दोनों फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे, उस वक्त भी दोनों के बीच की केमेस्ट्री ने सभी लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया था।

(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

फिल्म के रिलीज होने के बाद भी दोनों अक्सर साथ में दिखाई दिए जाने लगे थे। इसके बाद जाकर उन्होंने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। अपनी शादी के दिन बिपाशा बसु बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं, बंगाली धोती-कुर्ता करण सिंह ग्रोवर पर भी काफी जम रहे थे। दोनों की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी। (ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख इब्राहिम अली खान का हुआ बुरा हाल, देखिए सारा अली खान ने कैसे ली चुटकी )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि बिपाशा करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले एक्टर अपने से दो साल बड़ी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी कर चुके हैं। दोनों 2008 में शादी के बंधने में बंधे थे। वहीं, श्रद्धा के बाद एक्टर की शादी अपनी को स्टार जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी। ये शादी भी ज्यादा टाइम तक नहीं चल पाई थी। दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया। अब करण और जेनिफर दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

खैर, जो भी हो हम सबकी तरफ से बिपाशा बसु को उनके 41वें जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताए, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.