प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर संग किया क्यूट डांस, लिखा- 'बेबी ऑन द वे'

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग डांस करती नजर आ रही हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर संग किया क्यूट डांस, लिखा- 'बेबी ऑन द वे'

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basuऔर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Groverजल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इन दिनों बिपाशा अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। वहीं, उनके फैंस भी बिपाशा और उनके आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में, बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए पति करण सिंह ग्रोवर के साथ डांस करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

bipasha

इससे पहले, बिपाशा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। प्रेग्नेंट होने के बावजूद उनकी बोल्डनेस बस देखते ही बन रही थी। इस दौरान बिपाशा ने केवल एक गोल्डन कलर की चादर जैसा कपड़ा लपेट कर फोटोशूट कराया था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। तस्वीर में वह अपने हॉट लेग्स फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। बिपाशा के लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

bipasha

7 नवंबर 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बिपाशा अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए पति करण सिंह ग्रोवर के साथ डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में बिपाशा ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, करण व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर बिपाशा ने 'बेबी ऑन द वे' का स्टीकर भी लगाया है। 

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

इससे पहले, 6 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा हैंडल से एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में कपल सुपर क्यूट लग रहा था। इस क्यूट सेल्फी में बिपाशा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।

bipasha

इससे पहले, बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें से एक में उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर उन्हें किस करते नजर आ रहे थे। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

bipasaha

खैर, हमें तो बिपाशा के आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया क्यूट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.