Bipasha Basu ने बेटी Devi के चेहरे का किया खुलासा, पिंक ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें साझा की हैं और अपने फैंस को उसका चेहरा दिखाया। पिंक कलर की ड्रेस में बच्ची का लुक काफी मनमोहक है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Bipasha Basu ने बेटी Devi के चेहरे का किया खुलासा, पिंक ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर के फैंस के लिए यह खुशी का पल है, क्योंकि आखिरकार उन्होंने अपनी बेटी देवी का चेहरा सबके सामने रिवील कर दिया है। बता दें कि बिपाशा और करण साल 2016 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और 12 नवंबर 2022 को उन्होंने अपनी राजकुमारी देवी के आगमन के साथ पहली बार पैरेंटहुड को अपनाया था। तब से, प्यार करने वाले माता-पिता लगातार अपने फैंस को अपनी बच्ची के बढ़ते समय के प्यारे पलों के साथ अपडेट कर रहे हैं। अब उन्होंने बेटी के चेहरे का खुलासा किया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी के चेहरे का किया खुलासा 

5 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक जॉइंट पोस्ट में अपनी बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपने लाखों फैंस को देवी का चेहरा दिखाया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

bipasha

तस्वीरों में देवी ने एक पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिस पर लिखा है, 'डैडीज प्रिंसेस' और इसे मैचिंग बो हेयरबैंड के साथ पेयर किया है। वह एक खूबसूरत मुस्कान बिखेरती हुई नजर आ रही थीं और बेहद प्यारी लग रही थीं। फोटो को साझा करते हुए देवी के माता-पिता ने लिखा, "हैलो वर्ल्ड... मैं देवी हूं।"

bipasha

जब करण और बिपाशा ने बेटी के हाथ-पांव की कराई थी कॉस्टिंग

27 फरवरी 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर बिपाशा और करण ने जॉइंट रूप से एक क्यूट वीडियो साझा किया था, जिसमें बताया गया था कि कैसे उन्होंने अपनी बच्ची देवी के हाथ और पैरों के निशान को संजोने के बारे में सोचा। वीडियो में बच्ची अपनी मां के कंधे पर सोती नजर आ रही थी और आर्टिस्ट भावना जसरा उनके हाथ-पैरों का इम्प्रेशन ले रही थीं।

bipasha

वीडियो के अंत में हम बच्ची के नन्हें हाथों और पैरों की गोल्डन कॉस्टिंग देख सकते हैं। इसके साथ ही प्यार करने वाले माता-पिता ने बताया था कि वे अपनी बेटी की बचपन की यादों को संजोना चाहते हैं।

bipasha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब बिपाशा ने शेयर की थी अपनी बच्ची की पहली झलक

25 नवंबर 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बच्ची की पहली झलक पोस्ट की थी। फैमिली फोटो में प्यार में पागल कपल अपनी नवजात परी को गोद में लिए हुए उसे बेहद प्यार से निहार रहा था। 

bipasha

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, हमें बिपाशा और करण की बेटी देवी की तस्वीरें काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.