बॉलीवुड के स्टार कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में, बिपाशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।
बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'अलोन' में काम किया था। इसके बाद से उनके इनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। मौजूदा समय में दोनों माता-पिता बनने वाले हैं, जिसे लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं।
(ये भी पढ़ें: पायल रोहतगी-संग्राम सिंह का तीसरा रिसेप्शनः रेड थाई-स्लिट ड्रेस में सुंदर दिखीं एक्ट्रेस)
28 अगस्त 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा हैंडल से एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को पकड़े काफी खुश दिख रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो कमाल का है। ग्रीन कलर की ड्रेस और नो मेकअप लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इससे पहले, 26 अगस्त 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति करण का एक सुपर क्यूट वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें होने वाले डैडी अपने आने वाले बेबी के लिए गाना गा रहे थे। वीडियो में करण गर्भ में अपने बच्चे के लिए गाना गाते नजर आए थे, जो बेहद प्यारा लग रहा था। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा था, ''डैड मोड करण सिंह ग्रोवर, बच्चे के लिए गाना... बच्चे से बात करना...गर्भ में बच्चे को शांत करना।''
बता दें कि बिपाशा और करण ने 16 अगस्त 2022 को जॉइंट इंस्टा पोस्ट के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें बिपाशा का बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था।
(ये भी पढ़ें: कुणाल रावल-अर्पिता मेहता की 'मेहंदी' में शामिल हुए अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा और मीरा राजपूत)
फिलहाल, आपको बिपाशा बसु द्वारा शेयर किया गया लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।