बिपाशा बसु ने नई सेल्फी में फ्लॉन्ट किया पूर्ण विकसित बेबी बंप, किसी भी समय हो सकती है डिलीवरी

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक सेल्फी शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिपाशा बसु ने नई सेल्फी में फ्लॉन्ट किया पूर्ण विकसित बेबी बंप, किसी भी समय हो सकती है डिलीवरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपने मदरहुड फेज के पलों को बखूबी एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने फुल ग्रोन बेबी बंप की एक झलक साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Bipasha Basu

बिपाशा और करण पहली बार साल 2015 में भूषण पटेल की फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। बिपाशा और करण ने 16 अगस्त 2022 को आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि वे एक साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हुए एक हार्दिक नोट लिखा था। नोट के साथ उन्होंने अपने पति के साथ अपने मैटरनिटी शूट की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं।

Bipasha Basu

उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''एक नया टाइम, नया फेज, एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है, ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है, हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक-दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है, ये हमें सही नहीं लगता है, इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है। इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया, आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।''

Bipasha Basu

आज यानी 6 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी से पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक मनमोहक सेल्फी साझा की है, जिसमें वह सुपर क्यूट लग रही हैं। तस्वीर में बिपाशा को अपने पूर्ण विकसित बेबी बंप और अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। 

bipasha

कुछ दिनों पहले, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने बच्चे के स्वागत से पहले गोद भराई का जश्न मनाया था। इसकी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

इसके पहले, बिपाशा बसु ने 4 नवंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से मैटरनिटी शूट की एक आश्वर्यजनक फोटो शेयर की थी। इस सेक्सी फोटो में एक्ट्रेस को गोल्डन शिमरी ड्रेस में कैमरे के लिए पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "हर समय खुद से प्यार करो। उस शरीर से प्यार करो, जिसमें तुम रहती हो।"

bipasha basu

29 अक्टूबर 2022 को भी बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं। यहां क्लिक करके देखें वो फोटोज।

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.