बिपाशा बसु को अंबानी परिवार से मिला दिवाली का विशेष उपहार, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु को अंबानी परिवार की तरफ से दिवाली का एक खूबसूरत तोहफा मिला है, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

बिपाशा बसु को अंबानी परिवार से मिला दिवाली का विशेष उपहार, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अंबानी परिवार को उन्हें बेहद खूबसूरत तोहफा देने के लिए धन्यवाद करती नज़र आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

Bipasha

(ये भी पढ़ें : ऋचा चड्ढा ने साड़ी 'पल्लू' से पेट को ढकने की कोशिश की, नेटिजंस ने कहा, 'यह पक्का प्रेग्रेंट हैं')

दरअसल, 18 अक्टूबर 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंबानी परिवार से मिले एक खास उपहार को फैंस के साथ शेयर किया। इस गिफ्ट बॉक्स के ऊपर अंबानी परिवार के सभी सदस्यों के नामों का उल्लेख था। हालांकि, हमारा ध्यान बॉक्स के अंदर मौजूद चांदी की लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर ने खींचा, जो बेहद खूबसूरत थी। इस स्टोरी को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, "धन्यवाद! पूरे अंबानी परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं।" 

Bipasha

Bipasha

(ये भी पढ़ें : चिन्मयी श्रीपदा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोस्ट की तस्वीर, सरोगेसी की खबरों को किया खारिज)

इससे पहले, 8 अक्टूबर 2022 को बिपाशा बसु को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया था। इस दौरान पैपराजी ने अपने कैमरे में बिपाशा बसु की कुछ तस्वीरों और वीडियोज को कैद कर लिया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में बिपाशा स्माइल करते हुए पोज देती नज़र आ रही थीं। इन तस्वीरों में बिपाशा ने रेड कलर का गाउन पहना था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने ऊंची हील्स भी पहनी हुई थी।

Bipasha

(ये भी पढ़ें- दलजीत कौर ने EX पति शालीन भनोट की दोबारा शादी-बच्चे पर की बात, टीना दत्ता का भी किया जिक्र)

वहीं, कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस को मुंबई के 'हिंदुजा' अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आई थीं। बिपाशा ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उन्होंने बालों को जूड़े में बांध रखा था। वहीं, बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नज़र आए थे। हालांकि, उनके अस्पताल जाने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस रेगुलर चेक-उप के लिए अस्पताल गई थीं।

Bipasha

खैर, हमें तो बिपाशा को मिला यह तोहफा बेहद पसंद आया। आपको अंबानी फैमिली द्वारा एक्ट्रेस को दिया गया यह गिफ्ट कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.