बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के लिए रखी सरप्राइज बर्थडे पार्टी, देखें सेलिब्रेशन का वीडियो

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में, अपने पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के लिए रखी सरप्राइज बर्थडे पार्टी, देखें सेलिब्रेशन का वीडियो

'अलोन', 'राज' और 'जिस्म' ​जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिल पर जादू चलाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 22 फरवरी 2022 की शाम अपने एक्टर-पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के जन्मदिन पर एक भव्य समारोह आयोजित किया। अभिनेता आज यानी 23 फरवरी 2022 को 40 साल के हो गए हैं। बिपाशा ने सेलिब्रेशन के लिए अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया था। आइए आपको सेलि​ब्रेशन की झलकियां दिखाते हैं।

bipasha

(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी ने पहनी 1,60,000 रुपये की 'लहंगा-चोली', ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर)

करण के बर्थडे सेलिब्रेशन में आरती सिंह, 'बिग बॉस 15' फेम राजीव अदतिया, विवियन भटेना, उनकी पत्नी निखिला पलट, और कई अन्य लोग घर में आयोजित इस ग्रैंड बर्थडे बैश में शामिल थे। बिपाशा ने बर्थडे बॉय के लिए दो स्वादिष्ट केक लाए और गाना गाते हुए ग्रुप ने उन्हें 'बंदर' कहा। यहां देखें वीडियो।

23 फरवरी 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पार्टी से वीडियो साझा किया है। वीडियो में करण सजावट और अपने दोस्तों व परिवार को वहां मौजूद देखकर हैरान हो जाते हैं। वीडियो को साझा करते हुए बिंदास पत्नी ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, "प्यारे चेहरों को देखने की खुशी और गले लगाने की ताकत= खुशी #happybirthdaymonkeyprince #gratful #Blessed।"

(ये भी पढ़ें- शिबानी दांडेकर संग पापा फरहान अख्तर की दूसरी शादी में शामिल हुई थीं उनकी बेटियां शाक्य-अकीरा)

'पुष्पा' बुखार ने वाकई सभी को अपनी चपेट में ले लिया है और आरती सिंह, करण सिंह ग्रोवर और बाकी सभी ने 'सामी सामी' और 'ऊ अंतावां' पर डांस किया। करण को इंडसट्री के दोस्तों से शुभकामनाएं मिलीं और उनकी सास जन्मदिन की पार्टी से चूक गईं, लेकिन उन्हें खुशी से भरे जीवन की कामना की और जल्द ही उनसे मिलने का वादा किया। बिपाशा बसु ने भी एक अलग पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने करण के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू माई लाइफ @iamksgofficial।"

करण सिंह ग्रोवर अपने लिए एक सरप्राइज बैश की योजना देखकर बहुत खुश हुए और उन्होंने इसका पूरा आनंद लिया। बिपाशा और करण पिछले साढ़े पांच साल से खुशी-खुशी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। 30 अप्रैल 2022 को उनकी शादी के 6 साल पूरे होंगे। 'मंकी कपल' को हाल ही में, 'द कपिल शर्मा शो' में वैलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड के लिए देखा गया था।

bipasha

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे पति विक्की की तारीफ करने पर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने सुशांत सिंह की दिलाई याद)

फिलहाल, हम भी करण सिंह ग्रोवर को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.