करण सिंह ग्रोवर ने इंटरव्यू में दी रिलेशनशिप एडवाइस, कहा- 'मैं और बिपाशा साथ में हॉट लगते हैं'

टीवी और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने और वाइफ बिपाशा बसु का उदाहरण देकर कपल्स को रिलेशनशिप एडवाइस दी है। आइए आपको बताते हैं एक्टर के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

करण सिंह ग्रोवर ने इंटरव्यू में दी रिलेशनशिप एडवाइस, कहा- 'मैं और बिपाशा साथ में हॉट लगते हैं'

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय और पर्सनैलिटी से पहचान बनाने वाले करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। जब से उन्होंने बी-टाउन की बंगाली गर्ल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) से शादी की है, तभी से वह अक्सर उनके प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। करण ने अपना सोशल मीडिया फीड अपनी लेडीलव बिपाशा बसु संग खूबसूरत तस्वीरों से फुल कर रखा है। करण और बिपाशा के इस खूबसूरत बॉन्ड से कई कपल्स इंस्पायर होते हैं। हाल ही में, करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंटरव्यू में बिपाशा बसु संग अपने खूबसूरत रिश्ते के पीछे की वजह बताते हुए लोगों को एडवाइस दी है।

पहले आइए इस कपल की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। लाखों फैंस का दिल चुराने वाली बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली बार मिले थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। कपल की शादी को चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है, जिसकी झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। (ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने शेयर किया एक खूबसूरत वीडियो, फैंस को बताया अपना मूड)

अब बात करते हैं करण के लेटेस्ट इंटरव्यू की। दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ से बातचीत में करण सिंह ग्रोवर ने कपल्स को एक रिलेशनशिप एडवाइस दी है। करण ने अपने इंटरव्यू में कहा है, ‘प्यार इमोशन का सच्चा रूप है। ये एक फॉरएवर इमोशनल है और अगर लोग हमारे सोशल मीडिया फीड को देखकर प्रेरित होते हैं, तो ये अच्छा है। वास्तव में, बहुत लोग होते हैं, जो प्यार के बारे में बात करते हैं। मुझे नहीं लगता है कि प्यार की तुलना में कुछ और चीज तेजी से फैल सकती है। इसलिए प्रेम का प्रचार करें और इसके लिए राजदूत बनें।’

इसके आगे ‘अलोन’ फेम एक्टर ने कहा, ‘अगर अभी तक आपको प्यार नहीं मिला है, तो खुद से प्यार करो और लोगों के साथ इस प्यार को साझा करें। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मैं और बिपाशा हैं। हम दोनों साथ में हॉट लगते हैं। हम दोनों हंसते हैं और साथ में खुश रहते हैं। हम इस खुशहाली को सोशल मीडिया पर फैलाते हैं। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि जितना ज्यादा आप प्यार का प्रचार करते हैं, उतना ये आपको बचाता है।’ (ये भी पढ़ें- अनिता हस्सनंदनी ने पति रोहित रेड्डी के बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो, बेटे आरव ने ऐसे दी बधाई)

वहीं, जब करण सिंह पूछा गया कि क्या वो और बिपाशा साथ में किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे? तो इसके जवाब में एक्टर ने हंसते हुए कहा, ‘वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहती हैं। वह मुझे काम पर नहीं संभाल सकती हैं। वह कहती हैं कि जब से वह 24 घंटे मेरे साथ रहती हैं, वह अन्य लोगों से भी मिलना चाहती हैं। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि हम जल्द ही कभी भी साथ काम करेंगे। शायद भविष्य में, हम करेंगे।’ (ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने शेयर किया अपनी वेडिंग फिल्म का टीजर, वाइफ धनश्री संग रोमांटिक होते दिखे क्रिकेटर)

फिलहाल, ये तो साफ है कि बिपाशा और करण एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। वैसे, करण सिंह ग्रोवर के इस रिलेशनशिप एडवाइस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- करण सिंह ग्रोवर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.