बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्रेंसी को बताया 'देवी' का आशीर्वाद, कहा- 'मां वैष्णो के दर्शन किए थे'

हाल ही में, बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्रेंसी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि उनको ये खुशी मां दुर्गा के आशीर्वाद से मिली है। आइए जानते हैं उन्होंने आगे क्या कहा है।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्रेंसी को बताया 'देवी' का आशीर्वाद, कहा- 'मां वैष्णो के दर्शन किए थे'

बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने बेबी बंप संग सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने अपनी प्रेग्रेंसी पर खुलकर बात की है और उन्होंने अपने जीवन में आने वाली इस खुशी (प्रेग्रेंसी) को मां दुर्गा का आशीर्वाद बताया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

(ये भी पढ़ें : टीना अंबानी ने बहन भावना मोतीवाला संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा प्यार भरा बर्थडे नोट)

दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया कि कैसे मां दुर्गा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। एक्ट्रेस ने बताया, "इस साल मां दुर्गा का आशीर्वाद है, हमारा बच्चा जल्द ही आने वाला है और मां का आशीर्वाद लेने वाला है। एक छोटी सी कहानी है, जिसे मैंने किसी के साथ शेयर नहीं किया था, लेकिन आज कर रही हूं। हमने पिछले साल 23 नवंबर 2021 को मां वैष्णो देवी के सुंदर दर्शन किए थे, मैं और करण इससे पहले वहां कभी नहीं गए थे। हम एक बच्चा चाहते थे और हमने मां से यह आशीर्वाद मांगा। जब मैं गर्भवती हुई, तो हमारी पहली अल्ट्रासाउंड उस तारीख से मेल खाई, जब हम मां वैष्णो देवी के यहां गए थे। मां दुर्गा हमारे जीवन का हिस्सा हैं।" 

(ये भी पढ़ें : 'इंग्लिश विंग्लिश' के 10 साल पूरे होने पर नीलाम होंगी श्रीदेवी की साड़ियां, जानें कहां लगेगा ये पैसा)

इससे पहले, बिपाशा ने एक आर्टिकल के माध्यम से अपनी प्रेग्रेंसी के शुरुआती दिनों के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें प्रेग्रेंसी के शुरुआती दिनों में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बिपाशा ने लिखा था, ''प्रेग्रेंसी के पहले कुछ महीने बेहद मुश्किल थे। मैं दिन भर बीमार रहती थी। मैं मुश्किल से खा पाती थी और मेरा काफी वजन कम हो गया था। हालांकि, कुछ महीनों के बाद मेरी तबीयत थोड़ी ठीक होने लगी थी।'' आगे एक्ट्रेस ने खाने की क्रेविंग के बारे में बताते हुए लिखा था, ''मुझे नमकीन खाने की क्रेविंग ज्यादा होती थी और मैं मीठा बेहद कम खाती थी। हालांकि, मेरे लिए कोई बड़ा बदलाव नहीं था, हां लेकिन चुनौतियां थीं।''

(ये भी पढ़ें : सोहा अली खान बर्थडे: पति कुणाल खेमू-भाभी करीना ने खास अंदाज में दी बधाई, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें)

इससे पहले, बिपाशा बसु ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। बिपाशा बसु का ये अंदाज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हुआ था। इन तस्वीरों में बिपाशा बसु लेटे हुए नजर आ रही थीं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। इन तस्वीरों में बिपाशा येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं। फैंस को बिपाशा का ये अंदाज बेहद प्यारा लगा था। बता दें कि बिपाशा बसु की डिलीवरी डेट काफी नजदीक है। किसी भी वक्त एक्ट्रेस की डिलीवरी हो सकती है। 

खैर, हम तो यही कामना करेंगे कि मां और बच्चा दोनों स्वास्थ रहें और हमें जल्द बिपाशा व करण के बेबी की प्यारी तस्वीरें देखने को मिले। फिलहाल, आप बिपाशा द्वारा दिए इस इंटरव्यू पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.