करण सिंह ग्रोवर ने गर्भ में पल रहे अपने बच्चे को सुनाया गाना, पत्नी बिपाशा ने शेयर किया वीडियो

होने वाली मां व एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें उनके पति करण सिंह ग्रोवर पत्नी बिपाशा के गर्भ में पल रहे अपने बच्चे को गाना सुना रहे हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करण सिंह ग्रोवर ने गर्भ में पल रहे अपने बच्चे को सुनाया गाना, पत्नी बिपाशा ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के लिए उत्सव का समय है, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के आगमन के साथ पैरेंटहुड को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब से बिपाशा और करण ने शादी की थी, तब से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं। हालांकि, करीब 6 साल बाद अगस्त 2022 में दोनों ने आखिरकार खुशखबरी की घोषणा करके अपने लाखों प्रशंसकों को खुश कर दिया।

Bipasha Basu

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर ने बहन सोनम और उनके बेटे का किया ग्रैंड वेलकम, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक)

बिपाशा और करण साल 2016 में एक फेयरीटेल अरेंजमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके रोमांस की अफवाहें तब फैलने लगी थीं, जब उन्होंने फिल्म 'अलोन' (2015) के सेट पर साथ काम किया था। मौजूदा समय में दोनों माता-पिता बनने वाले हैं और अपने इस फेज को बखूबी एंजॉय कर रहे हैं। इसकी झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं।

bipasha

26 अगस्त 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति करण का एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया। बिपाशा ने होने वाले डैड करण और अपने जल्द पैदा होने वाले बच्चे के बीच के एक खास पल को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में करण गर्भ में अपने बच्चे के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। यह एक खूबसूरत पल था। इसके साथ बिपाशा ने लिखा, ''डैड मोड करण सिंह ग्रोवर, बच्चे के लिए गाना... बच्चे से बात करना...गर्भ में बच्चे को शांत करना।''

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बेटी मीशा के छठे बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियांः एम्बेलिश्ड ड्रेस में दिखीं क्यूट)

'मिड-डे' के साथ एक साक्षात्कार में बिपाशा बसु ने अपने चालीसवें वर्ष में गर्भावस्था को अपनाने के बारे में बात की थी, यही कारण था कि उन्होंने तुरंत इसकी घोषणा नहीं की, क्योंकि वे एक सुरक्षित समय पर पहुंचना चाहते थे। अपनी गर्भावस्था के शुरुआती चरण के बारे में बात करते हुए बिपाशा ने साझा किया था कि यह सिर्फ मॉर्निंग सिकनेस नहीं थी, बल्कि वह पूरे दिन उल्टी कर रही थीं। उनके शब्दों में, ''कोई भी इस बारे में बात नहीं करता है कि यह कितना भयानक हो सकता है। यह सिर्फ मॉर्निंग सिकनेस नहीं है, यह ऑल टाइम सिकनेस है। मैं पूरे दिन उल्टी कर रही थी, यह ऐसा था, जिससे मैं परेशान हो गई थी। मैं भगवान को देखती थी और चिल्लाती थी, 'आप ऐसा क्यों कर रहे हो।''

बिपाशा ने यह भी खुलासा किया था कि कैसे करण उनकी गर्भावस्था के दौरान उनकी मदद करते रहे हैं। उन्होंने साझा किया था कि करण हर समय उनकी देखभाल कर रहे थे। बिपाशा ने कहा था, ''करण हर समय मेरी देखभाल कर रहे थे। मेरी मां कहती थी, कितना अच्छा पति मिला है।''

bipasha

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की क्यूट फोटो की शेयर, मामू कर्णेश के कंधे पर चैन से सो रहीं लाडली)

फिलहाल, हम बिपाशा और करण की और तस्वीरें देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.