बिपाशा ने अयाज़ खान की पत्नी संग शेयर की 'बंप टू बंप' की क्यूट तस्वीर, पति को बताया- 'भाग्यशाली'

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अयाज़ खान की पत्नी जन्नत खान संग 'बंप टू बंप' की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

बिपाशा ने अयाज़ खान की पत्नी संग शेयर की 'बंप टू बंप' की क्यूट तस्वीर, पति को बताया- 'भाग्यशाली'

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) संग सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने टीवी एक्टर अयाज़ खान की पत्नी जन्नत खान संग 'बंप टू बंप' की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए दिखाते हैं। 

(ये भी पढ़ें : राखी सावंत से लेकर डॉली बिंद्रा तक, ये हैं 'बिग बॉस' के अब तक के सबसे ड्रामेटिक कंटेस्टेंट)

पहले तो ये जान लीजिए कि बिपाशा और करण ने काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी रचाई थी। मौजूदा समय में दोनों माता-पिता बनने वाले हैं, जिसे लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। कपल की पैरेंटहुड जर्नी को यादगार बनाने के लिए बिपाशा की एक करीबी दोस्त ने उनके लिए बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन भी किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में मॉम-टू-बी बिपाशा बसु पीच कलर का गाउन पहने काफी खूबसूरत लग रही थीं। हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने वाली बिपाशा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। वहीं, ब्लू कलर के सूट में करण सिंह ग्रोवर भी बेहद हैंडसम लग रहे थे।

इस बेबी शॉवर पार्टी में बिपाशा और करण के कई करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे, जिनमें अयाज़ खान और उनकी पत्नी जन्नत खान भी शामिल थीं। हाल ही में, बिपाशा द्वारा शेयर की गई तस्वीर इसी बेबी शॉवर पार्टी की है। दरअसल, 30 सितंबर 2022 को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अयाज़ खान की पत्नी जन्नत खान संग 'बंप टू बंप' की क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जहां बिपाशा ने पीच कलर का गाउन पहना है। वहीं, अयाज़ की पत्नी जन्नत ने भी पीच कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, 'बंप टू बंप, करण सिंह ग्रोवर और अयाज़ खान आप लोग कितने भाग्यशाली हैं, जो आपको सबसे प्यारी पत्नी मिली और अब जल्द प्यारे बच्चे मिलेंगे। हमारी जनजाती बढ़ रही है।''

(ये भी पढ़ें : सबा ने भतीजों तैमूर-जहांगीर संग शेयर कीं 'तब और अब' की तस्वीरें, बुआ संग झूलते दिखें नन्हें नवाब)

इससे पहले, 23 सितंबर 2022 को बिपाशा ने 'Harpersbazaar' की वेबसाइट पर एक आर्टिकल लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को अपनी गर्भावस्था यात्रा के दौरान होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी थी। आर्टिकल में अपनी प्रेग्रेंसी रिपोर्ट के बारे में बताते हुए बिपाशा ने लिखा था, ''यह मेरे और करण के लिए एक वास्तविक क्षण था, जब हमें पता चला कि मैं प्रेग्रेंट हूं।''

आगे उन्होंने प्रेग्रेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में बताते हुए लिखा था, ''प्रेग्रेंसी के पहले कुछ महीने बेहद मुश्किल थे। मैं दिन भर बीमार रहती थी। मैं मुश्किल से खा पाती थी और मेरा काफी वजन कम हो गया था। हालांकि, कुछ महीनों के बाद मेरी तबीयत थोड़ी ठीक होने लगी थी।'' 

(ये भी पढ़ें : अली फजल-ऋचा चड्ढा के प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें आईं सामने, एक-दूजे में खोया दिखा कपल)

खैर, हम यही कामना करते हैं कि बिपाशा और जन्नत खान दोनों की खुशियां यू ही बरकरार रहे। फिलहाल, आपको बिपाशा द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.