बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं

हाल ही में, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के साथ एक वीडियो शेयर कर फैंस को नए साल की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं

अपनी कुछ खट्टी-मीठी यादों के साथ साल 2022 बीत गया है। यह साल कुछ सेलेब्स के लिए काफी खास रहा, जिनमें से एक एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी हैं। दरअसल, इसी साल नवंबर में दोनों ने अपनी शादी के करीब 6 साल बाद अपनी बेटी देवी का वेलकम किया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी के साथ एक वीडियो क्लिप शेयर कर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। 

bipasha

बिपाशा ने बेटी देवी के साथ शेयर किया वीडियो

बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें देवी को पकड़े हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह कह रही हैं कि 2022 एक जादुई वर्ष रहा है, क्योंकि इसने उन्हें अपने जीवन का सबसे सुंदर उपहार दिया, उनकी बेटी और खुशी का खजाना 'देवी'। उन्होंने आगे अपने फैंस को 'हैप्पी न्यू ईयर' विश किया। 

bipasha basu

इसके साथ ही बिपाशा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ भी एक स्टिल फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है। हालांकि, देवी का चेहरा इमोजी से छिपाया हुआ है। फोटो में दोनों सेल्फी क्लिक करते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। वहीं, बिपाशा के चेहरे पर न्यू मॉम की चमक साफ देखी जा सकती है। इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ''आइए 2023 की शुरुआत इस विश्वास के साथ करें कि सभी परिवर्तन हर समय संभव हैं। विश्वास करना शुरू करें ... इसे देखने के लिए।''

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बिपाशा-करण ने सेलिब्रेट किया देवी का पहला बर्थडे

बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद कपल ने नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। 12 दिसंबर 2022 को देवी एक महीने की हो गई थीं और देवी के पहले बर्थडे को करण और बिपाशा ने बहुत ही प्यारे तरीके से सेलिब्रेट किया था और एक खास केक कट किया था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

bipasha basu

करण सिंह ग्रोवर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो करण जल्द ही सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर भी हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज की अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जानी बाकी है।

karan singh grover

फिलहाल, आपको बिपाशा द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.