बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर संग बेटी देवी की फोटो की शेयर, क्यूट दिखीं लाडली

नई मां बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी बच्ची देवी की एक प्यारी तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर संग बेटी देवी की फोटो की शेयर, क्यूट दिखीं लाडली

अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basuइन दिनों अपनी प्यारी बच्ची देवी के साथ अपने मदरहुड फेज का आनंद ले रही हैं। नई मां का जीवन उनकी राजकुमारी के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने प्रशंसकों के साथ लविंग डैडी करण सिंह ग्रोवर संग बेटी की एक क्यूट फोटो शेयर की है। 

bipasha

नई मां बिपाशा ने 6 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी देवी की एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में हम देख सकते हैं कि देवी अपने डैडी करण सिंह ग्रोवर के साथ शांति से सो रही हैं, जो कि सो रहे थे। हालांकि, यह उनकी बच्ची की नीयॉन पिंक हैंड ग्लव्स थे, जिसने तस्वीर में और अधिक सुंदरता को जोड़ दिया। इसके साथ ही बिपाशा ने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, "यह प्यार है। मेरा दिल।"

bipasha

इसके पहले, 25 नवंबर 2022 को बिपाशा ने पहली फैमिली तस्वीर शेयर की थी। अपनी परी को अपनी बाहों में पकड़े हुए कपल एडोरेबल लग रहा था। उस प्यारे पल ने साबित कर दिया था कि सही पार्टनर के साथ अपनी छोटी सी खुशी की बंडल को अपनी बाहों में थामने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। इसके साथ ही बिपाशा ने एक प्यारी सी परी बनाने की अपनी 'रेसिपी' शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में क्या लिखा था, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

bipasha

12 नवंबर 2022 को बिपाशा और करण ने अपनी बच्ची का स्वागत किया था। जल्द ही, कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर इसकी घोषणा की थी। उन्होंने अपनी बच्ची देवी के नाम का भी खुलासा किया था। कम ही लोग जानते हैं कि बिपाशा और करण काफी समय से माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, यह जादुई रूप से मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन के बाद हुआ और यही एक कारण है कि बिपाशा ने अपने बेटी का नाम 'देवी' रखा है। जब बिपाशा बसु बेटी संग अस्पताल से पहुंची थीं घर, पति करण सिंह ग्रोवर और लाडली संग दिए थे पोज। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

bipasha

फिलहाल, हम बिपाशा और करण की बेटी का चेहरा देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.