बिपाशा बसु ने अपनी 6वीं एनिवर्सरी से पहले पति करण सिंह ग्रोवर संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर

अपनी छठी मैरिज मैरिज एनिवर्सरी से दो दिन पहले एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण सिंह ग्रोवर के साथ एक प्यार भरा वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिपाशा बसु ने अपनी 6वीं एनिवर्सरी से पहले पति करण सिंह ग्रोवर संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड की बोंग ब्यूटी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने फिल्म 'अजनबी' से शोबिज की दुनिया में कदम रखा था और तब से उनकी सुंदरता, अद्भुत अभिनय और सार्टोरियल फैशन चॉइस ने उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाए रखा है। वह बॉलीवुड में एक बहुत ही सफल अभिनेत्री रही हैं और अब वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए एक आदर्श पत्नी हैं।

bipasha

बिपाशा और करण को फिल्म 'अलोन' में काम करते हुए एक-दूसरे से प्यार हो गया था। काफी समय तक डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को दोनों बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी के बंधन में बंधे थे। ​हाल ही में, अपनी 6वीं मैरिज एनिवर्सरी को चिह्नित करने के लिए अभिनेत्री ने एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

bipasha

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पति विराट संग वेडिंग फंक्शन से शेयर कीं तस्वीरें, ट्रेडिशनल लुक में दिखा कपल)

दरअसल, अपनी 6वीं मैरिज एनिवर्सरी से दो दिन पहले यानी 28 अप्रैल 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक प्यार भरा वीडियो साझा किया है। वीडियो में हम उनके अनदेखे रोमांटिक और नासमझ पलों की एक झलक पा सकते हैं। वीडियो के बैकड्रॉप में हम करण को गाना गाते हुए भी सुन सकते हैं। उन्होंने अपने विशेष दिन को चिह्नित करने के लिए एक हार्दिक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "मेरे सबकुछ, अभी और हमेशा के लिए #Happy6thofficialmonkeyversary #monkeylove। नोट- विश्वास नहीं कर सकती कि, मेरे सोशल एक्टिव बेबी ने मेरे लिए इतना प्यारा वीडियो कैसे बनाया। कृपया समुद्र तट का शॉट देखें ... वह उसमें फंस गए। उनका गायन वीडियो को बहुत खास बनाता है।"

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने प्रपोजल को याद किया था। घटना के बारे में बताते हुए बिपाशा बसु ने कहा था कि, ''अच्छा, मैं शादी में यकीन रखती थी, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि, मैं शादी करूंगी. तो जब उन्होंने प्रपोज किया, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी... 'तुम मुझे क्या बता रहे हो?' और..." तब करण ने झंकार किया और कहानी पूरी की थी। उन्होंने कहा था, "मैं आपके लिए कहानी पूरी करता हूं। हम कोह समुई में थे, 31 दिसंबर का दिन था और आसमान आतिशबाजी से जगमगा रहा था। मैं अंगूठी अपने साथ ले जा रहा था और कुछ लोगों ने मुझे बताया था कि, यह सही समय है। इसलिए जब वह आतिशबाजी को वीडियो में कैद कर रही थीं, तो मैंने मौके का फायदा उठाया और उन्हें अंगूठी दे दी।''

bipasha

(ये भी पढ़ें- सायली कांबले और उनके पति धवल ने शादी-हनीमून के बारे में की बात, बताया- किसने किया था पहले प्रपोज)

बिपाशा और करण की शादी को करीब 6 साल हो गए हैं। ऐसे में अब तक कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले, जब रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने एक इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर से पूछा था कि, 'क्या बिपाशा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उन्हें निराश करती हैं? तो उन्होंने बताया था कि, 'मैं उनकी वजह से अपना सिर दीवार पर क्यों पीटूंगा? यह एक नैचुरल प्रोसेस है, लोग मिलते हैं, प्यार में पड़ते हैं, शादी करते हैं और फिर फैमिली प्लानिंग करते हैं।' 

bipasha

उन्होंने आगे कहा था, 'लोग पहले से ही हमारे परिवार की योजना बना रहे हैं, इसलिए उन्हें योजना बनाने दें। ठीक है।' करण ने मजाक में कहा कि, 'मैंने कई बार इतने लोगों को बताया है कि मैं गर्भवती हूं, कोई भी मुझ पर विश्वास नहीं करता है, इसलिए मुझे नहीं पता।' करण ने अपना मजाक जारी रखा था और सिद्धार्थ से पूछा था कि, क्या वो उनके चेहरे पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' देख सकते हैं। हालांकि, अंत में करण ने साफ शब्दों में कहा था कि, बहरहाल उनकी अभी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है।

bipasha

(ये भी पढ़ें- 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपनी फेल हुई पहली शादी और होने वाली दूसरी शादी पर की बात)

खैर, हम आशा करते हैं कि, करण और बिपाशा के बीच हमेशा ऐसे ही जादुई प्रेम बरकारार रहे। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.