'KBC' के मंच पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, 80वें बर्थडे पर सरप्राइज देने पहुंचे अभिषेक और जया

11 अक्टूबर 2022 को एक्टर अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस खास मौके पर उनके लाडले बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन उन्हें एक बड़ा सरप्राइज देंगे। आइए विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

'KBC' के मंच पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, 80वें बर्थडे पर सरप्राइज देने पहुंचे अभिषेक और जया

'सदी के महानायक' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पूरे देश में करोड़ों चाहने वाले हैं। यहां तक कि विदेशों में भी उनके प्रशंसक हैं। अपने उम्दा अभिनय से बिग बी ने हिंदी सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है। वहीं, इतनी उम्र हो जाने के बाद भी वह लगातार इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनका जोश आज भी देखते बनता है। 

(ये भी पढ़ें : आलिया भट्ट की गोद भराई: होने वाली मां पीले रंग की अनारकली में दिखीं बेहद खूबसूरत)

अमिताभ बच्चन इस साल 11 अक्टूबर 2022 को 80 साल के हो जाएंगे। अब ऐसे खास मौके पर सबके चहेते बिग बी के बेमिसाल 80 साल पूरे होने का जश्न ना मनाया जाए! ऐसा हो सकता है भला? तभी तो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के मंच पर बिग बी के लिए एक शानदार सरप्राइज प्लान किया गया है। ये एक ऐसा सरप्राइज है, जो ना सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए, बल्कि फैंस के लिए भी एक बड़ी ट्रीट होने वाली है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। 

दरअसल अमिताभ के बर्थडे को खास बनाने किए 'केबीसी 14' में जया और अभिषेक बच्चन गेस्ट बनकर आएंगे। ये पहली बार होगा जब जया बच्चन इस शो का हिस्सा बनेंगी। हालांकि, अभिषेक बच्चन पहले भी कई मौकों पर 'केबीसी' में नजर आ चुके हैं। इस बात की जानकारी सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो शेयर करते हुए दी है। 

(ये भी पढ़ें : माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 48 करोड़ का अपार्टमेंट, बालकनी से दिखेगा समुद्र का सुंदर नजारा)

अमिताभ के बर्थडे को लेकर प्लान किया गया केबीसी का ये स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर 2022 को रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिषेक बच्चन की शो में सरप्राइज एंट्री होती है। इतना ही नहीं, शो में बिग बी इमोशनल होते हुए भी दिखाई देते हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन कौन सी बात पर भावुक हुए हैं, इसका खुलासा शो ऑनएयर होने के बाद ही होगा।

(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा-अली फजल ने रिसेप्शन में की सगाई, 3 टियर केक काटने में करनी पड़ी मशक्कत)

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बी शो की होस्टिंग कर रहे हैं। तभी अचानक हूटर बज जाता है। हूटर की आवाज सुनकर अमिताभ बच्चन समेत वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स भी हैरान हो जाते हैं। फिर बिग बी की फिल्म 'सिलसिला' का मशहूर डायलॉग 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' बोलते हुए अभिषेक बच्चन एंट्री करते हैं और बिग बी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसके बाद अमिताभ अपने लाडले बेटे को गले लगाते हैं। फिर अचानक ऐसा कुछ होता है कि अमिताभ बच्चन भावुक हो जाते हैं और मंच पर बच्चन साहब के आंखों से आंसू आ जाते हैं। 

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

खैर, अब तो हम भी यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर अमिताभ बच्चन किस बात पर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े? आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई भी सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.