ब्लॉगर कृतिका खुराना ने रोका सेरेमनी में पहना आइवरी लहंगा, दूल्हे संग ट्विनिंग करती दिखीं दुल्हन

आज इस स्टोरी में हम आपको ब्लॉगर कृतिका खुराना के रोका सेरेमनी का लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

ब्लॉगर कृतिका खुराना ने रोका सेरेमनी में पहना आइवरी लहंगा, दूल्हे संग ट्विनिंग करती दिखीं दुल्हन

ये बात कोई नहीं झुठला सकता है कि, जब एक लड़की दुल्हन बनती है, तो वह उस दिन सबसे सुंदर दिखती है। फिर चाहे, वो पारंपरिक लहंगे में नजर आए, या वेस्टर्न स्टाइल के व्हाइट कलर के गाउन में, दुल्हन के चेहरे की चमक से लेकर उसके शर्मीलेपन तक, उसकी हर एक अदा, दुल्हन के लुक को और सुंदर बनाता है। तभी तो वह अपने स्पेशल दिन पर सबसे अलग और खास दिखती है, जिसकी वजह से हर कोई दुल्हन की तारीफ करता नजर आता है।

dulhan

दुल्हनें अपनी शादी के अलावा, अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में भी अपने लुक से सभी की तारीफ बटोरने की काबिलियत रखती हैं। हमने अब तक कई ऐसी दुल्हनों को देखा है, जिन्होंने अपनी शादी के अलावा, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में अपने लुक को खास बनाया है। तो कुछ दुल्हनें अपने दूल्हे राजा के साथ ट्विनिंग करती नजर आई हैं। हमारी होने वाली दुल्हन भी इन्हीं में से एक हैं, जो एक पॉपुलर ब्लॉगर हैं। उन्होंने अपनी रोका सेरेमनी में अपने शानदार लुक से सभी को हैरान कर दिया था।

(ये भी पढ़ें: इस पंजाबी कुड़ी ने अपनी शादी में पहना ग्रे कलर का लहंगा, फूलों और जानवरों की कढ़ाई ने खींचा ध्यान)

that boho girl

मिलिए हमारी ‘ब्राइडल ऑफ द वीक’ कृतिका खुराना से, जो सोशल मीडिया पर ‘That Boho Girl’ के नाम से मशहूर हैं। कृतिका एक फैशन ब्लॉगर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर यूथ भारी संख्या में फॉलो करते हैं। कृतिका के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती है। हाल ही में, उनके रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनके चाहने वालों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपने लुक से लोगों को किया हैरान, शादी से 2 दिन पहले जल गया था चेहरा)

kritika

हमारी होने वाली दुल्हन कृतिका खुराना ने अपनी रोका सेरेमनी में डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कलेक्शन से खूबसूरत आइवरी लहंगा चुना था, जिस पर मिरर का वर्क किया गया था। इस लहंगे का ब्लाउज डीप ‘V’ नेक वाला था, जो उनके लुक को और निखार रहा था। इस खूबसूरत लहंगे के साथ कृतिका ने मैचिंग चोकर नेकपीस और कानों में ईयररिंग्स पहने थे। इसमें वो काफी जच रही थीं। वहीं, दूसरी तरफ इस खास दिन पर दूल्हे राजा भी आइवरी मिरर-वर्क वाली शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। अपने ओवर-ऑल लुक से दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे थे।

(ये भी पढ़ें: साउथ एक्ट्रेस विद्या रमन ने BF संजय संग तमिल-सिंधी रिवाज से रचाई शादी, देखें दुल्हन का लुक)

ivory lehanga

couple

dulhan photoshot

कृतिका खुराना को बोहो स्टाइल काफी ज्यादा पसंद है और वह अपनी रोका सेरेमनी का डेकोरेशन इसी थीम पर चाहती थीं। उनका ये सपना पूरा भी हुआ। कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने वेन्यू की झलक दिखाई थी। इसके साथ उन्होंने बेहद ही खूबसूरत कैप्शन दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘मुझे अपनी डेकोरेशन के लिए, कुछ ड्रीमी, बोहो और जादुई चाहिए था। @allaboutlove.in ने मेरे रोका को परियों की कहानी वाला टच देते हुए अद्भुत काम किया है। हमारे वेन्यू को हमारी आज तक की जर्नी के अनुसार तैयार किया गया है और एक टेक्स्ट बोर्ड लगाया गया है, जहां हमारे चाहने वाले हमारे लिए अपना प्यारा मैसेज छोड़ेंगे। कुछ भी और बेहतर करने के लिए नहीं बोल सकती हूं। मेरा दिन बना दिया।’

फिलहाल, हमें अपनी ब्लॉगर दुल्हन का यूनिक लहंगा काफी पसंद आया है। तो आपको होने वाली दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.