अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए सुजैन-अर्सलान, पत्नी संग पहुंचे बॉबी

हाल ही में, सिंगर अर्जुन कानूनगो और उनकी पत्नी कार्ला डेनिस ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉबी देओल से लेकर सुजैन खान तक शामिल हुए। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए सुजैन-अर्सलान, पत्नी संग पहुंचे बॉबी

सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस (Carla Dennis) शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 अगस्त 2022 को स्टार कपल ने अपने करीबियों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉबी देओल से लेकर सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी तक शामिल हुए। 

arjun

पहले ये जान लीजिए कि, अर्जुन और कार्ला पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए 10 अगस्त 2022 को शादी रचाई और अगले दिन एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जो एक स्टार स्टडेड पार्टी थी। कपल की इस पार्टी में उनके परिवार वाले और फिल्मी जगत से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए।

arjun

बात करें, अर्जुन और कार्ला के लुक की, तो कपल यहां ग्लैमरस अवतार में दिखाई दिया। जहां सफेद शर्ट, टाई और ब्लैक ब्लेजर में अर्जुन कानूनगो बेहद डैशिंग लग रहे थे। वहीं, कार्ला ने अपने डिजाइनर व्हाइट ऑफ शोल्डर ग्लैमरस ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसमें नई-नवेली दुल्हन बेहद स्टनिंग रही थीं।

arjun

कार्ला और अर्जुन की इस शानदार पार्टी में एक्टर बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान वह काले रंग के कुर्ते और सफेद पैंट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी तान्या पिंक कलर की प्रिंटेड रफल साड़ी में खूबसूरत दिख रही थीं। 

bobby

अर्जुन-कार्ला की इस पार्टी में लव बर्ड्स अर्सलान गोनी और सुजैन खान भी शामिल हुए। सुजैन और अर्सलान साथ में बहुत अच्छे दिख रहे थे। ब्लैक ब्लेज़र में अर्सलान और फ्लोरल व्हाइट ड्रेस में सुज़ैन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

arslaan goni

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने रक्षाबंधन पर पति अनिल और उनकी बहनों की तस्वीरें कीं शेयर, लिखा प्यार भरा नोट)

कुब्रा सैत भी अर्जुन-कार्ला की पार्टी में चार चांद लगाने पहुंची थीं। इस दौरान वह ब्लैक कलर के आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं।  

kubra

(ये भी पढ़ें- रणबीर-रिद्धिमा से लेकर सारा-इब्राहिम तक, इन 10 भाई-बहनों की जोड़ी है सबसे हिट एंड फिट)

इससे पहले, 11 अगस्त 2022 को अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और कार्ला डेनिस की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह अपने वेडिंग आउटफिट्स में स्टनिंग लग रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था, "हमारे परिवारों और हमारे करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कार्ला और मैंने कल शादी कर ली। हमें कितना प्यार मिला और ये हमारे लिए कितना खास था, यह शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। ये हमारी यात्रा की शुरुआत है। हम इसे आप लोगों के साथ साझा करने के लिए भाग्यशाली महसूस करते हैं। हमें अपने जीवन की नई शुरुआत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए- अर्जुन और कार्ला कानूनगो।"

arjun

arjun

arjun

(ये भी पढ़ें- तैमूर और जहांगीर ने बहन इनाया संग मनाई राखी, बुआ सोहा शेयर कीं तस्वीरें)

बता दें कि, अर्जुन कानूनगो को असली पहचान गाने 'बाकी बातें पीने बाद' से मिली थी। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई सिंगल्स दिए हैं। इनमें 'तुम ना हो', 'वो बारिशें', 'फुरसत', 'तू ना मेरा', 'आया ना तू' और कई हिट गाने शामिल हैं। वैसे, आपको अर्जुन-कार्ला के रिसेप्शन की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.