बॉबी देओल ने पत्नी तान्या को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की खास तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपनी पत्नी तान्या देओल को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। इस मौके पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

बॉबी देओल ने पत्नी तान्या को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की खास तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री लाइमलाइट की दुनिया है। यहां पर सभी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस चर्चाओं में रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलेब कपल हैं, जो अक्सर खबरों में छाए रहते हैं और फैंस भी इन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इन सबसे अलग यहां कुछ ऐसी जोड़ियां भी हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को सबसे छुपाकर रखती हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) और उनकी पत्नी तान्या देओल (Tanya Deol) भी शामिल हैं। आज यानी 24 जनवरी 2021 को तान्या देओल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर बॉबी देओल ने अपनी प्यारी पत्नी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

दरअसल, बॉबी देओल ने 24 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर और उनकी लविंग वाइफ एक-दुसरे को हग किए हुए काफी प्यारे लग रहे हैं। फोटो में बॉबी देओल ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट जींस में नजर आ रहे हैं, तो वहीं तान्या ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जान।’ इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है। कपल की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अपने बर्थडे पर पति इरफान खान को याद कर भावुक हुईं सुतापा सिकदर, लिखी दिल छू लेने वाली बात)

कौन हैं तान्या देओल?

बॉबी देओल की पत्नी तान्या एक बिजनेस क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 24 जनवरी को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। तान्या के पिता देवेंद्र आहूजा '20th सेंचुरी फाइनेंस लिमिटेड' के मैनेजिंग डायरेक्टर थे और उनकी मां मार्लीन आहूजा भी एक बिजनेस वुमन हैं। उनका एक भाई विक्रम आहूजा और एक बहन मुनीशा है। वहीं, तान्या भी अब अपने परिवार की तरह बिजनेस लाइन में हैं। वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने अपनी खुद की कंपनी शुरू की है, जिसका नाम ‘द गुड कंपनी’ है। इस कंपनी में तान्या फर्नीचर और घर की सजावट के सामान तैयार करवाती हैं। इंटीरियर डिजाइनिंग से तान्या करोड़ों रुपए कमाती हैं। इसके अलावा तान्या ने फिल्म 'जुर्म ’और 'नन्हे जैसलमेर' में एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम किया था। (ये भी पढ़ें: नमन शॉ और उनकी वाइफ नेहा को मिला गोद भराई का सरप्राइज, देखें खूबसूरत फोटोज)

ऐसे हुई दोनों की पहली मुलाकात

बॉबी देओल और तान्या की शादी 30 मई 1996 में हुई थी। दोनों की शादी को 20 साल से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन आज भी बॉबी और तान्या के बीच क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों की पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी। इन दिनों बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे, जिस वजह से हर लड़की उन पर फिदा थी, लेकिन होटल में तान्या को देखते ही वह उन पर अपना दिल हार बैठे। इसी वजह से बॉबी देओल तान्या की जानकारी जुटाने में लग गए थे। हालांकि, तान्या से अपने प्यार का इजहार करना बॉबी देओल के लिए इतना आसान नहीं था। उन्हें इसके लिए काफी ज्यादा पापड़ बेलने पड़े थे। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती हुई और प्यार भी हो गया। एक्टर ने तान्या को उसी होटल में प्रपोज किया था, जहां पर उन्होंने पहली बार उन्हें देखा था। वहीं, तान्या ने भी बॉबी को ‘हां’ में जवाब दिया था। इसके बाद दोनों ने चट मंगनी पट शादी कर ली। कपल के दो बेटे आर्यमन देओल और धरम देओल हैं। (ये भी पढ़ें: वरुण धवन और नताशा की शादी से बेहद खुश हैं अनिल धवन, कहा- 'ये इस पीढ़ी की आखिरी शादी है')

फिलहाल, हम भी तान्या देओल को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आपको बॉबी देओल द्वारा शेयर की गई ये रोमांटिक तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.