अनुष्का शर्मा ने पति विराट और बेटी वामिका संग साउथ अफ्रीका में मनाया क्रिसमस, देखें तस्वीर

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका के साथ अपना पहला क्रिसमस मनाया है, जिसकी तस्वीर अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। आइए आपको वो तस्वीर दिखाते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने पति विराट और बेटी वामिका संग साउथ अफ्रीका में मनाया क्रिसमस, देखें तस्वीर

फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के तीन साल बाद, 11 जनवरी 2021 को विराट और अनुष्का को पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। उन्होंने अपने घर और जीवन में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने वामिका रखा है।

anushka sharma

इस बात में कोई शक नहीं है कि, अनुष्का और विराट अपनी लाडली बेटी वामिका को बहुत प्यार करते हैं और उनके आने के बाद दोनों की जिंदगी बदल गई है। 1 फरवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के साथ पहली पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की थी। अनुष्का ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा करते हुए लिखा था, "हम आजीवन प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहते हैं, लेकिन वामिका इसे एक नए स्तर पर ले जा रही हैं! आंसू, खूशी, चिंता, आनंद..भावनाएं जो हर मिनट में अनुभव कर रही हूं। नींद थोड़ी मुश्किल है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है। शुभकामनाएं, प्रार्थनाएं और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

anushka sharma

(ये भी पढ़ें: 'उतरन' फेम श्रीजिता डे ने BF माइकल संग पेरिस में की सगाई, एक्ट्रेस ने कहा- 'सिंड्रैला स्टोरी हुई सच')

आपको मालूम हो कि, क्रिकेटर विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टेस्ट मैच के लिए के साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं, जहां उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी उनके साथ गई हैं।क्रिसमस के खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 25 दिंसबर 2021 को अपनी बेटी वामिका के पहले क्रिसमस की झलक शेयर की है। ये तस्वीर  में हम एक सफेद और रंगीन बॉबी प्रिंटेड टेंट देख सकते हैं, जिसमें बहुत सारे कलरफुल बॉल्स रखे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, "क्रिसमस को खास बनाने के लिए धन्यवाद।"

anushka sharma

इस तस्वीर के पहले अभिनेत्री ने अपने पति विराट कोहली के साथ क्रिसमस की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में अनुष्का और विराट को एक सांता क्लॉज के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा है, "सांता और हमारी ओर से मेरी क्रिसमस!"

anushka sharma

(ये भी पढ़ें: अनुपम खेर की भतीजी वृंदा ने BF निपुन गांधी संग की सगाई, होने वाले दूल्हे संग खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस)

सेलिब्रिटी कपल होने के कारण अनुष्का और विराट अपनी लाडली बेटी वामिका को एक नॉर्मल लाइफ देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी लाडली को मीडिया लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रखा है। यही वजह है कि, आज तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। 19 दिसंबर 2021 को अनुष्का शर्मा ने पैपराजी को वामिका की तस्वीरें शेयर न करने के लिए शुक्रिया कहा था।

anushka sharma

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक नोट शेयर किया था। अपने नोट में अनुष्का ने लिखा था, “हम भारतीय पैपराज़ी और कई मीडिया के लोगों के आभारी हैं, जिन्होंने हमारे कहने पर वामिका की तस्वीरें व वीडियोज को पब्लिश नहीं किया है। एक माता-पिता के रूप में, वामिका की तस्वीरें व वीडियोज लेने वाले लोगों (मीडिया और पैपराजी) से हम निवेदन करते हैं कि, हमें आगे बढ़ने (बेटी की गोपनीयता बनाए रखने) में सपोर्ट करें। हम अपनी बेटी के लिए प्राइवेसी चाहते हैं और हम उसे सोशल मीडिया और मीडिया से दूर अपनी जिंदगी स्वतंत्र रूप से जीने के लिए एक चांस दे रहे हैं। जब वह बड़ी होगी, हम उसके मूवमेंट पर पाबंदी नहीं लगाएंगे। इसलिए प्लीज हमारा साथ दें, क्योंकि हमें आपके समर्थन की जरूरत है। तस्वीरों को पोस्ट न करने के लिए फैन क्लबों और इंटरनेट के लोगों के लिए विशेष धन्यवाद। हम आपके आभारी हैं।”

anushka sharma

(ये भी पढ़ें: स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ने BF अर्जुन भल्ला से की सगाई, होने वाले दामाद को मंत्री ने दी धमकी!)

फिलहाल, आपको अनुष्का शर्मा द्वारा क्रिसमस पर शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.