माधुरी दीक्षित का आलीशान महल है बेहद शानदार, यहां देखें अंदर की तस्वीरें

यहां हम आपको बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के आलीशान घर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित का आलीशान महल है बेहद शानदार, यहां देखें अंदर की तस्वीरें

बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस, जो अपनी बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं, वो हैं इंडस्ट्री में 'धक-धक गर्ल' के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)। 80 से लेकर 90 तक के दशक में अपने लाजवाब अभिनय और डांस से लोगों के दिलों पर जादू चलाने वाली माधुरी दीक्षित आज भी भारतीय सिनेमा में एक्टिव हैं। फिल्‍में हीं नहीं, माधुरी को कई डांस रियलिटी शोज में जज की भूमिका में देखा जा चुका है। आज भी एक्ट्रेस की खूबसूरती का जादू लोगों पर काबिज है। माधुरी जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जानी जाती हैं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चित हैं। तो आज हम आपको एक्ट्रेस के खूबसूरत और आलीशान घर का सैर कराने जा रहे हैं। 

Madhuri Dixit House

पहले एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर एक नजर डाल लेते हैं। माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के 'पीक' पर थीं, तो उन्होंने अमेरिका में रहने वाली अपनी बहन के कहने पर वर्ष 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। डॉ. श्रीराम भी उन दिनों अमेरिका में ही रहते थे, जिस वजह से एक्ट्रेस शादी के बाद अपने पति श्रीराम नेने के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आईं। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अरिन और रेयान है। फिलहाल, माधुरी अब अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रही हैं।

Madhuri Dixit House

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के घर की फोटोज। माधुरी का मुंबई के पालाटियल में बंगला है। यहां वह अपने पति श्रीराम माधव नेने (Shriram Madhav Nene) और दो बेटों अरिन और रेयान (Arin and Ryan) के साथ रहती हैं। माधुरी दीक्षित का घर भी उतना ही खूबसूरत है जितनी की वह खुद हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने घर को तरह-तरह की पेंटिंग्‍स से सजा रखा है। 

Madhuri Dixit House

माधुरी दीक्षित ने अपने घर को बेहतरीन कलर्स से सजाया-संवारा है। वहीं उनका फर्नीचर भी बेज कलर का है। लिविंग रूम में एक कॉर्नर पर 3 गिटार रखे हुए हैं। गौरतलब है, डॉक्‍टर नेने और माधुरी के दोनों बेटे बहुत अच्‍छा गिटार प्‍ले करते हैं।

Madhuri Dixit House

माधुरी ने एंट्रेंस पर छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम्‍स भी रखे हुए है। इसे देख कर लगता है कि माधुरी को भरा-भरा घर बिल्‍कुल भी नहीं अच्‍छा लगता है। माधुरी दीक्षित के घर के लिविंग एरिया में ग्‍लास का खूबसूरत पार्टिशन भी है। जो स्‍पेस को डिवाइट करता है। माधुरी के घर का डायनिंग ऐरिया, लिविंग ऐरिया से ही जुड़ा हुआ है। यहां पर भी माधुरी ने एक खूबसूरत सी पेंटिंग लगा रखी है। यहां खूबसूरत एक फर्नीचर पीस है जिसमें सुंदर क्रॉकरी सेट्स रखे हैं। साथ ही लाइट बेज कलर के कर्टेंस लगे हुए हैं।

Madhuri Dixit House

माधुरी दीक्षित और उनके पति राम नेने गणपति बप्‍पा की बहुत बड़े भक्‍त हैं। जब भी गणेश चतुर्थी आती है तो माधुरी अपने घर गणपति जरूर लाती हैं। यह तस्‍वीर भी गणेश उत्‍सव के दौरान की है। (ये भी पढ़ें: अपने पापा की फोटो कापी हैं माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन, बर्थडे पर मम्मी ने शेयर की ये तस्वीर)   

Madhuri Dixit House

वह काउच में बैठ कर खाली वक्‍त में किताबें भी पढ़ती हैं। आप इस तस्‍वीर में देख भी सकते हैं। 

Madhuri Dixit House

माधुरी दीक्षित के घर में एक कमरा केवल उनके ड्रेस, फुटवेयर और एक्‍सेसरीज की वॉर्डरोब के लिए डेडिकेटेड है। यहां क्‍लोज और ओपन दोनों तरह की वॉर्डरोब्‍स हैं। माधुरी जब भी किसी ईवेंट में जाती हैं वह यहीं पर तैयार होती हैं। 

(ये भी पढ़ें: सपना चौधरी का घर है बेहद खूबसूरत और आलीशान, देखें अंदर की तस्वीरें)

Madhuri Dixit House

इनके घर में जिम भी है। इसके साथ ही रसोई के अंदर की फोटो आप देख सकते हैं। 

यहां देखें घर के अंदर की तस्वीरें

Madhuri Dixit House

Madhuri Dixit House

Madhuri Dixit House

Madhuri Dixit House

Madhuri Dixit House

Madhuri Dixit House

Madhuri Dixit House

Madhuri Dixit House

Madhuri Dixit House

माधुरी दीक्षित का नेट वर्थ

जानकारी के अनुसार माधुरी दीक्षित करीब 250 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। देश ही नहीं विदेश में भी इनकी अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। वैसे माधुरी अब कम फिल्में करती हैं, लेकिन फिर भी वह एक फिल्म का 4 से 5 करोड़ रुपए लेती हैं। वे कई रियलिटी शोज को जज करने के लिए प्रति सेशन 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। माधुरी और उनके पति नेने पिछले पांच सालों से युरेका फोर्ब्स के एम्बेसडर हैं और वह 100 करोड चार्ज करते हैं।

Madhuri Dixit House

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी प्रॉपर्टी मुंबई और अमेरिका दोनों जगहों पर है। उनके पास कई रेजीडेंशियल्‍स अपार्टमेंट और कमर्शियल प्रॉपटीज हैं। खबरों की मानें तो कुछ साल पहले उन्होंने फ्लोरिडा में काफी बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। वहीं, मियामी में उन्‍होंने एक मॉल भी खरीदा है। वह ऑडी, रॉल्‍स रॉयस और स्‍कोडा रैपिड जैसी कई लग्‍जरी गाडियों में चलती हैं। 

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)

Madhuri Dixit House

गौरतलब है कि माधुरी ने अपने सफल फिल्मी करियर के बाद 17 अक्टूबर 1999 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की। नेने भी मराठी ब्राह्मण फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। शादी के 4 साल बाद यानी 2003 में माधुरी ने बड़े बेटे अरिन को जन्म दिया। अरिन के जन्म के दो साल बाद 2005 में उन्होंने छोटे बेटे रेयान को जन्म दिया। शादी के बाद माधुरी 10 साल तक अमेरिका में ही रहीं। हालांकि 2011 में वो फैमिली के साथ इंडिया लौट आईं। अरिन और रेयान अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

फिलहाल, आपको माधुरी दीक्षित का घर कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.