अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक लाखों का बैग लेकर चलती हैं ये 10 एक्ट्रेसेस, यहां देखें लिस्ट

आज हम आपको आपकी फेवरेट एक्ट्रेसेस के महंगे हैंडबैग्स के बारे में बताएंगे, जिसका प्राइस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस लिस्ट में करीना कपूर खान से लेकर अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक लाखों का बैग लेकर चलती हैं ये 10 एक्ट्रेसेस, यहां देखें लिस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्रियां सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपने चार्मिंग लुक के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्रियां अपने फैशन सेंस से एक नया ट्रेंड शुरू करती हैं, जिसे उनके लाखों फैंस फॉलो करते हैं। इसीलिए तो एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग स्किल्स से ज्यादा अपने ग्लैमर अवतार के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। बात चाहे उनकी महंगी ड्रेसेस की हो या महंगे शूज की, उनके फैशन ट्रिक फैंस को बहुत पसंद आते हैं। आज हम आपको आपकी फेवरेट एक्ट्रेसेस के महंगे हैंडबैग्स के बारे में बताएंगे, जिसका प्राइस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस लिस्ट में करीना कपूर खान से लेकर अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं।

1.दीपिका पादुकोण का 'Fendi Tote Bag'

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukona) बी-टाउन की सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं, जिनके फैशन के लाखों-करोड़ों लोग कायल हैं। एयरपोर्ट लुक से लेकर फैशन फोटोशूट तक उनके लुक्स फैशन गोल्स देते हैं। एक सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें अक्सर बड़ा और स्पेसियस बैग कैरी करते हुए देखा गया है। वो अक्सर अपनी ड्रेस से मैचिंग स्पेसियस बैग लिए स्पॉट की जाती हैं। उनके बैग कलेक्शन में कई महंगे हैंडबैग्स हैं, जिसमें से एक ब्राउन लेदर का फेंडी लार्ज सनशाइन टोट बैग (Fendi Large Sunshine tote bag) भी है। इस हैंडबैग की कीमत 2.5 लाख रुपए है।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

Deepika Padukone Fendi Tote Bag

2. करीना कपूर खान का 'Hermès Birkin Bag'

बी-टाउन की ‘फैशनिस्टा’ कही जाने वाली करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। करीना कपूर को लग्जरी हैंडबैग्स का बहुत शौक है। वो ट्रेवलिंग से लेकर जिम तक अक्सर अलग-अलग लग्जरी बैग कैरी करती हुई नजर आती हैं। उनके बैग कलेक्शन में बोट्टेगा वेनेटा, चैनल, डायर, आदि जैसे डिजाइनर ब्रांडों के बैग शामिल हैं, जिनमें से टैन शेड में हर्मेस बिर्किन (Hermès Birkin Bag) उनके सबसे पसंदीदा बैग में से एक है। करीना के पास हर्मेस बिर्किन के ब्लैक और टैन कलर के बैग्स हैं। ये डिजाइनर बैग अपने रेयर लेदर और हार्डवेयर के चलते पूरी दुनिया में मशहूर है। इस बैग की कीमत करीब 8 लाख रुपये है।

Kareena Kapoor Khan Hermès Birkin Bag

3. आलिया भट्ट का 'Chanel Side-Pack Bag'

आलिया भट्ट का ड्रेस कोड हमेशा से ही क्लासी रहा है, ऐसे में वो बैग्स भी क्लासी लेना पसंद करती हैं, जो उनके चिक लुक को एकदम मैच करे। आलिया भट्ट के बैग कलेक्शन में कई महंगे और खूबसूरत बैग देखने को मिल जाएंगे, जिनमें से एक Karl Lagerfeld के कलेक्शन रेड साइड पैक चैनल बैग (Red Side-Pack Chanel Bag) भी शामिल है। दो साइड बैग को एक साथ जोड़े रखने वाला इसका लुक इस बैग को सबसे अलग बनाता है। आलिया भट्ट का ये खूबसूरत बैग करीब 5 लाख रुपए का है।

Alia Bhatt Chanel Side-Pack Bag

4. अनुष्का शर्मा का 'Dior Tote Bag'

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), जो अपने ऑफ-ड्यूटी क्लासिक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, उनके पास कई शानदार हैंडबैग हैं। उन्हें अक्सर टोट बैग्स और बैकपैक्स के साथ स्पॉट किया जाता है। अनुष्का शर्मा के पास क्रिश्चियन डायर (Christian Dior) के लिमिटेड एडिशन वाला टोट बैग है, जिसमें 1.5 मिलियन हाथ से सिलने वाले टांके और एक पुष्प डिजाइन है। अनुष्का अक्सर इस हैंडबैग के साथ स्पॉट की जाती हैं। इसकी कीमत 2.5 लाख रुपए है।

Anushka Sharma Dior Tote Bag

5. प्रियंका चोपड़ा जोनस का 'Plexiglass Chanel Bag'

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैशनेबल ड्रेस के साथ क्लासी बैग कैरी करना नहीं भूलती हैं, जो उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना देता है। वैसे, तो प्रियंका चोपड़ा के हैंडबैग कलेक्शन में कई डिजाइनर और महंगे बैग्स हैं, लेकिन इनमें सबसे स्टाइलिश और अट्रैक्टिव प्लेक्सीग्लास चैनल बैग (plexiglass Chanel Bag) है। इस मिनी हैंडबैग की कीमत 9 लाख रुपए है।

Priyanka Chopra Bag

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की 6 सबसे महंगी ड्रेस, लाखों में है इनकी कीमत)

6. सोनम कपूर आहूजा का 'Louis Vuitton Double Pochette Bag'

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस नाम न कमाया हो, लेकिन वो अपने फैशन सेंस को लेकर ग्लोबल आइकन बनी हुई हैं। सोनम कपूर कान्स फेस्टिवल से लेकर इवेंट या पार्टी तक अपने लुक्स को एक प्रो की तरह निखारना बखूबी जानती हैं। वो कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं। यही नहीं, उनके बैग कलेक्शन उन्हें एक फैशन दीवा बनाने के लिए काफी हैं। सोनम कपूर के बैग कलेक्शन में लुइस वुइटन का क्रॉस-बॉडी बैग (Louis Vuitton Double Pochette) है, जिसकी कीमत 1.2 लाख रुपए है।

Sonam Kapoor Louis Vuitton Double Pochette Bag

7. कंगना रनौत का 'Prada Bag'

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने अभिनय के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं। वो अक्सर लविंग हैंडलूम से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट में स्पॉट की जाती हैं। उनके पास चैनल, लुईस वुइटन और डायर जैसे डिजाइनर बैग हैं। उनके क्लासिकल कलेक्शन में एक काला प्रादा हैंडबैग (Prada Handbag) भी है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है।

Kangana Ranaut Prada Bag

8. जैकलीन फर्नांडिस का 'Hermes Kelly 25 Bag'

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ऐसे में वो अक्सर डिजाइनर कपड़ों से लेकर महंगे हैंडबैग्स तक की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं। जैकलीन ने एक बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मिरर सेल्फी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने कैजुएल लुक के साथ एक लग्जरी हैंडबैग कैरी किया था, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। जैकलीन का हेमीज़ केली 25 बैग (Hermes Kelly 25 Bag) ब्लैक लुक में काफी क्लासी लग रहा है। इस लग्जरी बैग की कीमत 5 लाख रुपए है।

acqueline Fernandez's Hermes Kelly 25 Bag

9. जान्हवी कपूर का 'Hermès Birkin Bag'

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) का अंदाज कुछ और नहीं बल्कि कैजुअल और कंफर्टेबल रहा है। वह ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, जो उनके लुक को बेहद सादगी के साथ क्लासी बना सके। अपने ड्रेसिंग सेंस के अलावा वो अपना बैग भी ऐसा ही पसंद करती हैं। जान्हवी के फेवरेट हैंडबैग्स की लिस्ट में उनका चेरी लाल हर्मेस बिर्किन बैग (Red Hermès Birkin Bag) भी शामिल है, जिसे वो अक्सर ट्रेवलिंग के दौरान कैरी करती हुई नजर आती हैं। बैग के रंग और साइज के आधार पर इसकी कीमत 10 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक है।

Janhvi Kapoor's Hermès Birkin Bag

10. नोरा फतेही का 'Louis Vuitton Tote'

नोरा फतेही को अपने महंगे हैंडबैग बहुत पसंद हैं। नोरा का फेवरेट बैग डिजाइनर लुईस वुइटन है, जिसके साथ वो अक्सर डिनर डेट्स से लेकर ट्रेवल्स के साथ स्पॉट की जाती हैं। लुईस वुइटन के कलेक्शन में नोरा के पास एक टोट बैग (Tote Bag) भी है, जिसे वो अक्सर कैरी करती हुई नजर आती हैं। इस बैग की कीमत 2.7 लाख रुपए हैं।

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का और दीपिका ने पहना 2000 से कम कीमत का येलो आउटफिट, दिखीं बेहद खूबसूरत)

Nora Fatehi's Louis Vuitton tote

फिलहाल, बॉलीवुड की दीवा एक्ट्रेसेस अपने फैशन सेंस के चलते एक नया ट्रेंड शुरू करती रहती हैं। वैसे, आपको इन अभिनेत्रियों में से किसका बैग ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.