advt
बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अपने भाई-बहनों की हमशक्ल लगते हैं। अगर उन्हें एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो एक बार आप भी चौंक जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि- असल में स्टार कौन है? इन जोड़ियों में से कुछ के चेहरे हूबहू एक जैसे हैं तो वहीं कुछ के फीचर्स बहुत ज्यादा मिलते हैं, तो चलिए आपको दिखाते हैं उन सेलिब्रेटीज की झलक।
advt
फिल्म ‘धड़कन’ फेम शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अब अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनकी बहन शमिता ने कुछ फिल्मों में काम किया है मगर उनका करियर शिल्पा की तरह ऊंचाइयां नहीं छू पाया। हालांकि, कई बार तस्वीरों में ये दोनों बहनें एक सी दिखती हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप)
advertisement
advt
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। उनकी फिल्मों का टॉपिक काफी अलग होता है, जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। उनके भाई अपारशक्ति खुराना की शक्ल काफी हद तक उनसे मिलती है और अब वे भी फिल्मों में नज़र आने लगे हैं।
advt
बॉलीवुड के कपूर ब्रदर्स अनिल कपूर (Anil Kapoor) और संजय कपूर हूबहू एक जैसे दिखते हैं। इन दोनों के बड़े भाई बोनी कपूर के फीचर्स और कद- काठी इन दोनों से बिलकुल अलग है।
अनिल और संजय ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और इन दोनों में अंतर कर पाना अक्सर मुश्किल हो जाता है।
advertisement
advt
बॉलीवुड मे जाना माना अनुपम खेर को कौन नही जानता है। अनुपम ने बॉलीवुड में बतौर हीरो तो नहीं, लेकिन अपनी उम्र से हमेशा बड़ी उम्र के कैरेक्टर प्ले कर एक अलग पहचान बनाई। वो अक्सर फिल्मों में पापा, मामा के रोल को प्ले करते हुए दिखें है। वहीं उनके भाई राजू ने भी फिल्मों में एक्टिंग की, हालांकि वो बड़े भाई की तरह बॉलीवुड में कदम नहीं जमा पाए। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)
advt
कैटरीना कैफ और उनकी बहन इसाबेल दोनों के ख्ेहरे काफी मिलते जुलते हैं। कई बार एक साथ होने पर लोगों को पहचान लगा पाने में थोड़ा दिक्क्त होने लगती है। कैटरीना की तरह इसाबेल भी बेहद खूबसूरत हैं। बता दें कि कटरीना की बहन फिल्म 'क्वाथा' से अपना बॉलिवुड डेब्यू करेंगी। इसमें उनके ऑपोजिट सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा नजर आएंगे जिन्होंने फिल्म 'लवयात्री' से अपना ऐक्टिंग डेब्यू किया था।
advertisement
advt
इस भाई और बहन की जोड़ी, जन्नत (Jannat Zubair )और अयान (Ayan Zubair) टेलीविजन इंडस्ट्री में मशहूर भाई-बहनो में से एक है। दोनो एक साथ टिक टॉक वीडियो बनाने और अपनी क्यूट सी अदाओं से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीतते रहते हैं।
बॉलीवुड फिल्म ‘विवाह’ से लोगों के दिलों में छा जाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) की इमेज गर्ल नेक्स्ट डोर वाली है। उनकी बहन प्रीतिका राव ने टीवी सीरियल ‘बेइंतेहा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ये दोनों बहनें एक- दूसरे की जुड़वां लगती हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)
टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री और एंकर, डांसर और गीतकार शक्ति मोहन-मुक्ति मोहन और नीति मोहन ये तीन बहनें हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर स्थापित कर लिया है। लेकिन अगर आप शक्ति और मुक्ति को एक साथ देखेंगे तो देखेंगे की ये दोनों बहनें बिलकुल एक जैसी दिखती है।
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनकी बड़ी बहन पिंकी सिंह भी हमशक्ल है। इन दोनों की शक्ल इतनी मिलती जुलती है कि लोगों को इनको पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।
मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुकी है। मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड में नाम बना चुकी है तो वहीं मुखर रॉय लाइमलाइट से दूर है। ये दोनों भाई-बहन बिल्कुल एक जैसे दिखते है दोनों के लुक्स एक दूसरे से काफी मिलते जुलते है।
रोनित और रोहित टीवी और बॉलीवुड जगत दोनों जगह अपनी के अलग पहचान बना चुके है। दोनों बिल्कुल हमशक्ल दिखने वाले ये भाई फिल्म 'काबिल' में भी एक साथ नजर आए थे।
भूमि और समीक्षा हूबहू एक सी दिखती हैं। जहां भूमि बॉलीवुड की सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक हैं, वहीं समीक्षा का पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर है। हालांकि, फैशन सेंस की बात करें तो समीक्षा का सोशल मीडिया अकाउंट देखकर लगता है कि फैशसन के मामले में वे भूमि से काफी आगे हैं।
करिश्मा अपने दौर की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी है। तो दूसरी बहन करिश्मा भी फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री हैं। दोनों बहनों को अक्सर इवेंट्स, पार्टिज में साथ देखा जाता है। ये कहना गलती नहीं होगा कि कपूर खानदान की इन दोनों बहनों की शक्ल भी एक सी लगती है।
यहां हमने आपको ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में बताया जिनका चेहरा उनके भाई बहनों से मिलता जुलता है। तो ऐसे ही हम आपके लिए रोचक खबरें लाते रहेंगे। तब तक विजिट करते रहिए, हमारी वेबसाइट का। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...