इन सेलिब्रिटीज ने एक दो नहीं, तीन या चार बार रचाई हैं शादियां, यहां जानें इनके नाम

वैसे तो जिंदगी में शादी एक ही बार होती है। लेकिन जब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बात की जाए तो एक और दो क्या, शादी के नंबर्स मायने ही नहीं रखते हैं, यहां हम आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दो से अधिक बार शादी की है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

इन सेलिब्रिटीज ने एक दो नहीं, तीन या चार बार रचाई हैं शादियां, यहां जानें इनके नाम

वैसे तो जिंदगी में शादी एक ही बार होती है। लेकिन जब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज (Bollywood Celebrities) की बात की जाए तो एक और दो क्या, शादी के नंबर्स मायने ही नहीं रखते हैं, आखिर उनका कल्चर थोड़ा अलग जो है। यहां हम आपको कुछ सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दो से अधिक बार शादी की है। ये जानकर आप भी चौंक गए होंगे। जी हां! ये सच है कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्‍होंने एक या दो नहीं, बल्‍कि उससे भी ज्‍यादा शादियां की हैं। इनमें से कुछ की मैरिड लाइफ आपसे भी नहीं छिपी होगी। वहीं बहुत से ऐसे भी सेलेब्‍स हैं जिनका नाम इस कतार में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। आइए जानें कौन हैं वो सेलेब्‍स हैं जिन्होंने कई बार शादी की है।

1. सिंगर किशोर कुमार :

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

बॉलीवुड में सिंगर से एक्टर बने किशोर कुमार के नाम से तो हर कोई वाकिफ होगा। किशोर कुमार ने चार शादियां की थी। इनकी पहली शादी रूमा गुहा से हुई। इनसे एक बेटे का जन्म होने के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद इन्हें एक्ट्रेस मधुबाला से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। 1969 में मधुबाला की मौत के बाद इन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली। ये शादी भी कम समय चली। आखिर में इन्होंने एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से शादी की। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप) 

2. सिंगर और कंपोजर लकी अली

कॉमेडी किंग महमूद अली के बेटे सिंगर और कंपोजर लकी अली की पहली पत्नी का नाम मेघन जेन मकक्लियरी था। लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनाया और लकी के भी दो बच्चे हुए। इनाया से तलाक के बाद लकी ने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की। दोनों का एक बेटा डैनी मकसूद अली भी है।

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

लकी से शादी के बाद केट ने अपना नाम बदलकर आयशा अली रख लिया। आयशा इंग्लैंड की फेमस मॉडल रही हैं। लकी आयशा से 25 साल बड़े हैं। शादी के वक्त आयेशा 27 साल और लकी 52 साल के थे। साल 2011 में दोनों का एक बेटा डैनी हुआ जो अब 8 साल का है। आयशा ब्यूटी क्वीन के साथ एक अच्छी गिटार प्लेयर भी हैं। आयशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर बेटे डैनी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद भी आयशा मॉडलिंग करती हैं। साथ ही वो एक बैंड से भी जुड़ी हुई हैं जिसमें वो गिटार बजाती हैं। आयशा और लकी अपनी मैरिड लाइफ से काफी खुश हैं। आयशा अब लकी के साथ मुंबई में ही रहती हैं।

3. प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर :

एक टीवी चैनल के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी दो बार तलाक ले चुके हैं। इनकी पहली पत्नी इनकी बचपन की दोस्त थी। इसके बाद इन्होंने दूसरी शादी टेलीविजन प्रोड्यूसर से की। 2008 में दोनों अलग हो गए। आखिर में 2011 में इन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन से तीसरी शादी की।

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

4. एक्टर संजय दत्त :

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से हुई। 1996 में रिचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद 1998 में इन्होंने रिया पिल्लई से शादी की। 7 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। इनके बाद 2008 में इन्होंने मान्यता दत्त से शादी कर ली, जो आज भी फल-फूल रही है। मान्यता और संजय के दो बच्चे भी हैं। एक बेटा और एक बेटी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप)   

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

5. डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की। इनकी पहली शादी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से 70 के दशक में हुई। इसके बाद इनकी दूसरी शादी शबनम सुखदेव से हुई। शबनम से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से हुई। अब दोनों फिलहाल साथ हैं।

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

6. एक्टर करन सिंह ग्रोवर :

एक्टर करन सिंह ग्रोवर ने पहली शादी 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की। ये शादी सिर्फ 10 महीने टिकी। इसके बाद 2012 में इन्होंने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की। इस कपल के बीच आए डिफ्रेंसेस ने दोनों को 2014 में अलग कर दिया। इसके बाद अब 30 अप्रैल 2016 को करन की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से हुई।

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

7. एक्टर कमल हासन :

एक्टर कमल हासन ने पहली शादी क्लासिकल डांसर वाणी गणपति से 1978 में की। दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कमल हासन ने 1988 में एक्ट्रेस सारिका से दूसरी शादी की। इनसे इनको दो बच्चियां मिलीं। सारिका से अलग होने के बाद वह एक्ट्रेस गौतमी के साथ रहने लगे। वैसे अभी ये पूरी तरह से कन्फर्म नहीं है कि दोनों ने शादी की या नहीं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)   

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

8. विनोद मेहरा :

60 के दशक में एक्टर विनोद मेहरा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया। इसके बाद इन्होंने 70 से 80 के बीच में कई जबरदस्त फिल्मों में लीड रोल प्ले किया। इसी दौरान इन्होंने तीन शादियां भी की। इनकी पहली शादी मीना ब्रोका के साथ हुई। ये शादी लंबे समय तक न टिक सकी। इसके बाद इनके अफेयर की चर्चा एक्ट्रेस रेखा के साथ भी काफी समय तक रही। ये अफेयर भी लंबे समय तक नहीं चला क्योंकि इनकी दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी के साथ हो गई। कुछ महीनों में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 1988 में इन्होंने तीसरी शादी की किरन से। किरन के साथ इन्होंने 1990 में आखिरी सांस तक साथ निभाया।

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

9. नीलिमा अजीम :  

शाहिद कपूर की मां एक्ट्रेस नीलिमा अजीमा ने भी तीन शादियां की। इनकी पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई। इन्हीं के बेटे हैं शाहिद कपूर। शाहिद के होने के कुछ दिनों बाद 1984 में इनका पंकज कपूर से तलाक हो गया। इसके बाद इन्होंने एक्टर राजेश खट्टर से शादी की। राजेश के साथ इनके एक बेटा और एक बेटी है। इनके साथ भी इनकी शादी ज्यादा नहीं टिकी। 2001 में इनका भी तलाक हो गया। इसके बाद 2004 में इनकी शादी उस्ताद राजा अली खान से हुई।

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

10. कबीर बेदी :

70 साल के हो चुके इस एक्टर ने हाल ही में परवीन दुसांज से चौथी शादी की। इनकी पहली शादी ओडिसी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई। इनसे इनको दो बच्चे मिले। इसके बाद इन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीस से दूसरी शादी की। सुसान से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी टेलीविजन प्रेजेंटर निक्की से हुई।

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

11. अदनान सामी :

सिंगर अदनान सामी ने पहली शादी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से की। शादी के तीन साल बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद इन्होंने दुबई की लड़की सबाह गलदारी से शादी की। इनसे 2009 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद इन्होंने जर्मन लड़की रोया फरयाबी से शादी की।

Bollywood Celebrities Who Got Married Thrice

अभी इस लिस्ट में और भी लोगों का नाम शामिल हो सकते हैं। क्योंकि बॉलीवुड में रिश्ते बनने और बिगड़ने में देर नहीं लगते हैं। फिलहाल, यहां हमने आपको 11 सेलेब्स के बारे में बताया है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.