बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी

हम आपको बॉलीवुड (Bollywood) के कुछ ऐसे सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने अपने फैंस को जीवनसाथी के रूप में चुना और उनके साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं, तो आईये जानते हैं कि आखिर कौन हैं वो मशहूर सितारे?

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी

भारत देश में बॉलीवुड (Bollywood) किसी धर्म से कम नहीं है। यहां अपने डांस मूव्स, अभिनय और सुंदरता से बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेसेस किसी भी दिल को जीत सकते हैं। हममें से ज्यादातर लोगों के क्रश सेलिब्रिटी ही होते हैं। अक्सर यही देखने को मिलता है कि बॉलीवुड स्टार किसी नामी-गिरामी और पैसे वाले व्यक्ति से ही शादी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या हो जब, कोई सेलिब्रिटी अपने फैन से शादी करे। जी हां! ऐसा हुआ है। बॉलीवुड में कुछ स्टार ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने फैन से ही शादी रचाई है। इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने अपने फैंस को जीवनसाथी के रूप में चुना और उनके साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं, तो आईये जानते हैं कि आखिर कौन हैं वो मशहूर सितारे? 

(1.) दिलीप कुमार और सायरा बानो

सायरा बानो (Saira Banu) को दिलीप कुमार (Dilip Kumar) पर बहुत बड़ा क्रश था तबसे, जब वो सिर्फ 12 साल की थी। जब दिलीप कुमार ने उन्हें प्रपोज़ किया तो सायरा मना ही नहीं कर पाई और 11 अक्टूबर 1966 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के समय दिलीप जी 44 साल के थे वहीं सायरा महज़ 22 साल की थी। आज भी शादी के इतने साल बाद सायरा बानो उनके साथ हमेशा खड़ी मिलती हैं। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली के बाल पकड़कर ये क्या कर रही हैं अनुष्का शर्मा, जरा आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो)

(2.) मुमताज़ और मयूर माधवानी

मुमताज (Mumtaz) एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी खूबसूरती किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। बिज़नेस टाइकून मयूर माधवानी (Mayur Madhwani) उस समय एक ऐसे भाग्यशाली फैन थे, जिसे उस समय के सबसे बड़े स्टार से शादी करने का मौका मिला था। मयूर और मुमताज की शादी 29 मई, 1974 को हुई थी। 

(3.) जितेंद्र और शोभा कपूर

शोभा कपूर (Shobha Kapoor) का सपना था जितेंद्र (Jitendra) जी से शादी करना और उन दिनों वो ब्रिटिश एयरवेज़ में एयर होस्टेस थी। जितेंद्र उन दिनों (1966) के दौरान स्ट्रगलिंग एक्टर थे और 1972 तक शोभा उनकी गर्लफ्रेंड रहीं। फाइनली साल 1974 को जितेंद्र से उनकी शादी हो गयी। (ये भी पढ़ें: जब एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के लिए बने शेफ, बनाया ये स्वादिष्ट व्यंजन)

(4.) राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

इस जोड़ी ने साल 1973 में शादी रचाई। उस समय डिंपल सिर्फ 16 साल की थी और राजेश खन्ना उनसे 15 साल बड़े थे। डिंपल राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थी और जब राजेश खन्ना ने उन्हें ख़ुद आगे आकर प्रपोज़ किया तो ये उनके लिए किसी सपने से कम न था। राजेश खन्ना के प्रति उनके फैंस की दीवानगी बहुत ज्यादा थी और डिंपल को प्रपोज़ करके राजेश खन्ना ने कईयों के दिल तोड़ दिए। हालाँकि, शादी के 9 साल बाद यह जोड़ी अलग हो गई, लेकिन राजेश के साथ डिंपल वहाँ मॉजूद थी जब उन्होंने अपनी आखिरी साँस ली।

(5.) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के फैन्स की लिस्ट में भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) का भी नाम शामिल हैं। इनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा परफ्यूम ब्रांड एस-2 का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। फिर दोनों की नजदीकियां बढी और दोनों ने साल 2009 में शादी कर ली। राज और शिल्पा का एक बेटा भी है। (ये भी पढ़ें: कोरोना के खौफ से परेशान हैं ​कपिल शर्मा, बेटी अनायरा का इस तरह ध्यान रख रहे हैं कॉमेडी किंग)

(6.) ईशा देओल और भारत तख्तानी

बिज़नेसमैन भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) उस समय से ईशा देओल (Isha Deol) के फैन थे जब वो महज़ 13 साल के थे। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे लेकिन बड़े होते-होते उनमें बात होना बंद हो गयी। साल 2012 में दोनों की शादी हो गयी।

(7.) विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

प्रियंका (Priyanka Alva) ने विवेक (Vivek Oberoi) को उस समय सहारा दिया जिस समय ऐश्वर्या राय बच्चन से उनका ब्रेकअप हुआ था। वैसे तो इनके माँ बाप ने इन दोनों को मिलवाया था लेकिन दोनों एक दूसरे से मिलते ही प्यार करने लग गये। फैमिली फ्रेंड होने के बावजूद प्रियंका विवेक को बहुत पहले से पसंद करती थी, और अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

तो यहां हमने आप सभी को बॉलीवुड की ऐसी हस्तियों के बारे में बताया जिन्होंने अपने फैंस से शादी रचाई। इनमें से आपका पसंदीदा कपल कौन है? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं, और हां यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो भी अवश्य बताएं।

(फोटो क्रेडिट: Instagram and Pinterest)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.