रणबीर-आलिया से कैटरीना-विक्की तक, बॉलीवुड कपल्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन का क्या है प्लान!

बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स नया साल यानी 2022 का जश्न मनाने के लिए अपने पार्टनर्स के साथ निकल चुके हैं। आइए आपको इंडस्ट्री के उन कपल्स के बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

रणबीर-आलिया से कैटरीना-विक्की तक, बॉलीवुड कपल्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन का क्या है प्लान!

नया साल शुरू होने में केवल चंद घंटे ही बचे हुए हैं। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना न्यू ईयर खास अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं। ज्यादातर कपल्स नए साल में अपने पार्टनर्स के साथ अपने फेवरेट डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं। इनमें से बॉलीवुड के कुछ फेमस कपल्स हैं, जो अपने नए साल की बेहतरीन शुरुआत करने के लिए अपने सफर पर निकल भी चुके हैं। आइए हम आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ

नए साल की नई शुरुआत का समय है। 2021 खत्म हो रहा है और बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों वेकेशन मोड में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर टाइगर श्रॉफ मालदीव पहुंच चुके हैं, जहां वे अपना नया साल मनाएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी

(ये भी पढ़ें: इन सेलेब कपल्स के लिए बुरे सपने जैसा रहा 2021, किसी ने खाई जेल की हवा, कोई हुआ अलग)

हाल ही में, रूमर्ड स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। कहा जा रहा है कि, वे नए साल के जश्न के लिए मालदीव गए हुए हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

vicky and katrina

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के तुरंत बाद ही अपने काम पर वापस आ गए थे। अभी कपल केवल अपने काम पर ध्यान दे रहा है। इसलिए, वे नए साल का जश्न अपने नए घर पर ही सादगी के साथ मनाएंगे।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

Akshay and twinkle

(ये भी पढ़ें- 10 स्टार किड्स जो हूबहू दिखते हैं अपने पिता की तरह, पिता-पुत्र को साथ देखकर हो जाएंगे हैरान)

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी नितारा के साथ अपनी छुट्टी के लिए पहले से ही मालदीव में हैं। उम्मीद है कि, वे अपने नए साल का जश्न मनाने के बाद ही देश वापस लौटेंगे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

anushka and virat

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। वे वहीं पर न्यू ईयर का वेलकम करेंगे उन्होंने एक साथ क्रिसमस मनाया था और 2022 में भी कपल के अफ्रीका में रहने की ही उम्मीद है। विराट कोहली क्रिकेट टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका में हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

alia and ranbir

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपना नया साल मनाने के लिए अपने परिवार से दूर एक आकर्षक जगह पर गए हुए हैं। खबरों की मानें, तो वे न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो चुके हैं और वे अब नए साल का जश्न मनाकर ही वापस लौटेंगे।

फिलहाल, हम इन सेलेब कपल्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.