प्रियंका चोपड़ा से लेकर रुबीना दिलैक तक, सेलेब जिन्होंने शाही अंदाज में 'महल' में रचाई शादी

सेलिब्रिटी कपल अपनी भव्य शादी के लिए जाने जाते हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ सेलेब के बारे में बताते हैं, जिन्होंने शाही अंदाज में महलों में शादी रचाई है।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा से लेकर रुबीना दिलैक तक, सेलेब जिन्होंने शाही अंदाज में 'महल' में रचाई शादी

शादी जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होता है। इसलिए, दूल्हा और दुल्हन बनने वाले किसी भी कपल की चाहत होती है कि, उनकी शादी उनकी कल्पना की तरह ही परिपूर्ण हो। शादी को लेकर बहुत सी तैयारियां की जाती हैं। डिज़ाइनर आउटफिट्स से लेकर स्टनिंग ज्वेलरी पीस तक, गेस्ट लिस्ट से लेकर स्वादिष्ट खाने की थाली तक, कपल की कोशिश होती है कि, उनकी शादी में किसी भी चीज की कोई कमी न रह जाए।

katrina

वेडिंग सीजन के शुरू होते ही हर किसी की नजर बॉलीवुड और सेलिब्रिटी वेडिंग्स पर रहती है। हाल ही में, हमने राजस्थान में हुई विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शाही शादी की तस्वीरें देखी हैं। बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग और शाही शादियों का ट्रेंड बहुत सालों से चला आ रहा है। आज हम आपको बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के कुछ सेलेब जोड़े के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी शादी के लिए ऐसे ही डेस्टिनेशन और महल को चुना था।

katrina

1. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

दिसंबर 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने प्यार और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने अपनी शाही शादी के लिए जोधपुर के 'उम्मेद भवन पैलेस' को चुना था। लगभग 200 मेहमानों की मौजुदगी में निक और प्रियंका सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। प्रियंका के शानदार लाल वेडिंग लहंगा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

priyanka

(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने अपनी ब्राइडल एंट्री की फोटोज कीं शेयर, बहनों के साथ राजकुमारी जैसी दिखीं एक्ट्रेस)

2. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

मशहूर सेलिब्रिटी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने 21 जून 2018 को रुबीना के होमटाउन शिमला में शादी की थी। उन्होंने अपने वेडिंग फंक्शन्स के लिए 'वुडविल पैलेस होटल' को चुना था। उनकी शादी किसी शाही समारोह से कम नहीं थी। रुबीना अपने फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाले वेडिंग गाउन में राजकुमारी की तरह लग रही थीं, जबकि अभिनव ने आइस-ब्लू कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। ये महल जुब्बल के राजा राणा का पूर्व ग्रीष्मकालीन निवास था, और इस ऐतिहासिक महत्व ने कपल की शादी को रॉयल बना दिया था।

rubina

3.नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय

'न्यूयॉर्क फेम' नील नितिन मुकेश ने 2017 में रुक्मिणी सहाय के साथ शादी की थी। उन्होंने अपने वेडिंग वेन्यू के तौर पर एक ग्रैंड पैलेस को चुना था। नील और रुक्मिणी ने उदयपुर में 'फतेह सागर झील' की बैकग्राउंड में स्थित 'रैडिसन ब्लू पैलेस' में शादी की थी। इस ग्रैंड वेन्यू ने शादी की सुंदरता को और भी बढ़ा दिया था।

neil nitin

4.  अनिल थडानी और रवीना टंडन

साल 2004 में राजस्थान के लेक सिटी उदयपुर में हुई अनिल थडानी और रवीना टंडन की ग्रैंड वेडिंग हमें आज भी याद है। संगीत और मेहंदी फंक्शन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके होने वाले दूल्हे ने उदयपुर में 'सिटी पैलेस' का चयन किया था। जबकि, उनका विवाह उदयपुर के भव्य पिछोला झील के केंद्र में स्थित फेमस 'जग मंदिर पैलेस' में हुआ था।

ravina

5. अर्पिता खान और आयुष शर्मा

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने पति व एक्टर आयुष शर्मा के साथ हैदराबाद के 'फलुकनामा पैलेस' में शाही शादी की थी। यह पैलेस हैदराबाद के पूर्व शासक  निजामों के निवास स्थान के तौर पर जाना जाता है। अर्पिता और आयुष की शादी ने वास्तव में इसमें एक शाही स्पर्श जोड़ दिया था। अर्पिता और आयुष साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे।

arpita

6. रजत टोकस और सृष्टि नायर

टेलीविजन अभिनेता रजत टोकस ने एक राजा की तरह एक भव्य शादी की थी। रजत टोकस 30 जनवरी 2015 को उदयपुर के 'जनाना महल' में सृष्टि नायर के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। टेलीविजन इंडस्ट्री के 'अकबर' की शादी किसी शाही शादी से कम नहीं थी। उन्होंने अपनी शादी में एक भव्य और अनोखा प्रवेश द्वारबनवाया था, क्योंकि रजत अपनी दुल्हन को लेने हाथी पर सवार होकर आए थे।

rajat tokas

(ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना ने शादी के दिन तक नहीं देखा था एक-दूसरे का आउटफिट, खुद डिजाइनर ने किया खुलासा)

7. श्रिया सरन और आंद्रेई कोस्चिव

अभिनेत्री श्रिया सरन ने 2018 में अपने प्यार आंद्रेई कोस्चिव के साथ उदयपुर के 'देवगढ़ महल' में शाही शादी की थी। श्रिया और कोस्चिव अपने वेडिंग आउटफिट में एक शाही जोड़े की तरह लग रहे थे। महल का नजारा बहुत ही शानदार था और शानदार सजावट ने शादी के वेन्यू की शोभा और भी अधिक बढ़ा दी थी।

shriya

8. विक्रम चटवाल ​​और प्रिया सचदेव

उदयपुर महलों से घिरा हुआ है और उसका अपना ऐतिहासिक महत्व है। इसलिए होटल बिजनेसमैन विक्रम चटवाल ​​और मॉडल प्रिया सचदेव ने अपने वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए उदयपुर को चुना था। दोनों साल 2006 में भव्य 3 स्तरीय 'शिव निवास पैलेस' में वैवाहिक बंधन में बंध गए थे। हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली, लेकिन उनकी शाही शादी अभी भी सबको याद है।

vikram

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने अपने रिसेप्शन में हैवी ज्वेलरी के साथ पहनी लाल रंग की साड़ी, देखें तस्वीरें)

फिलहाल, हमें ये सभी वेंडिग वन्यू बेहद पसंद आए। वैसे, आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.