बॉलीवुड की वो 6 फिल्में जो असली प्रेम कहानी पर हैं आधारित, देखकर हो जायेगा सच्चे प्यार पर यकीन

आइए आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो असली प्रेम कहानी पर आधारित हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

बॉलीवुड की वो 6 फिल्में जो असली प्रेम कहानी पर हैं आधारित, देखकर हो जायेगा सच्चे प्यार पर यकीन

आपको कई बार बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों को देखकर ख्याल आया होगा कि, ‘ये खूबसूरत है, लेकिन ऐसा सिर्फ मूवीज में होता है’। हालांकि, कुछ बॉलीवुड फिल्में ऐसी भी हैं, जो रियल लाइफ प्रेम कहानियों पर आधारित हैं और वो पर्दे के साथ ही वास्तविकता में भी मौजूद होती हैं। इन बॉलीवुड मूवीज ने अनसुनी प्रेम कहानियों को इतने खूबसूरत तरीके से दर्शाया है कि, आप इनके कैरेक्टर्स के प्यार में पड़ने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिनकी कहानियां असल लव स्टोरीज पर आधारित है।

1. गुरु (Guru)

guru

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुरु’ बिजनेसमैन धीरुभाई अंबानी की असल जिंदगी पर आधारित थी। मणिरत्नम के द्वारा डायरेक्ट की गई इस मूवी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, आर माधवन और रोशन सेठ जैसे कई कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म में अभिषेक का कैरेक्टर धीरुभाई अंबानी पर आधारित था, वहीं ऐश्वर्या ने उनकी वाइफ कोकिलाबेन अंबानी का किरदार निभाया था।

(ये भी पढ़ें: सलमान खान के टॉवल से करीना कपूर की साड़ी तक, इन सितारों की चीजों की भारी कीमत पर हुई थी नीलामी)

guru movie

ये कहानी एक टीनेज लड़के गुरुकांत के बारे में थी, जो हमेशा अपने पिता को खुश करने में नाकामयाब रहता था। बड़े होने के बाद, उसे भारत में एक अच्छी नौकरी नहीं मिलती है, जिसकी वजह से वो तुर्की जाने का फैसला करता है। विदेश से भारत वापस लौटने के बाद वो एक बिजनेस शुरू करना चाहता था, लेकिन उसे वित्तीय संकट का सामना करना पड़ता है।

guru movie

धीरुभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन ने हमेशा सबसे अमीर आदमी बनने के सफ़र में अपने पति का साथ दिया। इसी तरह फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार भी अभिषेक के किरदार के लिए उनके संघर्ष के दिनों में ताकत का स्तंभ था। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने कंपोज किया था, जिनको फिल्मफेयर अवार्ड्स व IIFA अवार्ड्स में ‘बेस्ट म्यूजिक’ और ‘बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर’ का पुरस्कार मिला था।

2. जोधा अकबर (Jodha Akbar)

jodhaa akbar

साल 2008 में रिलीज हुई मूवी 'जोधा अकबर' को आशुतोष गोवारिकर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। 16वीं सदी के बैकग्राउंड में बनी इस फिल्म के मेन लीड स्टार्स ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद हैं।

(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड खलनायकों की खूबसूरत बेटियां: जानें अमजद खान से प्रेम चोपड़ा तक की बेटियों के बारे में)

jodhaa akbar movie

ये फिल्म एक 16वीं सदी के मुगल के राजा अकबर और राजपूत वंश की राजकुमारी जोधा बाई की प्रेम कहानी पर आधारित है। दोनों ने एक समझौते की वजह से एक-दूसरे से शादी की थी, जो बाद में दोनों के बीच सच्चे प्यार में बदल गई। अकबर एक शक्तिशाली राजा थे, जिनका साम्राज्य हिमालय से लेकर गोदावरी नदी, अफगानिस्तान और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ था। और राजपूतों का भरोसा जीतने के बाद, उन्होंने राजपूत की राजकुमारी जोधा से विवाह किया था।

jodha akbar movie

शादी के बाद, आमेर के राजा भारमल की बेटी जोधा ने अपनी शादी में सिर्फ एक मोहरा होने पर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, अकबर ने उन्हें उस तरीके से कभी नहीं देखा था, जैसा जोधा समझती थीं। जिसके बाद उनका ध्यान लड़ाई जीतने से शिफ्ट होकर जोधा का प्यार जीतने पर केन्द्रित हो गया था, जिसमें वो सफल भी हुए। फिल्म ‘जोधा अकबर’ दोनों राजा और रानी की अनकही प्रेम कहानी है।

3. राज़ी (Raazi)

raazi movie

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’ मेघना गुलज़ार द्वारा लिखी गई है और ये साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया ने एक कश्मीरी लड़की 'सहमत' का किरदार निभाया है, जिसकी शादी एक पाकिस्तानी अफसर से हो जाती है। सहमत की शादी साल 1971 में हुई भारत-पाकिस्तान के बीच की लड़ाई के दौरान पड़ोसी मुल्क से खुफिया जानकारी अपने देश में भेजने के लिए कराई जाती है।

(ये भी पढ़ें: दीया-वैभव से विराट-अनुष्का तक, इन 6 कपल्स ने इको-फ्रेंडली शादी करके जीता फैंस का दिल)

raazi movie

फिल्म की कहानी रॉ एजेंट ‘सहमत’ की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी अपने पिता के द्वारा एक पाकिस्तानी अफसर से कराई गई थी। इसके अलावा, फिल्म को हरिंदर सिक्का के 2008 के उपन्यास, ‘कॉलिंग सहमत’ से रूपांतरित किया गया था। सहमत ने अपनी जान जोखिम में डाल कर पाकिस्तानी की युद्ध रणनीतियों के बारे में अहम जानकारी दी थी।

raazi movie scenes

सहमत के पति और ससुरालवाले नेकदिल थे और उसे अपना मानते थे। हालांकि, सहमत को कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं दी गई थी, फिर भी वो भारत को गुप्त सूचनाएं देने में सफल हुई थी। यही नहीं, वो अपने पति के प्यार में पड़ गई थीं और उनके बच्चे की मां बनने वाली थी। लेकिन सच सामने आने के बाद उन्हें भारत वापस आना पड़ा और इस तरह से दोनों की प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई।

4. शेरशाह (Shershaah)

shershaah

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। इस किरदार को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। ये फिल्म उन जांबाज दिलों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जिन्होंने अब तक के सबसे कठिन युद्ध में राष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर दिया था। डायरेक्टर विशु वर्धन और लेखक संदीप श्रीवास्तव ने युद्ध के मील के पत्थरों को खूबसूरती से दिखाया है और सिद्धार्थ ने इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है।  

(ये भी पढ़ें: इन पत्नियों ने बढ़ाया है देश का सम्मान, अपने पति के शहीद होने के बाद जॉइन की 'भारतीय सेना')

shershaah movie

फिल्म विक्रम बत्रा के जीवन की घटनाओं को उनके बचपन के दिनों से लेकर डिंपल चीमा (कियारा आडवाणी द्वारा अभिनीत) के साथ प्यार में पड़ने और अंत में राष्ट्र के लिए अपना जीवन देने तक की घटनाओं को दर्शाती है। सिद्धार्थ और कियारा ने इस फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विक्रम ने गुरुद्वारा में डिंपल के जाने बिना उनसे गुपचुप तरीके से शादी की थी। इसके साथ ही, उन्होंने अपने खून से डिंपल की मांग भर कर उन्हें ‘मिसेज बत्रा’ कहकर भी संबोधित किया था। लेकिन दुर्भाग्यवश विक्रम ने डिंपल को पीछे छोड़कर अपने देश के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी। कियारा को फीचर करने वाले मूवी के गाने कानों में सुकून देते हैं।

5. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (M.S Dhoni: The Untold Story)

ms dhoni the untold story

नीरज पांडेय द्वारा डायरेक्ट की गई इस मूवी में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी और अनुपम खेर जैसे स्टार्स हैं। ये फिल्म भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित है। ये कहानी धोनी के फैंस, दोस्त और फैमिली मेंबर्स के लिए एक ट्रिब्यूट है, जो उनकी सफलता और असफलता में उनके साथ खड़े रहे थे।

(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

ms dhoni the untold story

इस फिल्म ने धोनी की पर्सनल लाइफ के कुछ अज्ञात पन्नों का भी खुलासा किया, जिसमें उन्हें तोड़ देने वाली एक दुखद घटना भी शामिल है। हमारे कैप्टन कूल अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के प्यार में पागल थे, जो सिर्फ उनका सच्चा प्यार ही नहीं बल्कि, उनकी ताकत भी थीं। हालांकि, ईश्वर के अपने कुछ प्लांस थे और प्रियंका की साल 2002 में एक हादसे में मौत हो गई थी।

ms dhoni the untold story

इसके बाद धोनी को एक और लड़की साक्षी (वर्तमान में पत्नी) से प्यार हुआ, जिनका किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया था। इसके अलावा, मूवी में धोनी की पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी कुछ बताया गया है, जो वो खुद तक ही सीमित रखते हैं। उनके पिता को खुश करने के प्रयास से लेकर मैचों को हारने, इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम ज्वाइन करने व युवराज सिंह से दुश्मनी मोल लेने तक, ये बायोपिक धोनी की जिंदगी के कई पहलुओं को दर्शाती है।

6. रुस्तम (Rustom)

rustom

साल 2016 में रिलीज हुई ये क्राइम थ्रिलर को टीनू सुरेश ने डायरेक्ट और विपुल के रावल ने लिखा था। रुस्तम नौसेना अधिकारी, के.एम. नानावती के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है, जिनके अपनी पत्नी सिल्विया के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध थे और दोनों साथ में एक परफेक्ट कपल लगते थे। इस मूवी में अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और अर्जुन बाजवा लीड रोल में हैं।

rustom

के एम नानावती एक नेवी के अफसर थे, जो अपनी पत्नी सिल्विया और तीन बच्चों के साथ मुंबई में रहते थे। सिल्विया अपने पति को पूरे दिल से प्यार करती थीं, लेकिन जब उनके हसबैंड उनके आस-पास भी होते थे, तब भी वो खुद को अकेला महसूस करती थीं। नानावती अक्सर अपनी नौकरी के चलते ट्रेवल किया करते थे, जिसके चलते उनकी पत्नी का अपने पति के करीबी दोस्त प्रेम आहूजा के साथ अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि प्रेम एक प्लेबॉय था। अपने काम से वापस लौटने के बाद नानावती को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला और वो पूरी तरह से टूट गए थे। इसके बाद उन पर विक्रम को मारने का आरोप लगा था और वो ट्रायल के लिए भेजे गए थे।

rustom

फिलहाल, ये सभी मूवीज साबित करती हैं कि, सच्चा प्यार असल जिंदगी में भी होता है और ये दुनिया की सबसे पॉवरफुल चीज है। तो आपको इनमें से कौन सी फिल्म सबसे अच्छी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.