advt
बॉलीवुड (Bollywood) से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। 67 साल की उम्र में मशहूर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में गुरूवार सुबह निधन हो गया। इसी के साथ बॉलीवुड का एक और सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के दिल टूट गए। वहीं पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। सभी सेलिब्रिटी की आंखें नम हो गई हैं। लोग अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पर्दे पर किरदार को जिंदगी की तरह उतार देने वाले एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर को सुनने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है।
advt
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि टी 3517- वह गया..! ऋषि कपूर..गए ..बस गुज़र गए।। मैं बेकार हो गया हूँ! इस खबर के बाद लोग सोशल मीडिया के जरिए लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !advertisement
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020advt
बता दें कि इससे पहले बुधवार यानी 29 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भी दुनिया छोड़कर चले गए थे। बॉलीवुड के लिए जहां कोरोना वायरस कहर बनकर आया है तो वहीं अब एक के बाद एक सितारे भी इंडस्ट्री का साथ छोड़ रहे हैं।
advt
गौरतलब है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता की मौत से पहले सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। वह पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाने वाली थी लेकिन इसके पहले ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आ गई। हालांकि दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पेशे से फैशन डिजाइनर रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।
advertisement
advt
लॉकडाउन के बीच ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं। माना जा रहा है कि सरकार से अनुमति मिलने की स्थिति में रिद्धिमा का परिवार विशेष विमान के जरिए मुंबई पहुंचेगा। इसके लिए जरूरी अनुमति के आवेदन दिल्ली और महाराष्ट्र के अधिकारियों तक भेजे जा रहे हैं।
advt
ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था। जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में थे, तब उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे, इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने विदेश में इलाज के दौरान ऋषि कपूर से मुलाकात की थी।
advertisement
सोशल मीडिया पर लॉजिकल और अग्रेसिव कमेंट्स के लिए मशहूर ऋषि ने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। उन्होंने बीते दिनों दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म "द इंटर्न" के रीमेक में काम करने की घोषणा भी की थी। बॉलीवुडशादीज भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
advt
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...