7 साल डेट के बाद 15 साल छोटी एक्ट्रेस से सिंगर सोनू निगम ने रचाई है शादी, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू न‍िगम (Sonu Nigam) को आज किसी परिचय के माहताज नहीं हैं। लेकिन इनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। तो आज हम आपको इस मशहूर सिंगर की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

7 साल डेट के बाद 15 साल छोटी एक्ट्रेस से सिंगर सोनू निगम ने रचाई है शादी, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

'संदेशे आते हैं', 'सूरज हुआ मद्धम' और 'हमें जबसे मोहब्बत हो गई है' जैसे द‍िलकश गानों को अपनी आवाज देने वाले बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू न‍िगम (Sonu Nigam) आज किसी परिचय के माहताज नहीं हैं। इनके गाए हुए गाने लोगों के दिलों और जुबान पर रहते हैं। लेकिन इनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। तो आज हम आपको इस मशहूर सिंगर की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

जिस तरह सोनू निगम के द्वारा गाए लव सॉन्ग सुनते ही प्यार का अहसास होने लगता है। वैसे ही सुरों से लोगों के दिलों को गुदगुदाने वाले इस गायक की लव स्टोरी भी बड़ी रोचक है। तो आइए शुरू करते हैं इनकी प्रेम कहानी।

Sonu Nigam wife Madhurima / Instagram

7 साल की डेटिंग के बाद की शादी

बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने 15 साल छोटी एक्ट्रेस मधुरिमा निगम (Madhurima Nigam) से शादी की है। इनकी पहली मुलाकात एक प्रोग्राम में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों लोगों के दिल में प्यार की घंटी बजने लगी। बिना देरी किए दोनों ने निश्चय किया था कि वे आगे भी लगातार मिलते रहेंगे। मुलाकात का सिलसिला चलता रहा और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों में शुरू हुआ प्यार परवान चढ़ता गया। जब भी सोनू निगम, मधुरिमा से मिलते थे तो उन्हें लव सॉन्ग सुनाया करते थे। सोनू और मधुरिमा ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

sonu nigam wife madhurima

शादी में रोड़ा बनी जाति, लेकिन...

एक दिन दोनों ने तय किया कि उन्हें अब शादी कर लेना चाहिए। लेकिन दोनों की शादी में कास्ट (जाति) बीच में रोड़ा बनने लगी। दरअसल ,सोनू ब्राह्मण थे और मधुरिमा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थीं। लेकिन जब दिलों का मिलन होता है तब कास्ट मायने नहीं रखती। इसी विचार के साथ दोनों ने 14 फरवरी 2002 (वेलेंटाइन डे ​के दिन) शादी रचाई। 

Somu nigam wedding

शादी को बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया था। परंपराओं के मुताबिक गायक बहुत धूमधाम के साथ घोड़े पर चढ़कर बारात पहुंचे थे। शादी का मण्डप लाल और सफेद रंगों में भव्य फूलों से सजाया गया था। इनकी शादी में शुद्ध रूप से शाकाहारी भोजन शामिल था और इसमें 700 मेहमानों ने भाग लिया था, जिसमें शिल्पा शेट्टी, गायक अभिजीत, अनूप जलोटा आदि शामिल थे। (ये भी पढ़ें: जब भूषण कुमार के मैसेज को दिव्या खोसला ने किया था इग्नोर, तो टी-सीरीज के मालिक ने उठाया था ये कदम)  

sonu nigam wedding

छोटे नेवान का हुआ आगमन

शादी के करीब 5 साल बाद 2007 में उनके बेटे नेवान का जन्म हुआ। यहां दिलचस्प बात यह है कि नेवान की भी गाने में रुचि है। सोनू उन्हें गाना सिखाते हैं। मधुरिमा को भी गाने सुनने के साथ ही गाना भी पसंद है। यह अक्सर कहा जाता है कि शुरू में सोनू और मधुरिमा के बीच कुछ दरारें थीं। लेकिन बेटे के जन्म के बाद सब ठीक हो गईं।

Sonu Nigam wife Madhurima igam / Instagram

sonu nigam / Facebook

सोनू ने एक बार कहा था कि, ''मधुरिमा में वो सारी खूबियां हैं जो एक आइडियल वाइफ में होनी चाहिए। वे अक्सर अपने काम के सिलसिले में टूर पर रहते है। इस दौरान मधुरिमा घर और फैमिली का पूरा ध्यान रखती हैं।'' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी) 

neeyan nigam

दूसरी ओर मधुरिमा कहती हैं कि, ''उनके पति ही उनका करियर, सफलता और प्रेरणा हैं। वह अपने पति को बहुत गर्व और सम्मान के साथ देखती है। एक वेब पोर्टल से बातचीत में मधुरिमा ने कहा, "मेरे पति एक अद्भुत पिता हैं ... एक अद्भुत आदमी हैं, और पिछले कुछ वर्षों में मेरे पास ... हैं।" हम ... एक साथ बड़े हो गए ... मेरे पति एक बहुत ही रचनात्मक आदमी हैं, वह एक ऐसे स्तर पर सोचते हैं जो गहरे और भीतर से है, और इसलिए वह जो करते हैं, उनकी उपलब्धियों पर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने ठोस, स्वतंत्र करियर के अलावा अपने लिए एक आदर्श परिवार बनाया है और यह एक ऐसी चीज है जो केवल सच्चे प्यार से ही निकल सकती है।''

Sonu nigam wife and son

लाइमलाइट से दूर रहती हैं मधुरिमा

मधुरिमा लाइमलाइट से दूर घर-परिवार की देखभाल करने में व्यस्त रहती हैं। वे बॉलीवुड पार्टीज से दूर ही रहती हैं। सोनू फॉरेन टूर पर या फिर किसी कॉन्सर्ट या किसी शो में, उनके आउटफिट्स मधुरिमा खुद डिजाइनर करती हैं। बता दें कि मधुरिमा का अपना काउचर ब्रांड है, जिसका नाम 'मधुरिमा निगम' है।

Sonu Nigam wife Madhurima / Instagram

तो आपको सोनू और मधुरिमा निगम की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.