बॉलीवुड के वो सितारे जो अपने प्राइवेट प्लेन से भरते हैं उड़ान, जानें इनके बारे में

बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफस्टाइल के बारे में हर कोई जानना चाहता है। उनकी गाड़ी, बंगला और कपड़े के बाद अगर आप कुछ और जानना चाहते हैं तो आइए आपको बताएं कि किन स्टार्स के पास अपना प्राइवेट जेट प्लेन है।

img

By Ritu Singh Last Updated:

बॉलीवुड के वो सितारे जो अपने प्राइवेट प्लेन से भरते हैं उड़ान, जानें इनके बारे में

बॉलीवुड सितारों के लिए प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन खरीदना स्टेट्स सिंबल बन चुका है। 'ग्लोबल कंसल्टिंग फ़र्म फ्रॉस्ट एंड सुलिवन' के अनुसार ग्लोबल प्राइवेट जेट के बाज़ार में भारतीय उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी 12 फ़ीसदी है। मतलब पूरी दुनिया में जितने भी निजी प्लेन हैं उसमें 12 फीसद प्लेन के मालिक भारतीय हैं। यानी इसमें कुछ बिजनेसमैन और बाकी के बॉलीवुड सेलेब्स ही शामिल हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लाइफ से लेकर उनकी लाइफस्टाइल तक सब कुछ उनके फैंस जानने को हमेशा बेताब रहते हैं। सभी को ये जिज्ञासा रहती है कि बॉलीवुड सेलेब्स की रॉयल लाइफ कैसी है और उनके शौक या संपत्ति कितनी है।

सेलेब्स के घर-परिवार से लेकर उनसे जुड़ी हर एक चीज की जानकारी उनके फैंस रखना चाहते हैं। हर सेलिब्रिटी का अपना कोई न कोई शौक या पसंद होता है। किसी को जूते, बाइक या बेल्ट के कलेक्शन का शौक है तो किसी को बाइक या कारों का। आज यहां हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास अपना चार्टर्ड प्लेन है और वे अमूमन इसी प्लेन से सफर करते हैं। कुछ सेलेब्स कभी-कभी अपने चार्टर्ड प्लेन की तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन सेलेब्स के नाम और उनके चार्टर्ड प्लेन के बारे में बताएं।

सनी लियोन

पोर्नस्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन (Sunny Leone) के पास दूसरा प्राइवेट जेट प्लेन है। दूसरा इसलिए क्योंकि उनका पहला प्राइवेट प्लेन मार्च 2017 में क्रैश हो गया था। इसके बाद सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने दूसरा प्राइवेट जेट प्लेन खरीदा है। सनी इसी जेट प्लेन से इंडिया से अमेरिका या अपने दूसरे टूर करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से अब हॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का जमा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास भी अपना प्राइवेट जेट प्लेन है। अक्सर वो अपने पति निक जोनस के साथ इसी प्लेन में सफर करती हैं। इंडिया से अमेरिका जाने के लिए वे इसी प्लेन का प्रयोग करती हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) भी प्राइवेट जेट प्लेन की मालकिन हैं। लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से साल 2009 में उन्होंने शादी की थी, लेकिन ये प्राइवेट जेट प्लेन खुद शिल्पा ने अपने पैसों से खरीदा है। कपल अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने इसी प्लेन से जाता है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक सेलेब्रिटी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के पास भी आलीशान प्राइवेट जेट है। इस प्लेन का इंटीरियर उनकी शान-ओ-शौकत और स्टाइल स्टेटमेंट को शो करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके जेट की कीमत 350 करोड़ के आस-पास है। 2016 में शाहरुख उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने यह कहा कि वह विमान खरीदने के इच्छुक हैं, लेकिन फिल्मों में पैसा लगाने के कारण उनके पास आर्थिक दिक्कत आ गई है, लेकिन कुछ ही सालों में उन्होंने प्राइवेट जेट खरीद लिया। 

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के पास एक स्टाइलिश प्राइवेट जेट है। सलमान अपने पर्सनल ट्रिप, प्रमोशन और शूटिंग के लिए प्राइवेट जेट का ही इस्तेमाल करते हैं। उनके जेट की कीमत भी 4 करोड़ से ज्यादा है।

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) के पास छह-सीटर हॉकर 800 प्राइवेट जेट है। वे अक्सर अपनी फैमिली टूर या शूटिंग के लिए इस जेट का यूज करते हैं।

ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के पास भी उनकी ही तरह स्टाइलिश प्राइवेट जेट है। 6 सीटर इस जेट का यूज वे अपने फैमिली टूर के लिए करते हैं। (इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह की लव लाइफ: कड़ी धूप में नवजोत के घर के बाहर घंटो खड़े रहते थे सिद्धू, फिर ऐसे मिला प्यार)

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) के पास भी अपना प्राइवेट जेट प्लेन है। अभिषेक बच्चन ने इस खूबसूरत प्राइवेट जेट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। बिग-बी का जेट प्लेन फाइव स्टार होटल की तरह नजर आता है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) के पास 260 करोड़ का प्राइवेट जेट प्लेन है। अधिकतर अक्षय अपने इस प्लेन के साथ नजर आ जाते हैं। बेहद सादगी से रहने वाले अक्षय का ये जेट प्लने काफी स्टाइलिश है।

दिलजीत दोसांझ

पंजाबी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय स्टार और गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Doshanjh) ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। उनकी शान-ओ-शौकत भी कम नहीं है। दिलजीत के पास भी अपना चार्टर्ड प्लेन है, जिसकी कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा है।

सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर और पटौदी के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने 2010 में अपनी फैमिली के लिए प्राइवेट जेट लिया था। नवाब सैफ और करीना अधिकतर इसी जेट प्लेन से अपने पर्सनल टूर करते हैं। (इसे भी पढ़ें: कपिल ने पूछा- शादी में परफॉर्म करने के लिए ससुराल वालों से फीस ली थी? जानें नेहा कक्कड़ का जवाब)

अनिल कपूर

बॉलीवुड के लखन अनिल कपूर (Anil Kapoor) के पास खुद का बहुत ही आलीशान जेट प्लेन है। अनिल कपूर अधिकतर अपने इस प्लेन में घूमते नजर आते हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के पास खुद का प्राइवेट जेट प्लेन है और इसे उन्होंने अपने ही पैसों से खरीदा है। (इसे भी पढ़ें: सायरा बानो से सगाई के दिन दिलीप कुमार की Ex गर्लफ्रेंड ने खा ली थी नींद की दवा, एक्ट्रेस ने खोले राज)

संजय दत्त

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाबा संजय दत्त (Sanjay Dutt) के पास भी अपना प्लेन है। हाल में वो अपने इसी प्लेन से अपनी पत्नी मान्यता और बच्चों के पास दुबई गए थे। लॉकडाउन के कारण उनकी फैमली वहीं फंस गई थी।

तो बॉलीवुड के इन सितारों की जरूरत कहें या शौक, लेकिन धीरे-धीरे फेमस सेलेब्स अपने खुद के प्राइवेट प्लेन को खरीदने लगे हैं। तो आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी हमें जरूर बताएं और कोई सुझाव हो तो वह भी अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम और ट्विटर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.