इस खास मौके पर साथ नजर आया कपूर परिवार, देखिए कैसे अर्जुन कपूर-सोनम कपूर ने किया दादा जी को याद

कपूर परिवार को एकसाथ एक ही फ्रेम में तब कैप्चर किया गया जब अनिल कपूर (Anil Kapoor) बोनी कपूर (Boney Kapoor) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के पिता सुरिंदर कपूर (Surendra Kapoor) के नाम पर मुम्बई के चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया गया।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

इस खास मौके पर साथ नजर आया कपूर परिवार, देखिए कैसे अर्जुन कपूर-सोनम कपूर ने किया दादा जी को याद

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चे जिस फैमिली के होते हैं वो है बोनी कपूर (Boney Kapoor) की फैमिली। कभी किसी इवेंट में तो कभी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटोज या फिर वीडियोज के चलते इस परिवार का हर सदस्य किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन काफी वक्त के बाद ऐसा हुआ है जब कपूर परिवार को एक साथ एक ही फ्रेम में खूबसूरत तरीके से कैप्चर किया गया हो। ऐसा तब हुआ जब जाने-माने फिल्म निर्माता और कपूर बदर्स यानि अनिल कपूर (Anil Kapoor) बोनी कपूर (Boney Kapoor) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के पिता सुरिंदर कपूर (Surendra Kapoor) के नाम पर मुम्बई के चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया गया था।

दरअसल सुरिंदर कपूर की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा चेम्बूर इलाके में ही गुजरा था। इसी के चलते अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बोनी कपूर व उनके बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) व बेटी जाह्नवी कपूर, संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, मोहित मारवाह ने मिलकर इस इलाके में चौक का नामकरण किया था। इतना ही नहीं इस खास मौके से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अरमान जैन के रिसेप्शन में सोनम कपूर ने पहना सास प्रिया आहूजा का नेकलेस, देखिए उनका खूबसूरत लुक)

 इसके अलावा अर्जुन कपूर और सोनम कपूर ने इस खास पल की कुछ तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। इस खास मौके के लिए फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं। अर्जुन कपूर ने जो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है उसके साथ उन्होंने अपने दादा की शानदार जर्नी और मेहनत के बारे में जिक्र किया।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा- वह मेरी दादी के साथ इस शहर में आए थे। न जाने भविष्य में उनके लिए आगे क्या लिखा था। वो इस इंडस्ट्री के लिए एक बाहरी व्यक्ति थे। लेकिन उन्होंने फिल्म मुगल ए आजम में सहायक होने से लेकर अपने बच्चों और पोते-पोतियों तक अपनी विरासत और अपने परिवार के आगे प्रोडक्शन जारी रखने के लिए काम किया। चेम्बूर के सभी लोगों का धन्यवाद इस चौक की वास्तविकता बनाए रखने के लिए। हमारे परिवार ने आप सभी का मनोरंजन करने का प्रयास किया क्योंकि मेरे पिता ने इस पेशे को अपना बनाया था। आज हमने इसे प्राप्त किया है और हां हमारे पास एक उपनाम है जो जाना जाता है। लेकिन हमारे परिवार के लिए यह मुंबई में मेरे दादाजी सुरिंदर कपूर की भव्यता के साथ शुरु हुआ। (ये भी पढ़ें: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी को लेकर कही ये बड़ी बात, बताए अपने आगे के प्लान्स)

वहीं, एक्टेस सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा- मेरे दादा सुरिंदर कपूर  के नाम पर चौक का अनावरण किया गया। मेरे अद्भूत और मैड परिवार के साथ। लव यू ऑल। वैसे इस पूरे इवेंट में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ ही नजर आईं। लेकिन कपूर परिवार के कुछ सदस्य इस खास मौके पर शामिल होते हुए दिखाई नहीं दिए। जिनमें अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और खुशी कपूर शामिल हैं। (ये भी पढ़ें: नंदिनी गुप्ता ने शादी के बाद ऐसे किया पति अनुराग शर्मा को बर्थडे विश, तस्वीरें शेयर कर जताया प्यार)

वैसे एकसाथ कपूर परिवार के सदस्यों का साथ देखना किसी खास पल से कम नहीं है। आपका इस खूबसूरत पल को लेकर क्या कहना हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.